---Advertisement---

उज्जैन पुलिस की सजगता से नागपुर लूट कांड के आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---

उज्जैन पुलिस की सजगता से नागपुर लूट कांड के आरोपी गिरफ्तार

Ujjain crime news | 11 जनवरी 2025 की रात 9:30 बजे नागपुर के जरीपटका निवासी धनश्याम अपनी दुकान (तिझल चैक, गांधीबाग) बंद कर घर लौट रहे थे, तभी पांच आरोपियों ने चाकू मारकर 1.5 लाख रुपये की लूट की और फरार हो गए। इस घटना के बाद नागपुर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

इसी बीच, उज्जैन पुलिस को एक दैनिक चेकिंग अभियान के दौरान सूचना मिली कि नागपुर लूट कांड के दो संदिग्ध आरोपी नागपुर से बस में सवार होकर उज्जैन होते हुए उदयपुर जा रहे हैं। उज्जैन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें नागपुर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार आरोपी हैं:

  • 1. यश गुण्डानिया (पिता: देवानंद गुण्डानिया), निवासी एन.वाय.टी गार्डन के पास, थाना शोतिनगर, नागपुर।
  • 2. ऋषभ अग्रवाल (पिता: दीपक अग्रवाल), निवासी धाटचोक, नियर ग्रेट ब्रिटेन स्कूल, थाना शोतिनगर, नागपुर।

उज्जैन पुलिस की तत्परता और सजगता से नागपुर पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। Ujjain crime news


यह भी पढ़ें….

भारत-सऊदी अरब के बीच हज समझौते से संबंधों को मिला नया आयाम

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment