RBI का बड़ा तोहफा जीरो बैलेंस अकाउंट वालों की 1 अप्रैल 2026 से ये सभी सुविधाएं होंगी पूरी तरह फ्री
All Services for Zero Balance Account Holders Will Be Free | देश के करोड़ों गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों के लिए खुशखबरी! भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट (BSBDA) यानी जीरो बैलेंस अकाउंट के नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं। अब इन खातों पर पहले लगने वाले ज्यादातर चार्ज पूरी तरह खत्म कर दिए गए हैं। ये नए नियम 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में लागू हो जाएंगे, लेकिन कई बैंक इसे पहले भी लागू कर सकते हैं।
अब क्या-क्या होगा पूरी तरह मुफ्त?
- डिजिटल पेमेंट अनलिमिटेड और फ्री UPI, IMPS, NEFT, RTGS – कोई भी डिजिटल लेन-देन अब “निकासी” नहीं माना जाएगा। मतलब कितनी भी बार फोन पे, गूगल पे, भीम या बैंक ऐप से पेमेंट करें, एक पैसा चार्ज नहीं!
- हर महीने कम से कम 4 बार फ्री कैश निकासी अपने बैंक के ATM हो या दूसरे बैंक का – महीने में 4 बार कैश निकालना बिल्कुल मुफ्त। इसके बाद भी ज्यादातर बैंक अतिरिक्त निकासी पर चार्ज नहीं लेंगे।
- डेबिट/ATM कार्ड बिल्कुल फ्री नया कार्ड इश्यू, डुप्लीकेट कार्ड, सालाना मेंटेनेंस चार्ज, रिन्यूअल फीस – सब खत्म! जीवन भर फ्री डेबिट कार्ड।
- चेकबुक और पासबुक भी मुफ्त हर साल कम से कम 25 पत्तों वाली चेकबुक मुफ्त पासबुक अपडेशन या मंथली स्टेटमेंट भी बिल्कुल फ्री
- कैश जमा करने पर कोई लिमिट नहीं दिन में जितनी बार चाहें, जितना कैश चाहें जमा कर सकते हैं – कोई चार्ज, कोई सीमा नहीं।
ये बदलाव खास तौर पर गांव-देहात, छोटे शहरों, दिहाड़ी मजदूरों, रेहड़ी-पटरी वालों और उन लोगों के लिए वरदान साबित होंगे जो अभी तक जीरो बैलेंस अकाउंट होने के बावजूद तरह-तरह के चार्ज से परेशान थे।
तो देर किस बात की? अगर आपके पास अभी तक जीरो बैलेंस अकाउंट नहीं है तो नजदीकी बैंक में जाकर आज ही खुलवाएं – 1 अप्रैल 2026 से आपकी बैंकिंग पहले से कहीं ज्यादा आसान और सस्ती हो जाएगी!
यह भी पढ़े
आज का राशिफल : आदित्य योग-बुधादित्य एवं शुक्रादित्य योग का शुभ संयोग, वृषभ-कर्क-तुला सबसे भाग्यशाली










