---Advertisement---

हनुमानगढ़ में किसान बवाल: इथेनॉल प्लांट विरोध में पुलिस से भिड़ंत, 16 गाड़ियां फूंकीं, कांग्रेस विधायक घायल!

---Advertisement---

हनुमानगढ़ में किसान बवाल: इथेनॉल प्लांट विरोध में पुलिस से भिड़ंत, 16 गाड़ियां फूंकीं, कांग्रेस विधायक घायल!

Hanumangarh farmers protest | राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में इथेनॉल प्लांट के खिलाफ किसानों का विरोध हिंसक हो गया। बुधवार शाम राठीखेड़ा गांव में सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर फैक्ट्री की दीवार तोड़ दी। पुलिस के लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ने से हड़कंप मच गया। गुस्साए किसानों ने पुलिस और प्रशासन की 16 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इस झड़प में कांग्रेस विधायक अभिमन्यू पूनिया समेत कई लोग घायल हो गए। इलाके में तनाव को देखते हुए इंटरनेट बंद कर दिया गया है और धारा 144 लागू है।

 deccanherald 2024 02 8afbd8fd 09be 4690 9e10 cee560911e69 file7u5xj3u5zqv1g9qv55ep

क्या है पूरा मामला?

चंडीगढ़ रजिस्टर्ड ड्यून इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी राठीखेड़ा में 40 मेगावाट का अनाज आधारित इथेनॉल प्लांट लगा रही है। कंपनी का कहना है कि यह केंद्र सरकार के इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) प्रोग्राम को सपोर्ट करेगा। लेकिन पर्यावरण मंजूरी (EC) का आवेदन 2022 से पेंडिंग है। बिना मंजूरी के निर्माण से स्थानीय किसान विरोध कर रहे थे। बुधवार दोपहर किसानों ने टिब्बी एसडीएम ऑफिस के सामने सभा की और शाम 4 बजे ट्रैक्टर लेकर फैक्ट्री साइट पर पहुंच गए। दीवार तोड़ने के बाद पुलिस से झड़प शुरू हो गई। पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें विधायक अभिमन्यू पूनिया घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए।

श्रीगंगानगर कांग्रेस का एक्शन

घटना के बाद श्रीगंगानगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष और करणपुर विधायक रुपिंदर सिंह कुन्नर ने हजारों कार्यकर्ताओं को राठीखेड़ा कूच करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई में कांग्रेस पूरी ताकत से साथ देगी। ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचें।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

बवाल के बाद टिब्बी और आसपास के इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिया गया। सभी स्कूल, कॉलेज और दुकानें बंद हैं। भारी पुलिस बल तैनात है। किसान संगठन कह रहे हैं कि पर्यावरण मंजूरी और स्थानीय सहमति के बिना फैक्ट्री नहीं बनने देंगे। कंपनी डायरेक्टर जतिंदर अरोड़ा और रॉबिन जिंदल का कोई बयान नहीं आया। इलाके में तनाव बरकरार है।

किसने क्या कहा?

  • पूर्व सीएम अशोक गहलोत: पुलिस के बल प्रयोग की कड़ी निंदा। भाजपा सरकार किसानों से नफरत क्यों रखती है? हनुमानगढ़ टिब्बी में किसान आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई की निंदा करता हूं।
  • पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट: घायल विधायक अभिमन्यु पूनिया के जल्द स्वस्थ होने की कामना। किसानों के अधिकारों की लड़ाई में साथ देंगे।
  • नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल: भाजपा सरकार पर आंदोलन दबाने का आरोप। कॉरपोरेट दबाव में काम कर रही है, विकास और पर्यावरण में संतुलन नहीं बना रही।
  • घायल विधायक अभिमन्यू पूनिया: अस्पताल से संदेश- सकुशल हूं। इसे किसानों के हक के खिलाफ षड्यंत्रपूर्ण हमला बताया। धमकी से लड़ाई नहीं रुकेगी।

यह घटना राजस्थान में किसान आंदोलनों की बढ़ती तीव्रता को दर्शाती है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


यह भी पढ़े
सर्दियों में रेस्टलेस लेग सिंड्रोम से राहत: पैरों की बेचैनी और झनझनाहट को कहें अलविदा

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment