आज का राशिफल 15 नवंबर 2025: वृषभ, कन्या और तुला राशि को मिलेगा शुभ योग का लाभ, मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

आज का राशिफल 15 नवंबर 2025: वृषभ, कन्या और तुला राशि को मिलेगा शुभ योग का लाभ, मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

Aaj ka Rashifal | आज 15 नवंबर, शनिवार का दिन है। चंद्रमा का गोचर दिन-रात कन्या राशि में रहेगा, जहां यह उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से संचार करेगा। इस गोचर में चंद्रमा सूर्य से द्वादश भाव और गुरु से तीसरे भाव में रहेगा, जबकि शनि की सप्तम दृष्टि चंद्रमा पर बनी रहेगी। इन सबके बीच शनिवार को हंस राजयोग का निर्माण हो रहा है, जो कुछ राशियों के लिए विशेष लाभकारी सिद्ध होगा। मेष राशि के लिए दिन उलझन भरा रह सकता है, जबकि वृषभ, कन्या और तुला राशि के जातकों को सितारे भरपूर लाभ प्रदान करेंगे। आइए, ज्योतिषीय गणना के आधार पर जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि: विरोधियों से सतर्क रहें

मेष राशि के जातक आज कुछ नए कामों को लेकर व्यस्त रहेंगे। किसी कार्यक्रम की व्यवस्था भी करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में संभलकर काम करें, क्योंकि विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। जोखिम से बचें। व्यापारियों को दिन के दूसरे भाग में बड़ा लाभ मिलेगा। भाई के स्वास्थ्य की चिंता परेशान कर सकती है। धार्मिक या सामाजिक कार्य में भागीदारी का अवसर मिलेगा। भाग्य: 82% | उपाय: हनुमानजी को सिंदूर का लेपन करें।

वृषभ राशि: प्रबंधन क्षेत्र में सफलता

वृषभ राशि के जातकों को घर-परिवार में खुशी मिलेगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। प्रॉपर्टी खरीदने का इरादा हो तो सफलता मिलेगी। प्रबंधन के क्षेत्र में कामयाबी हासिल होगी। लव लाइफ में प्रेमी संग रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। रुचिकर भोजन का आनंद लें। धार्मिक या सामाजिक कार्यों में भाग लें। भाग्य: 87% | उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

मिथुन राशि: छोटे-मोटे लाभ बने रहेंगे

मिथुन राशि के लिए परिवार के सदस्यों से व्यस्तता और चिंता रहेगी, जिससे मन विचलित हो सकता है। जीवनसाथी को घुमाने या शॉपिंग पर ले जाएं। व्यापार में नई तकनीक से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन छोटे-मोटे लाभ लगातार मिलेंगे। मदद लेने से परहेज न करें। संतान से खुशी मिलेगी। भाग्य: 84% | उपाय: जरूरतमंदों की मदद करें और तुलसी चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि: उन्नति से मन प्रसन्न

कर्क राशि के जातकों को कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है। रुका काम पूरा होगा। संतान की उन्नति से प्रसन्नता आएगी। आर्थिक लाभ होगा। शुभ कार्य पर धन खर्च करें। परिवार के वरिष्ठों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, वाणी पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। भाग्य: 83% | उपाय: श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करें, तुलसी को दीप दिखाएं।

सिंह राशि: आर्थिक पक्ष संतुलित रहेगा

सिंह राशि वालों के लिए अनुभव और कुशलता से लाभ का दिन है। परिवार में तालमेल बनाए रखें, वरना कहासुनी हो सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, लापरवाही न बरतें। जल्दबाजी में निवेश न करें। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन अनचाहे खर्चे होंगे। भाग्य: 81% | उपाय: श्रीनारायण कवच का पाठ करें।

कन्या राशि: सुख-सुविधाओं का आनंद

कन्या राशि के लिए आनंददायक दिन। नौकरी सामान्य रहेगी, लेकिन कामकाज में बदलाव का विचार आए तो संयम रखें। विदेशी शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। घर में सुख-सुविधाओं की वस्तुएं आएंगी। फैशन या वस्त्र व्यापार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ। सामाजिक कार्य में भागीदारी। भाग्य: 84% | उपाय: पीपल को जल दें और काले तिल अर्पित करें।

तुला राशि: शुभ समाचार से प्रसन्नता

तुला राशि के जातकों का प्रभाव राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में बढ़ेगा। सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा। दोस्त की मदद से फायदा। छात्रों को शिक्षा में सुखद परिणाम। घर में मित्र या मेहमान का आगमन। स्वास्थ्य और जोखिम वाले कामों में सतर्क रहें। भाग्य: 85% | उपाय: गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि: रिश्तेदारों से शुभ समाचार

वृश्चिक राशि के लिए कामकाज में सुधार और लाभ। विशेषज्ञ की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। नौकरी अनुकूल, सहकर्मियों से सहयोग। विदेशी रिश्तेदारों से शुभ खबर। कार्यक्षेत्र में यश वृद्धि। गिफ्ट या पुराने मित्र से मुलाकात का योग। परिवार संग घूमने का प्लान। भाग्य: 89% | उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें, तुलसी को दीप दिखाएं।

MP News

(व्हाट्सएप  ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://whatsapp.com/channel/0029ValRqro5K3zMVUrxrl28)

धनु राशि: अचानक धन लाभ

धनु राशि वालों को अचानक धन लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से फायदा। ससुराल पक्ष से सहयोग। दांपत्य जीवन मधुर। रोमांटिक पल बिताएं। शुभ-धार्मिक कार्य में भागीदारी। संतान विवाह संबंधी बात पक्की हो सकती है। भाग्य: 84% | उपाय: श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

मकर राशि: लव लाइफ में संयम जरूरी

मकर राशि के व्यापार-कारोबार में लाभ। छोटे परिवारजनों संग अच्छा समय, मानसिक शांति। सामाजिक कार्य से सम्मान। पारिवारिक संपत्ति विवाद में सफलता। फंसा पैसा मिलेगा। लव लाइफ में क्रोध नियंत्रित रखें। नया काम शुरू करने का योग। भाग्य: 81% | उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें।

कुंभ राशि: भाग्य लाभ दिलाएगा

कुंभ राशि में चंद्रमा का संचार लाभकारी। आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। दांपत्य सुखमय, जीवनसाथी का सहयोग। विवाह योग्यजनों की बात आगे बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद। भाई-बहनों संग अच्छा समय। छात्र बेहतर प्रदर्शन करेंगे। परिवार संग शुभ कार्य। भाग्य: 86% | उपाय: श्री लक्ष्मी नारायण की पूजा करें।

मीन राशि: लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति

मीन राशि को भाग्य का साथ। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम। शाम परिवार संग बिताएं। छात्र मनोरंजन से भटकें नहीं। कार्यक्षेत्र में जोश में फैसला न लें। भाग्य: 88% | उपाय: मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

नोट: राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणना पर आधारित है। व्यक्तिगत सलाह के लिए ज्योतिषी से संपर्क करें।


यह भी पढ़ें…
15 छक्के, 144 रन, 32 गेंदों में शतक! 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया बवंडर, गेंदबाजों की हवा निकाल दी

Leave a Comment

अहान पांडे कौन हैं? साउथ के मशहूर विलेन कोटा श्रीनिवास का निधन Kota Srinivasa Rao death news शर्मनाक जांच! ठाणे के स्कूल में छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए अर्चिता फुकन और Kendra Lust की वायरल तस्‍वीरें! जानिए Babydoll Archi की हैरान कर देने वाली कहानी बाइक और स्कूटर चलाने वालों के लिए बड़ी खबर! Anti-Lock Braking System लो हो गया पंचायत सीजन 4 रिलीज, यहां देखें