Stock Market Holi Holiday 2026 को लेकर निवेशकों के बीच सवाल बना हुआ है कि आखिर NSE और BSE 3 मार्च को बंद रहेंगे या 4 मार्च को। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, Stock Market Holi Holiday 2026 के तहत भारतीय शेयर बाजार मंगलवार, 3 मार्च 2026 को बंद रहेंगे।
हालांकि देश के कई हिस्सों में होली का त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा, लेकिन एक्सचेंज ने 3 मार्च को ही अवकाश घोषित किया है।
Stock Market Holi Holiday 2026 में कौन-कौन से बाजार बंद?
Stock Market Holi Holiday 2026 के कारण BSE और NSE में इक्विटी, डेरिवेटिव और अन्य सेगमेंट्स में ट्रेडिंग पूरी तरह बंद रहेगी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पहले सत्र में बंद रहेगा, लेकिन शाम 5 बजे से 11:30 बजे तक ईवनिंग सेशन में ट्रेडिंग शुरू होगी।
वहीं, नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) पूरे दिन दोनों सत्रों में बंद रहेगा।
2026 में अन्य ट्रेडिंग हॉलिडे
Stock Market Holi Holiday 2026 के अलावा मार्च में दो और अवकाश तय हैं। 26 मार्च को श्री राम नवमी और 31 मार्च को श्री महावीर जयंती के कारण बाजार बंद रहेंगे।
इसके बाद 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और 28 मई को बकरीद पर भी बाजार में अवकाश रहेगा।
निवेशकों को सलाह दी जाती है कि Stock Market Holi Holiday 2026 और अन्य अवकाशों को ध्यान में रखते हुए अपनी ट्रेडिंग रणनीति पहले से तैयार करें।
read also: T20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल शेड्यूल जारी, जानिए कब-कहां भिड़ेंगी टीमें









