---Advertisement---

मौन व्रत से शनि-राहु-केतु दोष से मुक्ति, जानें शुभ मुहूर्त और अचूक उपाय

---Advertisement---

मौन व्रत से शनि-राहु-केतु दोष से मुक्ति, जानें शुभ मुहूर्त और अचूक उपाय

Mauni Amavasya 2026 | माघ मास में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। वर्ष 2026 में मौनी अमावस्या 18 जनवरी, रविवार को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पूर्ण मौन, स्नान, दान और व्रत करने से मानसिक शांति, स्वास्थ्य लाभ और धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है। साथ ही शनि, राहु-केतु जैसे क्रूर ग्रहों के दोष और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

Mauni Amavasya 2026 शुभ मुहूर्त

हिंदू वैदिक पंचांग के अनुसार मौनी अमावस्या की तिथि

  • प्रारंभ: 18 जनवरी 2026, सुबह 12:03 बजे

  • समाप्ति: 19 जनवरी 2026, सुबह 1:21 बजे

इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान अत्यंत फलदायी माना गया है।

  • पवित्र स्नान का समय: सुबह 4 बजे से 6 बजे तक

शनि-राहु-केतु दोष निवारण के अचूक उपाय

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन निम्न उपाय करने से विशेष लाभ मिलता है—

  • किसी शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव को रुद्राक्ष की माला अर्पित करें।

  • विधि-विधान से शिव पूजा करें और उसी माला से 108 नामों का जाप करें।

  • नीचे दिए गए मंत्र का जाप करें—
    “रूपं देहि, यशो देहि, भोगं देहि च शंकर।
    भुक्ति मुक्ति फलं देहि, गृहीत्वार्घ्यं नमोस्तुते॥”

  • पूजा के बाद रुद्राक्ष माला धारण करें।

  • जरूरतमंदों को अन्न दान अवश्य करें।

मान्यता है कि इन उपायों से शनि पीड़ा, साढ़ेसाती, राहु-केतु दोष और पितृ दोष में कमी आती है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होता है।


यह भी पढ़ें…
विश्व का सबसे ऊंचा शिवलिंग आज होगा स्थापित, 33 फीट ऊंचाई और 210 मीट्रिक टन वजन, 10 साल में हुआ निर्माण

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment