मध्यप्रदेश में होमगार्ड के 5,000 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा की प्रक्रिया, एसएससी से हो सकती है भर्ती
MP Home Guard recruitment 5000 posts | मध्यप्रदेश। प्रदेश में होमगार्ड के 5,000 पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। होमगार्ड मुख्यालय ने इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने का सुझाव शासन को भेजा है। यदि यह सुझाव लागू हुआ, तो यह पहली बार होगा जब होमगार्ड के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी।
होमगार्ड विभाग के पास इतनी बड़ी संख्या में पदों के लिए परीक्षा आयोजित करने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। इस वजह से मुख्यालय ने शासन से अनुरोध किया है कि किसी सरकारी एजेंसी के माध्यम से लिखित परीक्षा आयोजित की जाए, ताकि परीक्षा में पारदर्शिता और एकरूपता बनी रहे। पहले से ही पुलिस विभाग सहित अन्य कई विभागों की लिखित परीक्षा कर्मचारी चयन बोर्ड (ESB) द्वारा कराई जा रही है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि होमगार्ड की लिखित परीक्षा का जिम्मा भी ESB को सौंपा जाएगा। वहीं, शारीरिक परीक्षा का आयोजन होमगार्ड विभाग द्वारा ही किया जाएगा।
वर्तमान स्थिति के अनुसार प्रदेश में 2023 में होमगार्ड के 4532 पद रिक्त हैं, जिन पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
सीएम की घोषणा और पिछड़ी जनजातियों के लिए विशेष ध्यान
होमगार्ड भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ महाकुंभ 2028 के अवसर पर 5,000 पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। साथ ही, होमगार्ड के लिए स्थाई आवास की पात्रता देने की बात भी कही थी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों के युवाओं के लिए बेगा, भारिया और सहारिया बटालियन पर विचार करने का सुझाव भी दिया था।
होमगार्ड जवानों की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए, उन्हें एसडीआरएफ (State Disaster Response Force) में भी बल के तौर पर प्रतिनियुक्त किया जा रहा है।
यह भी पढ़े…
1 जनवरी से CNG और PNG के दाम होंगे कम, जानें कितनी होगी बचत









