---Advertisement---

“फिल्मों में ठुमके लगाने से क्या शंकराचार्य बनते हैं?”—ममता कुलकर्णी के बयान पर महामंडलेश्वर सुमनानंद गिरि का तीखा सवाल

---Advertisement---

“फिल्मों में ठुमके लगाने से क्या शंकराचार्य बनते हैं?”—ममता कुलकर्णी के बयान पर महामंडलेश्वर सुमनानंद गिरि का तीखा सवाल

Mamata Kulkarni Shankaracharya controversy | प्रयागराज मेले के दौरान शंकराचार्य पद को लेकर उठे विवाद के बीच उज्जैन के महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. सुमनानंद गिरि महाराज ने किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर और पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी के बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य पद पर उंगली उठाने का अधिकार किसी भी महामंडलेश्वर को नहीं है।

महामंडलेश्वर सुमनानंद गिरि ने सवाल उठाया कि यदि चारों वेद कंठस्थ करने से कोई शंकराचार्य नहीं बनता, तो क्या फिल्मों में ठुमके लगाने से कोई शंकराचार्य बन सकता है? उन्होंने ममता कुलकर्णी की टिप्पणी को शंकराचार्य पद का अपमान बताते हुए इसकी निंदा की और इस संबंध में उन्हें पत्र भी भेजा है।

उन्होंने कहा कि शंकराचार्य पद राष्ट्र में सर्वोच्च आध्यात्मिक पद है, जबकि महामंडलेश्वर पद उसके बाद आता है। यह वैसा ही है जैसे कोई मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करे। उन्होंने आश्चर्य जताया कि धार्मिक अनुशासन के उल्लंघन पर अन्य धर्माचार्य मौन क्यों हैं।

सुमनानंद गिरि ने यह भी कहा कि ममता कुलकर्णी को संन्यास लिए अभी एक वर्ष ही हुआ है और उनका पद तथा संन्यास दोनों विवादों में रहे हैं। संन्यास का अर्थ इंद्रिय संयम, तप और साधना है, न कि वरिष्ठ संतों पर सार्वजनिक टिप्पणी करना। यदि वे साधना कर रही हैं, तो इस विवाद में प्रवेश क्यों कर रही हैं—यह उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए।

उन्होंने अखाड़ा परिषद की चुप्पी पर भी सवाल उठाए और कहा कि अखाड़ों की स्थापना आदि शंकराचार्य ने की थी, ऐसे में परिषद को अपना मत स्पष्ट करना चाहिए। साथ ही, शंकराचार्य के प्रोटोकॉल और सम्मान का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि जब राजनीतिक पदों पर आसीन व्यक्तियों के लिए वीवीआईपी प्रोटोकॉल है, तो सर्वोच्च संत पद के लिए क्यों नहीं?

महामंडलेश्वर सुमनानंद गिरि ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी महाराज को भी पत्र लिखकर मांग की है कि इस विषय पर परिषद स्पष्ट रुख अपनाए और ऐसे बयानों पर नियंत्रण करे, जो सनातन परंपरा को क्षति पहुंचा रहे हैं।


यह भी पढ़ें…..
Today News 77वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस थाना सुसनेर में फहराया गया तिरंगा

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment