कांग्रेसियों ने घंटा बजाकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का विरोध प्रदर्शन,

कांग्रेस जिलाअध्यक्ष ने विजयवर्गीय के बयान को बताया अशोभनीय

सुसनेर। स्थानीय इंदौर कोटा मार्ग पर स्थित विश्राम गृह के सामने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर के भागीरथ पूरा में दूषित पानी से हुई 17 लोगों की मौतो के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार शाम 4 बजे कांग्रेसियों मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका और उनके खिलाफ नारेबाजी की।

घंटा बजाकर कैलाश विजयवर्गीय पुतला फूंका

सोयत रोड़ पर स्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर के नेतृत्व में एकत्रित होकर डाक बंगला चौराहा पहुंचकर यहां घंटा बजाते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया। इस दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता पुतले की आग में आग सेकते हुए भी नजर आए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर ने कैलाश विजयवर्गीय को लापरवाह मंत्री बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इंदौर महापौर और कैलाश विजयवर्गीय को अपने पदों से इस्तीफा देना चाहिए।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु पाटीदार ने भाजपा सरकार को गूंगी बहरी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव इस गम्भीर मामले पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं।

विधानसभा कांग्रेस संगठन मंत्री आशिकुसेन बोहरा ने कहा कि दूषित पानी से बच्चों सहित कई लोगों की जान चली गई, जिससे कई घरों के चिराग़ बुझ गए। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकार से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की।

इस अवसर पर सोयत ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल, पार्षद नईम अहमद मेव, चंदरसिंह चौहान, एडवोकेट राणा लवराज सिंह, युवक कांग्रेस नेता जावेद कुरेशी, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष प्रसून गोयल, पवन गुर्जर, जगदीश पाटीदार, सुरेश लोहारिया सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

अहान पांडे कौन हैं? साउथ के मशहूर विलेन कोटा श्रीनिवास का निधन Kota Srinivasa Rao death news शर्मनाक जांच! ठाणे के स्कूल में छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए अर्चिता फुकन और Kendra Lust की वायरल तस्‍वीरें! जानिए Babydoll Archi की हैरान कर देने वाली कहानी बाइक और स्कूटर चलाने वालों के लिए बड़ी खबर! Anti-Lock Braking System लो हो गया पंचायत सीजन 4 रिलीज, यहां देखें