शनि पाया 2026 राशिफल: मेष, सिंह और धनु पर रहेगा शनिदेव का लौह पाया, साल भर सावधानी बरतें तो मिलेगा लाभ

शनि पाया 2026 राशिफल: मेष, सिंह और धनु पर रहेगा शनिदेव का लौह पाया, साल भर सावधानी बरतें तो मिलेगा लाभ

Shani Paya Rashifal 2026 | साल 2026 में शनि देव मीन राशि में गोचर करते रहेंगे, जो सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। इस दौरान शनि की साढ़ेसाती कुंभ, मीन और मेष राशि पर तथा ढैय्या सिंह और धनु राशि पर रहेगी। साथ ही शनि का लौह, ताम्र, रजत और स्वर्ण पाया भी सभी राशियों को प्रभावित करेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष, सिंह और धनु पर शनि का लौह पाया सबसे कष्टकारी रहेगा, जबकि अन्य राशियों पर मिश्रित से शुभ फल मिलेंगे। आइए जानते हैं साल 2026 में किस राशि पर शनि का कौन सा पाया रहेगा, उसके प्रभाव और उपाय।

शनि का गोचर मीन राशि में होने से साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव जारी रहेगा। शनि का पाया चंद्रमा की स्थिति के आधार पर तय होता है – 1,6,11 भाव में स्वर्ण पाया, 2,5,9 में रजत पाया, 3,7,10 में ताम्र पाया तथा 4,8,12 में लौह पाया। यह पाया शनि के गोचर फल को और मजबूत या कमजोर बनाता है। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पर शनि का पाया और 2026 का राशिफल।

मेष, सिंह और धनु राशि: शनि का लौह पाया – सबसे कष्टकारी

इन तीन राशियों पर साल 2026 में शनि का लौह पाया रहेगा, जो ज्योतिष में सबसे चुनौतीपूर्ण माना जाता है। व्यापार और नौकरी में बाधाएं, पारिवारिक तनाव, आय में कमी और स्वास्थ्य समस्याएं आ सकती हैं। मानसिक चिंता बढ़ेगी, दुर्घटना या चोट का योग बनेगा। हालांकि, धैर्य और मेहनत से स्थिति संभल सकती है। उपाय: मांस-मदिरा और तामसिक भोजन से परहेज करें। शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और काले तिल दान करें।

वृषभ, तुला और मीन राशि: शनि का स्वर्ण पाया – संघर्ष के बाद सफलता

इन राशियों पर स्वर्ण पाया रहेगा, जो मिश्रित फल देगा। करियर और परिवार में चिंताएं रहेंगी, सेहत पर विशेष ध्यान दें। आय में उतार-चढ़ाव, रिश्तों में तनाव और अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। लेकिन साल के अंत में राहत मिलेगी। उपाय: झूठ बोलने से बचें। सफाई कर्मियों या जरूरतमंदों की मदद करें। शनिवार को शनि मंत्र जपें।

मिथुन, कन्या और मकर राशि: शनि का ताम्र पाया – शुभ और लाभकारी

न राशियों के लिए ताम्र पाया उन्नति और लाभ लेकर आएगा। कार्य-व्यवसाय में सफलता, पदोन्नति और उच्च लोगों से संपर्क बनेगा। विद्यार्थियों को विशेष लाभ, विवाह-संतान सुख और धन-संपदा की वृद्धि होगी। यात्राएं सफल रहेंगी। उपाय: शनिवार को उड़द दाल, जूते-चप्पल या लोहे की वस्तुएं दान करें। शनि स्तोत्र का पाठ करें।

कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि: शनि का रजत पाया – शुभ फल और अप्रत्याशित लाभ

इन राशियों पर रजत (चांदी) पाया शनिदेव की विशेष कृपा दिलाएगा। नौकरी में पदोन्नति, अचानक धन लाभ, भूमि-वाहन सुख और पुराने प्रयासों का फल मिलेगा। अविवाहितों के विवाह योग और संतान सुख की प्राप्ति संभव। उपाय: शनिवार को शनिदेव पर सरसों का तेल का दीपक जलाएं। गरीबों को काला कपड़ा या तेल दान करें।


यह भी पढ़े…
आज का राशिफल 14 दिसंबर 2025: शोभन योग और चित्रा नक्षत्र का शुभ संयोग, कन्या, तुला और वृश्चिक समेत कई राशियों को मिलेगा लाभ

 

 

Leave a Comment

अहान पांडे कौन हैं? साउथ के मशहूर विलेन कोटा श्रीनिवास का निधन Kota Srinivasa Rao death news शर्मनाक जांच! ठाणे के स्कूल में छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए अर्चिता फुकन और Kendra Lust की वायरल तस्‍वीरें! जानिए Babydoll Archi की हैरान कर देने वाली कहानी बाइक और स्कूटर चलाने वालों के लिए बड़ी खबर! Anti-Lock Braking System लो हो गया पंचायत सीजन 4 रिलीज, यहां देखें