कुंभ मेले के लिए जा रहे दोस्तों की कार हादसे में तीन की मौत, तीन घायल
Sagar news | सागर/धार। मध्य प्रदेश के सागर जिले (Sagar District) के राहतगढ़ में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। मृतकों में शराब ठेके का मैनेजर और घायलों में एक पूर्व पार्षद भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, धरमपुरी नगर परिषद के कर्मचारी अरविंद कानूनगो, अजय जायसवाल, शराब दुकान मैनेजर देवेंद्र ठाकुर, धामनोद के पूर्व पार्षद दिनेश केवट, सन्नी जायसवाल और आशीष जायसवाल प्रयागराज में कुंभ स्नान के लिए जा रहे थे। इनकी कार (Car) सागर जिले के राहतगढ़ में मसुरयाई तिगड्डा के पास हादसे का शिकार हो गई।
घटना उस समय हुई, जब कार एक ट्रॉले को ओवरटेक (Overtake) कर रही थी। तभी सामने से एक और ट्रॉला आ गया। कार दोनों ट्रॉलों के बीच बुरी तरह से फंस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया। कटर (Cutter) की मदद से कार काटकर शव और घायलों को बाहर निकाला गया।
इस हादसे में अरविंद कानूनगो, अजय जायसवाल और देवेंद्र ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दिनेश, सन्नी और आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सागर जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस (Police) के अनुसार, यह दुर्घटना ओवरटेक के दौरान हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों और घायलों के परिवारवाले मंगलवार सुबह अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। Sagar news
स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय कार तेज रफ्तार में थी। राहतगढ़ पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज गति से वाहन चलाने के खतरों को उजागर किया है। मृतकों और घायलों के परिवारों में गम का माहौल है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Sagar news
यह भी पढ़े…
बसंत पंचमी 2025: ज्ञान, शक्ति और उत्साह का पर्व
मैं इंदर सिंह चौधरी वर्ष 2005 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने मास कम्यूनिकेशन में स्नातकोत्तर (M.A.) किया है। वर्ष 2007 से 2012 तक मैं दैनिक भास्कर, उज्जैन में कार्यरत रहा, जहाँ पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
वर्ष 2013 से 2023 तक मैंने अपना मीडिया हाउस ‘Hi Media’ संचालित किया, जो उज्जैन में एक विश्वसनीय नाम बना। डिजिटल पत्रकारिता के युग में, मैंने सितंबर 2023 में पुनः दैनिक भास्कर से जुड़ते हुए साथ ही https://mpnewsbrief.com/ नाम से एक न्यूज़ पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से मैं करेंट अफेयर्स, स्वास्थ्य, ज्योतिष, कृषि और धर्म जैसे विषयों पर सामग्री प्रकाशित करता हूं। फ़िलहाल मैं अकेले ही इस पोर्टल का संचालन कर रहा हूं, इसलिए सामग्री सीमित हो सकती है, लेकिन गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होता।