आज का राशिफल 9 नवंबर 2025: मेष, धनु और मकर राशि के लिए गुरु-चंद्रमा का शुभ योग, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Aaj ka Rashifal | आज रविवार है और चंद्रमा का गोचर दिन-रात मिथुन राशि में आर्द्रा नक्षत्र से हो रहा है। बुध वृश्चिक राशि में देर रात वक्री हो जाएंगे। चंद्रमा से दूसरे भाव में गुरु की स्थिति से सुनफा योग बन रहा है, जबकि गुरु चंद्रमा की राशि में हंस राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इस शुभ योग के प्रभाव से मेष, धनु और मकर राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज सभी राशियों के लिए राशिफल इस प्रकार है।
मेष राशि: विरोधियों से सतर्क रहें, नए कार्यों में व्यस्तता
मेष राशि के जातक आज कुछ नए काम को लेकर व्यस्त रह सकते हैं। आपको किसी कार्यक्रम की व्यवस्था भी करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको संभलकर काम करना होगा, नहीं तो आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी तरह के जोखिम से बचना होगा। व्यापार करने वाले जातकों को आज दिन के दूसरे भाग में बड़ा लाभ मिल सकता है। भाई के स्वास्थ्य की चिंता आज आपको कुछ परेशान कर सकती है। किसी धार्मिक और सामाजिक काम में भाग लेने का भी आपको मौका मिलेगा। भाग्य: 82% आपके पक्ष में। उपाय: हनुमानजी को सिंदूर का लेपन करें।
वृषभ राशि: प्रबंधन क्षेत्र में सफलता, परिवार में खुशी
वृषभ राशि के जातकों को आज घर-परिवार में खुशी मिलेगी। आपको आज संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। व्यापारियों को आज लाभ का मौका मिलेगा। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। प्रबंधन के क्षेत्र में आपको कामयाबी मिलेगी। लव लाइफ में आपको प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको रुचिकर भोजन का भी आनंद मिलेगा। आप धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। किसी सामाजिक काम में भी भाग ले सकते हैं। भाग्य: 87% आपके पक्ष में। उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
मिथुन राशि: छोटे-मोटे लाभ के योग, परिवार से व्यस्तता
मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, परिवार के कुछ सदस्यों की वजह से व्यस्तता और अनावश्यक चिंता रहेगी जिससे आपका मन विचलित होगा। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं और शॉपिंग पर धन खर्च भी करेंगे। व्यापार में नई तकनीक अपनाकर आप आज लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन दिन भर छोटे-मोटे लाभ के योग बनते रहेंगे। आज आप किसी की मदद लेना पसंद नहीं करेंगे। आज आपको संतान की ओर से खुशी मिलेगी। भाग्य: 84% आपके पक्ष में। उपाय: जरूरतमंद लोगों की मदद करें और तुलसी चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि: कानूनी मामलों में सफलता, संतान की उन्नति
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कानूनी मामलों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत आज पूरी हो सकती है। लंबे समय से रुका हुआ आपका कोई काम आज पूरा हो सकता है। संतान की उन्नति से आपका मन प्रसन्न होगा। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आप आज किसी शुभ काम पर धन खर्च कर सकते हैं। आज परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, ऐसे में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना है। आप आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। भाग्य: 83% आपके पक्ष में। उपाय: श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करें, तुलसी को दीप दिखाएं।
(व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://whatsapp.com/channel/0029ValRqro5K3zMVUrxrl28)
सिंह राशि: आर्थिक पक्ष संतुलित, सेहत पर ध्यान दें
सिंह राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन अनुभव और कार्यकुशलता से लाभ पाने का रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो कहासुनी हो सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा इसलिए सेहत के मामले में लापरवाही से आपको बचना होगा। आपके लिए सलाह है कि आज जल्दी लाभ के चक्कर में धन का निवेश न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आर्थिक पक्ष आज आपका संतुलित होगा। कमाई के साथ कुछ अनचाहे खर्च भी आज करने होंगे। भाग्य: 81% आपके पक्ष में। उपाय: श्रीनारायण कवच का पाठ करना आज शुभ रहेगा।
कन्या राशि: सुख-सुविधाओं का आनंद, फैशन कारोबार में लाभ
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। नौकरी में आपका दिन आज सामान्य रहेगा। मन में कामकाज में बदलाव का विचार आ सकता है लेकिन आपको आज संयम से काम लेना होगा। विदेश में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है आप शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। घर की सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का आगमन होगा और आनंद पाएंगे। जो जातक फैशन और वस्त्रों के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको आज विशेष लाभ मिलेगा। आपको आज किसी सामाजिक काम में भाग लेने का भी मौका मिलेगा। भाग्य: 84% आपके पक्ष में। उपाय: पीपल को जल दें और काले तिल अर्पित करें।
तुला राशि: शुभ समाचार से प्रसन्नता, शिक्षा में सुखद परिणाम
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपको आज सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा। शुभ समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी करीबी दोस्त की मदद से आपको फायदा होगा। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलेंगे। आपके घर आज किसी मित्र या मेहमान का आगमन हो सकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा। जोखिम वाले काम में आपको आज सतर्क रहने की जरूरत है। भाग्य: 85% आपके पक्ष में। उपाय: गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
वृश्चिक राशि: रिश्तेदारों से शुभ समाचार, कार्यक्षेत्र में यश
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कामकाज में सुधार लाकर लाभ पाने का रहेगा। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। नौकरी में आपका दिन आज अनुकूल बीतेगा। आपको आज सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। विदेश में रह रहे रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम से सभी प्रभावित होंगे और आपके यश में भी वृद्धि होगी। आपको आज कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। आप आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है। भाग्य: 89% आपके पक्ष में। उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और तुलसी को दीप दिखाएं।
धनु राशि: अचानक धन लाभ, ससुराल पक्ष से सहयोग
धनु राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कहीं से अचानक ही धन का लाभ मिलेगा। आपको आज पैतृक धन-संपत्ति का भी फायदा मिल सकता है। ससुराल पक्ष के आपके संबंध बेहतर होंगे और आपको आज ससुराल के संबंधियों से सहयोग और लाभ भी मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में आज मधुर बने रहेंगे। आप जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय का भी आनंद लेंगे। आपको आज किसी शुभ और धार्मिक काम में भाग लेने का भी मौका मिलेगा। संतान के विवाह संबंधी बात चल रही है तो आज बात पक्की होने की संभावना दिख रही है। भाग्य: 84% आपके पक्ष में। उपाय: श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
मकर राशि: कारोबार में लाभ, लव लाइफ में संयम जरूरी
मकर राशि के जातकों को आज कारोबार-व्यापार में लाभ मिलेगा। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा और मानसिक शांति मिलेगी। सामाजिक कार्यों में योगदान देने से आपको आज सम्मान मिलेगा। पारिवारिक संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो इसमें आपको आज सफलता मिलेगी। यदि काफी समय से आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो आज मिल सकता है। लव लाइफ में आज आपको क्रोध पर काबू रखना होगा नहीं तो रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। आप आज कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। भाग्य: 81% आपके पक्ष में। उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि: भाग्य से आर्थिक लाभ, दांपत्य जीवन सुखमय
कुंभ राशि में आज चंद्रमा का संचार हो रहा है, ऐसे में आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको भाग्य लाभ दिलाएगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य जातकों की बात आज आगे बढ़ेगी। माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज छात्र बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आपको आज परिवार के साथ शुभ काम करने का भी मौका मिलेगा। भाग्य: 86% आपके पक्ष में। उपाय: श्री लक्ष्मी नारायण की पूजा करना शुभ रहेगा।
मीन राशि: मान-सम्मान की प्राप्ति, कार्यक्षेत्र में सतर्कता
मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज भाग्य का सपोर्ट मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी। आपके घर-परिवार में आज कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। आज शाम का समय अपने परिवार के साथ बांटेंगे तो अच्छा होगा। मनोरंजन के प्रति अत्यधिक ध्यान देने से छात्रों का मन भटक सकता है और शिक्षा के क्षेत्र में परिणाम प्रभावित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज जोश के साथ कोई फैसला न लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। भाग्य: 88% आपके पक्ष में। उपाय: मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।
यह भी पढ़ें….
अच्छी कमाई के बावजूद पैसा नहीं टिकता? वास्तु के ये 5 सरल उपाय दूर करेंगे गरीबी और वास्तुदोष!
मैं इंदर सिंह चौधरी वर्ष 2005 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने मास कम्यूनिकेशन में स्नातकोत्तर (M.A.) किया है। वर्ष 2007 से 2012 तक मैं दैनिक भास्कर, उज्जैन में कार्यरत रहा, जहाँ पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
वर्ष 2013 से 2023 तक मैंने अपना मीडिया हाउस ‘Hi Media’ संचालित किया, जो उज्जैन में एक विश्वसनीय नाम बना। डिजिटल पत्रकारिता के युग में, मैंने सितंबर 2023 में पुनः दैनिक भास्कर से जुड़ते हुए साथ ही https://mpnewsbrief.com/ नाम से एक न्यूज़ पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से मैं करेंट अफेयर्स, स्वास्थ्य, ज्योतिष, कृषि और धर्म जैसे विषयों पर सामग्री प्रकाशित करता हूं। फ़िलहाल मैं अकेले ही इस पोर्टल का संचालन कर रहा हूं, इसलिए सामग्री सीमित हो सकती है, लेकिन गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होता।










