सुसनेर। भाजपा मण्डल द्वारा गुरुवार को भाजपा के पितृ पुरूष पंडित दीनदयाल जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम स्थानीय विश्राम गृह पर किया गया।
जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ सौरभ जैन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पण्डित दीनदयाल जी उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर संचालित सेवा पखवाड़ा अंतर्गत एक पेड़ माँ के नाम अभियान तहत वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक द्वय बद्रीलाल सोनी, राणा विक्रम सिंह, जिला उपाध्यक्ष सजनसिंह कलारिया, मण्डल महामंत्री पवन शर्मा, नप उपाध्यक्ष राकेश जैन, पार्षद प्रदीप सोनी, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र साँवला, युगल किशोर परमार, ईश्वर सिंह काँवल, अर्जुन जादमे, टोनी शेख, राणा जयदीप सिंह, शैलेन्द्र सिंघई, मीडिया प्रभारी मुकेश हरदेनिया, अभिषेक शर्मा, विजय पाटीदार, लखन सेन ,विनय शर्मा, कार्तिक शर्मा बूथ अध्यक्ष गोपाल पाटीदार सिद्धू सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। जानकारी बूथ अध्यक्ष दीपक जैन ने दी।
journalist