---Advertisement---

Susner News today स्वामी विवेकानंद जयंती पर सुसनेर में निकली विवेकानंद संदेश यात्रा

---Advertisement---

विवेकानंद संदेश यात्रा में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों का संदेश दिया गया

सुसनेर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीप) के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सुसनेर नगर में भव्य विवेकानंद संदेश यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में नगर के समस्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

यात्रा की विशेष आकर्षण यह रही कि विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद, भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई सहित अनेक वीरांगनाओं और महापुरुषों के स्वरूप धारण कर जनमानस को देशभक्ति, आत्मबल और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। नगरभर में निकली इस संदेश यात्रा ने युवाओं में राष्ट्रीय चेतना का संचार किया।
इस अवसर पर एबीवीपी के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य गोविंद पाटीदार, एबीवीपी के पूर्व वरिष्ठ कार्यकर्ता अभिजीत बजाज, विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह मंत्री त्रिलोक जोशी, नगर अध्यक्ष प्रतीक राठौर, नगर मंत्री चेतन शर्मा, उपाध्यक्ष कुणाल राठौड़ सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर कार्यकारिणी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। यात्रा का नगरवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment