---Advertisement---

राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग लगते ही मचा हड़कंप, 68 यात्रियों को समय रहते बचाया गया

राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग लगते ही मचा हड़कंप, 68 यात्रियों को समय रहते बचाया गया
---Advertisement---

देश की प्रीमियम ट्रेनों में शामिल राजधानी एक्सप्रेस में रविवार सुबह अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग लगने के बाद रेलवे सुरक्षा बल और रेल कर्मचारियों ने तेजी दिखाते हुए 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इस दौरान ट्रेन में मौजूद यात्रियों के बीच डर और तनाव का माहौल बन गया था।

राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग से मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच में सुबह करीब 5:30 बजे आग लगी।
यह घटना मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के पास लूनी रिछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच हुई।
देखते ही देखते धुएं और आग की लपटों ने पूरे कोच को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद तुरंत इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया।

15 मिनट में यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

रेलवे सुरक्षा बल और ट्रेन स्टाफ ने बेहद तेजी से कार्रवाई करते हुए करीब 15 मिनट के अंदर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बताया गया कि बी-1 कोच में कुल 68 यात्री सवार थे।
समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने से बड़ा हादसा टल गया और किसी यात्री के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई।

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग कोच के नीचे से उठते धुएं के बाद तेजी से फैली।
घटना के बाद कुछ

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment