---Advertisement---

सुसनेर में होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

सुसनेर में होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
---Advertisement---

संवाददाता अक्षय राठौर

सुसनेर शांति समिति बैठक होली रमजान को लेकर थाना परिसर में महत्वपूर्ण चर्चा हुई। आगामी होली पर्व और पवित्र रमजान माह को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से इंदौर–कोटा रोड स्थित पुलिस थाना सुसनेर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अक्षय सिंह बैस ने की।

बैठक में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने होली पर मर्यादित रूप से रंग-गुलाल उपयोग करने और किसी भी प्रकार की जबरदस्ती या हुड़दंग से बचने की अपील की। रमजान के दौरान नमाज के समय शांति बनाए रखने और यातायात व्यवस्था में सहयोग करने पर भी जोर दिया गया। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा न करने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी गई। प्रशासन ने त्योहारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का आश्वासन दिया।

read also: विधायक भेरू सिंह बापू परिहार ने विधानसभा में उठाए जनहित के ज्वलंत मुद्दे, सरकार से मांगा जवाब

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment