आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे कुछ राशियों के लिए दिन सौभाग्यशाली रहेगा तो कुछ को सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं 20 फरवरी 2026 का राशिफल और समझते हैं कि आपके लिए आज का दिन क्या संदेश लेकर आया है।
मेष राशि
आज चंद्रमा आपके बारहवें भाव में हैं। दिन अनुकूल रहेगा और माता से विशेष लाभ मिलने के योग हैं। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। कार्यों में ऊर्जा और उत्साह दिखाई देगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।
वृषभ राशि
चंद्रमा ग्यारहवें भाव में हैं, जिससे आय और लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में प्रगति होगी और नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। मित्रों के साथ समय आनंदमय बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन संतोषजनक रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है।
मिथुन राशि
चंद्रमा दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में अधिकारी सहयोग देंगे। सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क राशि
चंद्रमा नवें भाव में हैं। आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा और अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ की संभावना है। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। परिवार के साथ समय सुखद रहेगा।
सिंह राशि
चंद्रमा आठवें भाव में होने से स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। खान-पान में संयम बरतें और बाहर के भोजन से बचें। कार्यस्थल पर मतभेद उभर सकते हैं। हालांकि आध्यात्मिक गतिविधियां मानसिक शांति देंगी। परिवार का सहयोग तनाव कम करेगा।
कन्या राशि
चंद्रमा सातवें भाव में हैं, जिससे वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रियजनों के साथ समय सुखद रहेगा। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए वाहन या वस्त्र खरीदने की योजना बन सकती है।
तुला राशि
चंद्रमा छठे भाव में हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लें। सामाजिक मामलों में अपेक्षित सफलता न मिलने से मन खिन्न हो सकता है।
वृश्चिक राशि
चंद्रमा पांचवें भाव में हैं। संतान से जुड़ी चिंता हो सकती है। यात्रा टालना बेहतर रहेगा। निवेश में सावधानी रखें, विशेषकर शेयर बाजार में। अधूरे कार्य पूरे करने का प्रयास करें। संयम और धैर्य से दिन बेहतर बनेगा।
धनु राशि
चंद्रमा चौथे भाव में हैं। मानसिक अशांति बनी रह सकती है। पारिवारिक विवाद से बचें। संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों में सावधानी बरतें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आराम करना लाभदायक रहेगा।
मकर राशि
चंद्रमा तीसरे भाव में हैं। साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। व्यापार में लाभ और विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। मित्रों और भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि
चंद्रमा दूसरे भाव में हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक विवाद से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय टालना बेहतर रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाएं।
मीन राशि
चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ेगा। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।
read also : T20 World Cup में जिम्बाब्वे का धमाका, सिकंदर रज़ा और ब्रायन बेनेट की साझेदारी से श्रीलंका 6 विकेट से पराजित











