टी.आई. केसर राजपूत ने सभी पुलिसकर्मियों व देश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान की मर्यादा, कानून व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति निष्ठा से कार्य करने का संदेश दिया

सुसनेर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस थाना सुसनेर परिसर में गरिमामय वातावरण में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। ध्वजारोहण थाना प्रभारी टी.आई. केसर राजपूत द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।
कार्यक्रम में टी.आई. केसर राजपूत ने सभी पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान की मर्यादा, कानून व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति निष्ठा से कार्य करने का संदेश दिया।
इस मौके पर सुसनेर थाना स्टाफ के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। देश भक्ति वातावरण में संपन्न हुआ।









