राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 से सम्मानित हुए आगर मालवा के शिक्षक भेरूलाल ओसारा

महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्म ने किया सम्मानित सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

नई दिल्ली। देश की राजधानी में आज आयोजित एक गरिमामय समारोह में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के शिक्षक श्री भेरूलाल ओसारा को “राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025” से सम्मानित किया।

यह सम्मान शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में उनके अभिनव योगदान तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए गए उत्कृष्ट प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है।

भेरूलाल ओसारा के मार्गदर्शन में शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रही, बल्कि जीवनोपयोगी और व्यावहारिक दिशा में आगे बढ़ी है। उन्होंने पढ़ाई और सीखने की प्रक्रिया को सरल, रोचक और जीवन से जुड़ा बनाने में अहम भूमिका निभाई।

मध्यप्रदेश को मिली यह उपलब्धि न केवल राज्य के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत भी है। ओसारा जी का यह सृजनात्मक योगदान शिक्षा प्रणाली में नवाचार और उत्कृष्टता का नया अध्याय लिख रहा है।

समाज के विभिन्न वर्गों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और इसे आगर मालवा ही नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

Leave a Comment

अहान पांडे कौन हैं? साउथ के मशहूर विलेन कोटा श्रीनिवास का निधन Kota Srinivasa Rao death news शर्मनाक जांच! ठाणे के स्कूल में छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए अर्चिता फुकन और Kendra Lust की वायरल तस्‍वीरें! जानिए Babydoll Archi की हैरान कर देने वाली कहानी बाइक और स्कूटर चलाने वालों के लिए बड़ी खबर! Anti-Lock Braking System लो हो गया पंचायत सीजन 4 रिलीज, यहां देखें