आज का राशिफल : वृषभ, वृश्चिक और धनु राशि को त्रिकोण योग का विशेष लाभ
Aaj ka Rashifal 01 Nov 2025 | आज 1 नवंबर 2025, शनिवार का दिन है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन चंद्रमा के कुंभ राशि में गोचर के साथ शतभिषा नक्षत्र में बीतेगा। शनि से द्वादश भाव में चंद्रमा के कारण सुनफा योग का निर्माण हो रहा है, जबकि शनि, गुरु और मंगल के बीच त्रिकोण योग बनने से वृषभ, वृश्चिक और धनु राशि वालों को विशेष आर्थिक लाभ और उन्नति के अवसर मिलेंगे। मेष राशि वालों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आइए, जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि: विरोधियों से सतर्क रहें
मेष राशि के जातक आज नए कार्यों में व्यस्त रहेंगे। किसी कार्यक्रम की तैयारी में जुटे रहना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें, क्योंकि विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। जोखिम भरे फैसलों से दूर रहें। व्यापारियों को दोपहर बाद अच्छा लाभ मिलेगा। भाई-बहन के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी, लेकिन धार्मिक या सामाजिक आयोजन में भागीदारी सुखद रहेगी। भाग्य प्रतिशत: 82% उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
वृषभ राशि: प्रबंधन क्षेत्र में सफलता
वृषभ राशि वालों के लिए घर-परिवार में खुशहाली का दिन। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं, और प्रॉपर्टी खरीदने की योजना सफल हो सकती है। प्रबंधन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा, साथ ही स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। धार्मिक या सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाग्य प्रतिशत: 87% उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
मिथुन राशि: छोटे-मोटे लाभ लगातार
मिथुन राशि के लिए परिवार के सदस्यों से व्यस्तता और चिंता रहेगी, जो मन को विचलित करेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने या शॉपिंग का प्लान बनेगा। व्यापार में नई तकनीक से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन छोटे लाभ मिलते रहेंगे। संतान से खुशी मिलेगी, मदद लेने से परहेज न करें। भाग्य प्रतिशत: 84% उपाय: जरूरतमंदों की सहायता करें और तुलसी चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि: उन्नति से मन प्रसन्न
कर्क राशि वालों को कानूनी मामलों में विजय मिलेगी। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है, और रुका काम आगे बढ़ेगा। संतान की प्रगति से खुशी होगी। आर्थिक लाभ के साथ शुभ कार्यों पर खर्च संभव। परिवार के बुजुर्गों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, इसलिए वाणी संयमित रखें। प्रेम जीवन में रोमांस का समय। भाग्य प्रतिशत: 83% उपाय: श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें और तुलसी को दीपक दिखाएं।
सिंह राशि: आर्थिक स्थिति संतुलित
सिंह राशि के लिए अनुभव और कुशलता से लाभ का दिन। परिवार में तालमेल बनाए रखें, वरना विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव, लापरवाही न बरतें। जल्दबाजी में निवेश से बचें। आर्थिक पक्ष स्थिर रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्चे होंगे। भाग्य प्रतिशत: 81% उपाय: श्री नारायण कवच का पाठ करें।
कन्या राशि: सुख-सुविधाओं का आनंद
कन्या राशि वालों का दिन आनंदमय। नौकरी सामान्य रहेगी, लेकिन करियर बदलाव के विचारों पर संयम रखें। विदेशी शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए शुभ। घर में नई सुख-सुविधाएं आएंगी। फैशन या वस्त्र व्यापार में लाभ। सामाजिक कार्यों में भागीदारी का मौका। भाग्य प्रतिशत: 84% उपाय: पीपल को जल चढ़ाएं और काले तिल अर्पित करें।
तुला राशि: शुभ समाचार से प्रसन्नता
तुला राशि के लिए प्रभाव बढ़ने वाला दिन। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में प्रगति। सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। शुभ खबरें मन को खुश करेंगी। दोस्तों की मदद फायदेमंद। छात्रों को शिक्षा में सफलता। घर में मेहमान का आगमन संभव। स्वास्थ्य और जोखिम पर ध्यान दें। भाग्य प्रतिशत: 85% उपाय: गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।
वृश्चिक राशि: रिश्तेदारों से शुभ समाचार
वृश्चिक राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सुधार और लाभ। विशेषज्ञ सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ। विदेशी रिश्तेदारों से अच्छी खबर। कार्य की प्रशंसा और यश बढ़ेगा। गिफ्ट या परिवार के साथ घूमने का प्लान। पुराने मित्र से मुलाकात। भाग्य प्रतिशत: 89% उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और तुलसी को दीप दिखाएं।
धनु राशि: अचानक धन लाभ
धनु राशि वालों को अप्रत्याशित धन प्राप्ति। पैतृक संपत्ति से फायदा। ससुराल पक्ष से सहयोग। दांपत्य जीवन मधुर। रोमांटिक पल आनंददायक। धार्मिक कार्यों में भागीदारी। संतान विवाह की बात पक्की हो सकती है। भाग्य प्रतिशत: 84% उपाय: श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
मकर राशि: लव लाइफ में संयम जरूरी
मकर राशि के व्यापार में लाभ। परिवार के छोटों के साथ सुखद समय। सामाजिक कार्यों से सम्मान। पारिवारिक संपत्ति विवाद में सफलता। फंसा पैसा वापस। प्रेम में क्रोध नियंत्रित रखें। नया कार्य शुरू करने का अच्छा दिन। भाग्य प्रतिशत: 81% उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें।
कुंभ राशि: भाग्य से लाभ
कुंभ राशि में चंद्र गोचर से लाभदायक दिन। आर्थिक भाग्य चमकेगा। दांपत्य सुख, विवाह योग्यों के लिए प्रगति। माता-पिता का आशीर्वाद। भाई-बहनों के साथ आनंद। छात्रों का बेहतर प्रदर्शन। परिवारिक शुभ कार्य। भाग्य प्रतिशत: 86% उपाय: श्री लक्ष्मी नारायण की पूजा करें।
मीन राशि: लाभ और सम्मान की प्राप्ति
मीन राशि वालों को भाग्य साथ। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में मांगलिक कार्य संभव। शाम परिवार के साथ व्यतीत करें। छात्र मनोरंजन से बचें। कार्यक्षेत्र में जोश के साथ फैसले न लें। भाग्य प्रतिशत: 88% उपाय: मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
यह भी पढ़ें…
दूल्हे की मां को दुल्हन के पिता से हुआ प्यार, पुलिस ने पकड़ा तो बोले ‘अब साथ रहेंगे’









