---Advertisement---

भावुक हुए नए अध्यक्ष प्रदीप सोनी, जनता से किया बड़ा वादा

---Advertisement---

सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष के रूप में गुरुवार को प्रदीप बद्रीलाल सोनी ने पदभार ग्रहण किया। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आदेश के अनुसार यह नियुक्ति हुई। पदभार ग्रहण से पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ श्री खेड़ापति हनुमान मठ मंदिर में पूजा-अर्चना की और उसके बाद जुलूस के रूप में नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, प्रदेश प्रतिनिधि दिलीप सकलेचा, पूर्व जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर, पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी सहित कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में विधिवत कार्यभार संभाला। इस दौरान सभी वक्ताओं ने नगर के समग्र विकास की उम्मीद जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में प्रदीप सोनी ने भावुक होते हुए कहा कि “मैं अध्यक्ष नहीं, नगर सेवक हूं और आप सभी के सहयोग से काम करूंगा।” उन्होंने जनता के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प लिया और नगर को स्वच्छ व विकसित बनाने की अपील की। जुलूस के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश हरदेनिया ने किया और आभार नप सीएमओ ओपी नागर ने व्यक्त किया।

पूजन के साथ शुरू हुआ नया दायित्व

पदभार ग्रहण से पहले धार्मिक अनुष्ठान कर उन्होंने अपने कार्यकाल की सकारात्मक शुरुआत की।

नेताओं की मौजूदगी में संभाला पद

वरिष्ठ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य बनाया।

स्वच्छता और विकास पर दिया जोर

अपने पहले संबोधन में ही उन्होंने नगर के विकास और स्वच्छता को प्राथमिकता बताया।

 

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment