---Advertisement---

आज का राशिफल: 10 दिसंबर 2025 (बुधवार)

---Advertisement---

आज का राशिफल: 10 दिसंबर 2025 (बुधवार)

लक्ष्मी नारायण योग का शुभ संयोग, वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए विशेष लाभकारी दिन

Aaj ka Rashifal | आज 10 दिसंबर 2025, बुधवार का दिन है। चंद्रमा पूरे दिन सिंह राशि में मघा नक्षत्र से गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा की केतु के साथ युति से ग्रहण योग बन रहा है, जिससे सिंह और कर्क राशि वालों को कुछ परेशानी हो सकती है। वहीं, सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग और शुक्र की स्थिति से लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है, जो कई राशियों के लिए धन लाभ, सफलता और सुखद परिणाम देने वाला है। विशेष रूप से वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल:

मेष राशिफल: संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। पंचम भाव में चंद्रमा-केतु का योग मानसिक तनाव दे सकता है। कार्यक्षेत्र में सजग रहें। मंगल का बल संघर्ष के बाद सफलता दिलाएगा। तकनीकी कार्यों में लाभ। खर्च नियंत्रित रखें। संतान की सेहत पर ध्यान दें। लव लाइफ में सामंजस्य बनाएं। छात्रों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा। जोखिम और चोट से बचें। भाग्य प्रतिशत: 83% उपाय: श्रीगणेश चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशिफल: सकारात्मक स्थिति का फायदा मिलेगा

दिन लाभदायक और उत्साहवर्धक। सप्तम भाव में शुक्र का गोचर जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उन्नति देगा। नौकरी-कारोबार में सकारात्मक लाभ। आर्थिक फायदा। वस्त्र, मोबाइल और तकनीकी कार्यों में सफलता। लव लाइफ में बड़ा निर्णय संभव। वैवाहिक जीवन सुखद। छात्रों का प्रदर्शन बेहतर। स्वास्थ्य सामान्य, संतुलित आहार लें। भाग्य प्रतिशत: 87% उपाय: श्रीविष्णु स्तोत्र का पाठ करें।

मिथुन राशिफल: आर्थिक मामलों में संयम रखना होगा

दिन कुल मिलाकर अच्छा। धैर्य से काम लें। तकनीकी समस्याओं का समाधान मिलेगा। आर्थिक संयम जरूरी, अनचाहे खर्च संभव। बिजनेस में लाभ। शेयर निवेश में सावधानी। शिक्षा और अकाउंटिंग से जुड़े कार्य अच्छे। पारिवारिक जीवन बेहतर। मित्र और ससुराल से सहयोग। सेहत में सुस्ती, योग करें। भाग्य प्रतिशत: 84% उपाय: गाय को पालक खिलाएं।

कर्क राशिफल: बड़े आर्थिक निर्णय से बचें

मानसिक तनाव बढ़ सकता है। दूसरे भाव में चंद्रमा-केतु की युति से बड़े फैसले टालें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां। अनचाहे खर्च। रिश्तों में वाणी संयम रखें। वैवाहिक मतभेद संभव। पिता और बड़ों की सेहत पर ध्यान। सिरदर्द से सावधान। भाग्य प्रतिशत: 81% उपाय: महामृत्युंजय मंत्र के साथ शिवजी का अभिषेक करें।

सिंह राशिफल: आंख मूंदकर भरोसा न करें

दिन मिश्रित। राशि में चंद्रमा-केतु से ग्रहण योग, सतर्क रहें। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। सरकारी कार्यों में परेशानी। कोर्ट मामले बाहर सुलझाएं। पिता की सेहत का ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में संयम। चोट की आशंका। भाग्य प्रतिशत: 79% उपाय: सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें (कुमकुम और लाल फूल मिलाकर)।

कन्या राशिफल: रोमांचक अवसर मिलेंगे

लाभ के साथ खर्च बढ़ेगा। काम का दबाव रहेगा। विदेश और तकनीकी क्षेत्र में अच्छा दिन। नया और रोमांचक कार्य। टूर-ट्रैवल्स में डील। यात्रा संभव। वैवाहिक जीवन में तनाव। खानपान संयमित रखें। भाग्य प्रतिशत: 86% उपाय: ओम गं गणपतये नमः मंत्र से गणेशजी को 11 दूर्वा अर्पित करें।

तुला राशिफल: बड़ा मौका मिल सकता है

दिन बहुत अच्छा। दूसरे भाव में शुक्र लाभदायक। नौकरी में प्रतिफल और बड़ा अवसर। अटकी डील फाइनल। पुराने मित्र से मुलाकात। धार्मिक रुचि। लव लाइफ सुखद। सेहत सामान्य, शुगर वाले सावधान। भाग्य प्रतिशत: 84% उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

वृश्चिक राशिफल: आर्थिक लाभ का योग

दिन अच्छा। कार्यक्षेत्र में प्रगति, अधिकारी सहयोग। सरकारी कार्य सफल। कोर्ट मामलों में राहत। बिजनेस में लाभ (आयात-निर्यात, धातु)। परिवार में सुख। पिता पक्ष से फायदा। हृदय रोगी सावधान। भाग्य प्रतिशत: 87% उपाय: जरूरतमंद को अन्न दान दें, श्रीगणेश चालीसा पाठ करें।

धनु राशिफल: शिक्षा में सफलता

मिला-जुला दिन। कारोबार में लाभ। दूसरा भाग बेहतर। बिजली उपकरण और धातु कार्य अच्छे। कार्यकुशलता से प्रभाव। शिक्षा में सफलता। परिवार से सहयोग। स्वास्थ्य में सुधार। मनोरंजन और यात्रा संभव। पीठ दर्द संभव। भाग्य प्रतिशत: 84% उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।

मकर राशि: विरोधियों से सतर्क रहें

दिन अच्छा। उत्साहपूर्ण। साहसिक फैसला लाभदायक। नौकरी सुचारु। साझेदारी में सहयोग। परिवार में तालमेल। विरोधी और पड़ोसी से सावधान। सर्वाइकल समस्या बढ़ सकती है। भाग्य प्रतिशत: 83% उपाय: श्रीराम रक्षा स्तोत्र पाठ और गाय को हरा चारा खिलाएं।

कुंभ राशिफल: तनाव से बचें

मानसिक तनाव बढ़ेगा। आर्थिक फैसले संभलकर लें। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। तकनीकी समस्या। भरोसा सावधानी से करें। बिजनेस में फायदा। धर्म में रुचि। माता की सेहत ध्यान रखें। वायु विकार संभव। भाग्य प्रतिशत: 81% उपाय: चंदन की धूप से विष्णु पूजा करें।

मीन राशिफल: अटका काम पूरा होगा

मिला-जुला दिन। परिश्रम से सफलता। भाग्य साथ। सहकर्मी सहयोग। अटका काम पूरा। प्रॉपर्टी में डील। शोध में सफलता। अनुभवी सलाह फायदेमंद। रिश्ते बेहतर। परिवार यात्रा संभव। भाग्य प्रतिशत: 83% उपाय: दुर्गा देवी के 32 नाम स्तोत्र का पाठ करें।


यह भी पढ़े
हनुमानजी की पूजा-अर्चना से मंगल दोष शांत, शत्रु-भय-कर्ज से मुक्ति, राहुकाल व शुभ मुहूर्त सहित पूरा पंचांग

 

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment