---Advertisement---

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में जोरदार धमाका, 8 की मौत, दर्जनों घायल; चांदनी चौक बंद, दिल्ली-मुंबई हाई अलर्ट

---Advertisement---

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में जोरदार धमाका, 8 की मौत, दर्जनों घायल; चांदनी चौक बंद, दिल्ली-मुंबई हाई अलर्ट

Delhi Red Fort Blast Video | देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार शाम एक पार्क की गई कार में भयानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास खड़ी 5-6 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और तीन अन्य वाहनों में आग लग गई। घटना में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई यात्री और राहगीर गंभीर रूप से घायल हैं।

‘जिंदगी में कभी नहीं सुना इतना जोरदार धमाका’

स्थानीय दुकानदार ने बताया, “मैंने अपनी जिंदगी में इतना जोरदार धमाका कभी नहीं सुना। तीन बार गिर पड़ा। ऐसा लगा जैसे हम सब मर जाएंगे।” चांदनी चौक सर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय भार्गव ने कहा, “झटके 700-900 मीटर दूर तक महसूस हुए। इमारतें भूकंप की तरह हिलीं। सड़क पर लाशें बिखरी थीं—किसी का हाथ एक जगह, किसी का सिर दूसरी जगह।”

Delhi Red Fort Blast Video

विडिओ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://x.com/ANI/status/1987883056129343836?s=20

धमाके का एक कार का हिस्सा लाल किले के निकट लाल मंदिर में जाकर गिरा, जिससे मंदिर के शीशे टूट गए। आसपास की दुकानों के दरवाजे-खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

हाई अलर्ट: दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई

  • दिल्ली: पूरे शहर में हाई अलर्ट। चांदनी चौक मार्केट बंद। लाल किला क्षेत्र की सभी सड़कें सील।
  • गुरुग्राम: दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर नाकाबंदी। बाहरी राज्यों की गाड़ियों की सघन चेकिंग, पहचान पत्र जांच।
  • मुंबई: महत्वपूर्ण स्थानों पर वाहन चेकिंग, संदिग्धों की तलाशी, नाकाबंदी। सभी थाने अलर्ट मोड पर।

मेट्रो सेवाएं प्रभावित

लाल किला मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 1 पूरी तरह बंद। वायलेट लाइन के कई स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट सील। यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाई गई।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात। दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटीं। जांच में प्रथम दृष्टया कार बम की आशंका जताई जा रही है। उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरी दिल्ली में आतंक का साया।


यह भी पढ़ें…
एलन मस्क को “1 ट्रिलियन डॉलर सैलरी” — क्या सच में इतनी बड़ी रकम मिलेगी या यह सिर्फ छलावा है?

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment