सुसनेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विजयादशमी पर्व पर सुसनेर नगर में भव्य विराट पथ संचलन का आयोजन किया गया। संघ के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासन और एकता का अद्भुत प्रदर्शन किया। नगरवासियों ने जगह-जगह फूल वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
पथ संचलन का शुभारंभ स्थानीय मिडिल स्कूल प्रांगण से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरकर मिडिल स्कूल प्रांगण पर समाप्त हुआ। घोष के तालमेल से पूरे नगर में देशभक्ति का वातावरण गूंज उठा।
इस अवसर पर वक्ता संघ विभाग संपर्क प्रमुख लोकेश जी लदानी संबोधित करते हुए कहा संघ अपनी शताब्दी पांच प्रमुख सामाजिक परिवर्तनों के साथ मनाने जा रहा है, जिनमें – सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, परिवार प्रबोधन, ग्राम विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कार्य प्रमुख हैं।
कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही। विजयादशमी पर्व पर संघ के इस अनुशासनमय आयोजन ने समाज को संगठन, संस्कार और सेवा का संदेश दिया।
journalist