---Advertisement---

फरवरी में बनेगा ग्रहण और अंगारक योग, करियर से लेकर रिश्तों तक बढ़ेगी चिंता

---Advertisement---

फरवरी में बनेगा ग्रहण और अंगारक योग, करियर से लेकर रिश्तों तक बढ़ेगी चिंता

राहु-सूर्य-मंगल की युति से सिंह समेत 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, कुंभ राशि में सूर्य और मंगल का गोचर, राहु के साथ युति से अशुभ योग प्रभावी, दुर्घटना और तनाव की आशंका

February Grah Gochar 2026 | फरवरी 2026 का महीना ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से कई राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार फरवरी में राहु, सूर्य और मंगल की युति से एक साथ ग्रहण योग और अंगारक योग का निर्माण होगा। यह संयोग कुंभ राशि में बनेगा, जहां पहले से ही राहु गोचर कर रहे हैं।

फरवरी माह में मंगल का गोचर कुंभ राशि में होगा और इसके बाद 13 फरवरी को सूर्य भी कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य और राहु की युति से ग्रहण योग बनेगा, जबकि राहु और मंगल की युति से अंगारक योग प्रभावशाली हो जाएगा। ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों योगों को अशुभ माना गया है। इनका प्रभाव विशेष रूप से करियर, स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन और आर्थिक स्थिति पर देखने को मिल सकता है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार फरवरी में मेष, सिंह, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। इन राशियों को दुर्घटना, तनाव, विवाद और गलत निर्णयों से नुकसान उठाना पड़ सकता है।


मेष राशि

मेष राशि के जातकों पर इस समय साढ़ेसाती का प्रभाव भी चल रहा है। ग्रहण और अंगारक योग आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में बन रहा है। इससे खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। सामाजिक छवि को लेकर सतर्क रहना जरूरी होगा। मित्रों के साथ रिश्तों में तनाव और इच्छाओं के अधूरे रहने की संभावना है।


सिंह राशि

सिंह राशि में केतु पहले से गोचर कर रहे हैं और कुंभ राशि से सूर्य, मंगल व राहु की सप्तम दृष्टि सिंह राशि पर पड़ेगी। इससे करियर में उतार-चढ़ाव रहेगा। साझेदारी में काम करने वालों को नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव और पारिवारिक कलह की स्थिति बन सकती है।


वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल अंगारक योग बना रहे हैं। इस कारण धन-संपत्ति से जुड़े मामलों में नुकसान की आशंका है। संपत्ति विवाद या कोर्ट-कचहरी के मामलों को फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर सतर्कता जरूरी होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं।


कुंभ राशि

कुंभ राशि के लग्न भाव में ही ग्रहण और अंगारक योग का निर्माण हो रहा है। इससे निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। करियर को लेकर जल्दबाजी में लिया गया फैसला भविष्य में नुकसान दे सकता है। मानसिक उलझन, लोकप्रियता में कमी और त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।


मीन राशि

मीन राशि के द्वादश भाव में ग्रहण और अंगारक योग बन रहा है। इससे स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है। अस्पताल, दवाइयों और अनावश्यक खर्चों की स्थिति बन सकती है। पैतृक संपत्ति या कानूनी मामलों में सतर्कता जरूरी है, वरना हानि संभव है।


यह भी पढ़ें….
बुध-शुक्र की युति और गजकेसरी योग से आज चमकेगा भाग्य, मेष, मिथुन और सिंह राशि के लिए लाभदायक रहेगा गुरुवार

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment