आज का राशिफल 16 नवंबर 2025: सूर्य गोचर से बनेगा बुधादित्य योग, मेष, सिंह और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ लाभदायक दिन
Aaj ka Rashifal | आज रविवार है और चंद्रमा दिन-रात कन्या राशि में हस्त नक्षत्र से गोचर कर रहा है। सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है, जिससे नीचत्व समाप्त हो रहा है। सूर्य, मंगल और बुध की युति से कई शुभ योग बन रहे हैं, खासकर बुधादित्य योग। मेष, सिंह और कुंभ राशि वालों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल…
मेष राशि
लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा आज का दिन अच्छा रहेगा। साहसिक कदम से लाभ मिलेगा। यात्रा संभव है। सगे-संबंधी से मुलाकात होगी। रुका काम पूरा होगा। परिवार में सामंजस्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ घर की व्यवस्था सुधारेंगे। साज-सज्जा में बदलाव से थकान महसूस हो सकती है। भाग्य: 86% – लाल गाय को मीठी रोटी खिलाएं।
वृषभ राशि
परिवार के साथ दिन अच्छा बीतेगा सूर्य-चंद्रमा का गोचर शुभ। परिवार के साथ घूमने का प्लान बनेगा। कारोबार में लाभ। रात में दोस्तों संग मौज-मस्ती। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा मौका। भाई-बहन की शादी की रुकावट दूर होगी। पार्टी और स्वादिष्ट भोजन का आनंद। लव लाइफ शानदार। भाग्य: 86% – बजरंग बाण का पाठ करें।
मिथुन राशि
सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा बुध-सूर्य की युति शुभ। नया काम शुरू हो सकता है। घर की व्यवस्था पर ध्यान। जीवनसाथी के दबाव में काम। नई तकनीक सीखेंगे। बच्चों की सेहत-शिक्षा पर ध्यान दें। उधार वसूली में तनाव। ससुराल से सुख। धार्मिक यात्रा संभव। भाग्य: 89% – चींटियों को आटा डालें।
कर्क राशि
भौतिक सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होगा सूर्य गोचर अनुकूल। काम सुचारु चलेगा। परिवार से सहयोग। धर्म-अध्यात्म में रुचि। प्रॉपर्टी डील संभव। लव लाइफ में सामंजस्य। मित्र से मुलाकात। सेहत का ध्यान रखें। दान-पुण्य का अवसर। भाग्य: 83% – सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।
सिंह राशि
दिन शुभ और लाभदायक रहेगा व्यापार में उन्नति और कमाई। आर्थिक प्रबंधन मजबूत। गैर-जरूरी खर्च नियंत्रित। छात्रों को सफलता। सामाजिक कार्य से सम्मान बढ़ेगा। नए लोगों से जान-पहचान। पिता से लाभ। भाग्य: 87% – शिव चालीसा का पाठ करें।
कन्या राशि
वाद-विवाद से दूर रहें मिलाजुला दिन। बनता काम बिगड़ सकता है। नए विरोधी सामने आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य। बाहरी खाने से परहेज, अपच की आशंका। भाग्य: 83% – गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
तुला राशि
ख्वाब पूरे करने का मौका मिलेगा भाग्यशाली दिन। पारिवारिक सुख। सगे-संबंधी से मुलाकात। बिजनेस में लाभ। खरीदारी संभव। बच्चों की वजह से चिंता। धार्मिक कार्य में भागीदारी। कल्पना शक्ति का लाभ। भाग्य: 85% – भगवान विष्णु की पूजा और श्रीहरि स्तोत्र पाठ करें।
वृश्चिक राशि
ग्रहों की शुभ स्थिति का लाभ मिलेगा घर-कार्यक्षेत्र में लाभ। फंसा धन वापस मिलेगा। व्यापार में अपेक्षा से अधिक कमाई। बड़े व्यक्ति से मुलाकात। भाइयों से वाद-विवाद से बचें। भाग्य: 82% – सूर्य को जल अर्घ्य दें।
(व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://whatsapp.com/channel/0029ValRqro5K3zMVUrxrl28)
धनु राशि
ज्ञान और बुद्धि का लाभ मिलेगा उत्साहवर्धक दिन। शिक्षा में सफलता। कोचिंग-शिक्षण से सम्मान। भाई-बहनों का सहयोग। पार्टी में शामिल होंगे। नई योजनाएं सफल। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी संयमित रखें। भाग्य: 87% – सूर्य पुराण का पाठ करें।
मकर राशि
फैमिली लाइफ सुखद रहेगी यश-सम्मान में वृद्धि। विरोधी परास्त। लेन-देन में सावधानी। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान। संतान के भविष्य की चिंता। बिजनेस का दूसरा भाग लाभदायक। वस्त्र-शृंगार कारोबार में कमाई। भाग्य: 82% – संकटनाशन गणेश स्तोत्र पाठ करें।
कुंभ राशि
रुके हुए कार्य पूरे होंगे पुराने काम पूरे होंगे। धार्मिक समारोह में शामिल होंगे। शुभ भाव जागृत। परिवार में सामंजस्य। आलस्य से बचें। सगे-संबंधी से तनाव संभव। यात्रा में सतर्कता। भाग्य: 86% – सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें।
मीन राशि
दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा संतान से शुभ समाचार। व्यापार अनुकूल। धन लाभ। स्वास्थ्य नरम रह सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि। तीर्थ यात्रा संभव। नया व्यापार शुरू करने में सफलता। भाग्य: 91% – श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।
नोट: राशिफल ज्योतिषीय गणना पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार फल भिन्न हो सकते हैं। आज का शुभ योग: बुधादित्य योग | मार्गशीर्ष संक्रांति
यह भी पढ़ें…
फटाफट चेक करें कहां-कहां हो रहा PAN Card इस्तेमाल, फ्री क्रेडिट रिपोर्ट से मिलेगी पूरी डिटेल!
मैं इंदर सिंह चौधरी वर्ष 2005 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने मास कम्यूनिकेशन में स्नातकोत्तर (M.A.) किया है। वर्ष 2007 से 2012 तक मैं दैनिक भास्कर, उज्जैन में कार्यरत रहा, जहाँ पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
वर्ष 2013 से 2023 तक मैंने अपना मीडिया हाउस ‘Hi Media’ संचालित किया, जो उज्जैन में एक विश्वसनीय नाम बना। डिजिटल पत्रकारिता के युग में, मैंने सितंबर 2023 में पुनः दैनिक भास्कर से जुड़ते हुए साथ ही https://mpnewsbrief.com/ नाम से एक न्यूज़ पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से मैं करेंट अफेयर्स, स्वास्थ्य, ज्योतिष, कृषि और धर्म जैसे विषयों पर सामग्री प्रकाशित करता हूं। फ़िलहाल मैं अकेले ही इस पोर्टल का संचालन कर रहा हूं, इसलिए सामग्री सीमित हो सकती है, लेकिन गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होता।










