धनु संक्रांति 2025: अगले 30 दिनों में देश-दुनिया का हाल – कड़ाके की सर्दी, भूकंप का खतरा और युद्ध जैसे हालात बनने की आशंका!
Dhanu sankranti 2025 | धनु संक्रांति 2025: ग्रहों के राजा सूर्य 16 दिसंबर 2025 को धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। यह गोचर आगामी एक महीने के मौसम, कमोडिटी बाजार की तेजी-मंदी और वैश्विक राजनीतिक उठापटक पर गहरा प्रभाव डालेगा। मेदिनी ज्योतिष के अनुसार, संक्रांति के समय बनने वाली कुंडली से भविष्यवाणी की जाती है। इस बार भारत और नेपाल में भूकंप के योग, उत्तर भारत में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी, जबकि अमेरिका-वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव से कच्चे तेल के दामों में उछाल और युद्ध जैसे हालात बन सकते हैं।
सूर्य का धनु राशि में गोचर भारतीय समयानुसार सुबह लगभग 4 बजकर 20 मिनट पर हो रहा है। सूर्य एक राशि में करीब 30 दिन रहते हैं। संक्रांति कुंडली में इस बार तुला लग्न उदय हो रहा है। कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर चंद्रमा तुला राशि में स्वाति नक्षत्र में होगा। धनु राशि में सूर्य के साथ पाप ग्रह मंगल की युति बनेगी, जिस पर गुरु की सातवीं और शनि की दसवीं दृष्टि पड़ेगी। इन योगों से भूकंप, युद्धोन्माद और राजनीतिक अशांति की आशंका है।
भारत और नेपाल पर मंडरा रहा खतरा
धनु राशि पर मंगल, सूर्य, गुरु और शनि का प्रभाव भूकंप के मजबूत योग बना रहा है। धनु राशि उत्तर प्रदेश, नेपाल, अरब जगत और ऑस्ट्रेलिया से जुड़ी मानी जाती है। 3 जनवरी 2026 की पूर्णिमा (दिल्ली में दोपहर 3:32 बजे) के आसपास उत्तर भारत और नेपाल में भूकंप का खतरा बढ़ सकता है। इस पूर्णिमा की कुंडली दोनों देशों के लिए संवेदनशील है, जिसमें राजनीतिक हलचल और बड़े विवादों की संभावना है।
धनु राशि में चार ग्रहों पर मिथुन से गुरु-चंद्रमा की दृष्टि भारी हिमपात के बाद रिकॉर्ड तोड़ सर्दी का संकेत दे रही है। मीन में शनि की दृष्टि से दक्षिणी गोलार्ध में ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में आग लगने की बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
अमेरिका-वेनेजुएला में बढ़ेगा तनाव
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में वेनेजुएला पर सैन्य दबाव बढ़ा है। अमेरिकी नौसेना ने वेनेजुएला के कच्चे तेल के टैंकर को जब्त किया, जिससे तनाव चरम पर है। ट्रंप ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर कड़े आरोप लगाए और सत्ता परिवर्तन के संकेत दिए। वेनेजुएला को रूस, चीन और क्यूबा का समर्थन मिलता रहा है।
अमेरिका की संक्रांति कुंडली (15 दिसंबर शाम 5:50 बजे) में मिथुन लग्न उदय होगा। सप्तम भाव (युद्ध) में सूर्य-मंगल पर गुरु और शनि की दृष्टि से सीमित युद्ध की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई से कच्चे तेल के दाम बढ़ सकते हैं, जिससे स्टॉक मार्केट में बड़ी उठापटक होगी।
धनु संक्रांति का यह गोचर सतर्कता का संदेश देता है। इस दौरान आध्यात्मिक साधना, दान-पुण्य और सावधानी बरतें। 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के साथ यह काल समाप्त होगा।
यह भी पढ़े…
खरमास 2025: 30 दिनों तक सूर्य का तेज रहेगा कम, गुरु होंगे उग्र – इन 4 राशियों के लिए होगा ‘महा अशुभ’ समय!
मैं इंदर सिंह चौधरी वर्ष 2005 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने मास कम्यूनिकेशन में स्नातकोत्तर (M.A.) किया है। वर्ष 2007 से 2012 तक मैं दैनिक भास्कर, उज्जैन में कार्यरत रहा, जहाँ पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
वर्ष 2013 से 2023 तक मैंने अपना मीडिया हाउस ‘Hi Media’ संचालित किया, जो उज्जैन में एक विश्वसनीय नाम बना। डिजिटल पत्रकारिता के युग में, मैंने सितंबर 2023 में पुनः दैनिक भास्कर से जुड़ते हुए साथ ही https://mpnewsbrief.com/ नाम से एक न्यूज़ पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से मैं करेंट अफेयर्स, स्वास्थ्य, ज्योतिष, कृषि और धर्म जैसे विषयों पर सामग्री प्रकाशित करता हूं। फ़िलहाल मैं अकेले ही इस पोर्टल का संचालन कर रहा हूं, इसलिए सामग्री सीमित हो सकती है, लेकिन गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होता।









