---Advertisement---

सुसनेर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई

---Advertisement---

सुसनेर। आज ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय सुसनेर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ जन एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मांगीलालजी कजलास तथा बाबु भाई अंसारी जी का साफ़ा बांधकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता , संगठन मंत्री आंशिक हुसैन बोहरा, अर्जुन सिंह गोपालपुरा, , नगर अध्यक्ष कयूम ख़ान पठान, गोविंद चंदेल, अनिल मालवीय, सुल्तान सिंह मेना, रईस भाई, आईटी सेल शिव सिंह एडवोकेट, पार्षद राकेश कानुडिया, दरबार सिंह सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नेताओं ने गांधी-शास्त्री जी के विचारों को याद करते हुए कहा कि उनका सादगी, अहिंसा और सत्य का संदेश आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment