आज का राशिफल : चार राशि वालों की आय में वृद्धि, नौकरी के नए अवसर

आज का राशिफल : चार राशि वालों की आय में वृद्धि, नौकरी के नए अवसर

Aaj ka Rashifal | आज का दिन कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन कुछ राशि वालों को धन लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इसके अलावा, बेफिजूल के खर्चों में कटौती और प्रियजनों के साथ समय बिताने का भी योग बन रहा है। आइए जानते हैं आज का राशिफल:

मेष (Aries)

आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलाएगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। जीवनसाथी से कोई बात छुपाने पर वह उजागर हो सकती है। बेफिजूल के खर्चों पर नियंत्रण रखें और पुरानी संपत्ति से आय में वृद्धि हो सकती है।

वृषभ (Taurus)

आज नए संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। संतान के विवाह की बात पक्की होने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी जरूरी जानकारी को साझा करने से बचें। यात्रा पर जाने पर वाहन चलाने में सावधानी बरतें। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी और शुभ सूचनाएं मिलेंगी।

मिथुन (Gemini)

आज आपको किसी नए पद की प्राप्ति का योग है। काम में व्यस्तता के कारण संतान की जरूरतों पर ध्यान कम रहेगा। उनकी उलझनों को समझने की कोशिश करें। नई कोशिशें सफल होंगी और जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे। धन के मामले में किसी पर भरोसा न करें और नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

कर्क (Cancer)

आज आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सलाह लें और अच्छे भोजन का आनंद लें। शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें। संतान के नए स्कूल में एडमिशन के लिए मेहनत करनी होगी। पारिवारिक बिजनेस में वरिष्ठ सदस्यों की राय महत्वपूर्ण रहेगी।

सिंह (Leo)

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी आय के पुराने स्रोत भी बढ़ेंगे। विद्यार्थी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। माताजी से किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है, जिसे दूर करने की कोशिश करें। संतान से निराशाजनक सूचना मिल सकती है।

कन्या (Virgo)

आज का दिन आनंदमय रहेगा। बिजनेस में पार्टनरशिप का योग है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। घर में पूजा-पाठ का आयोजन होगा। विद्यार्थी ज्ञान बढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे, लेकिन वाहन की खराबी से धन खर्च बढ़ सकता है।

तुला (Libra)

आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कर्ज चुकाने की कोशिश करेंगे। संपत्ति से संबंधित विवादों से बचें। प्रेम जीवन में साथी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। मनोरंजन के कार्यक्रम में भाग लेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में गलती के कारण डाट खा सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)

आज जोखिम में हाथ डालने से बचें। साझेदारी में लिखापढ़ी करें। ससुराल पक्ष से उधार दिया धन मिलने की संभावना कम है। प्रॉपर्टी के लिए लोन अप्लाई करना मुश्किल हो सकता है। पारिवारिक मामलों को घर में ही निपटाना बेहतर रहेगा।

धनु (Sagittarius)

आज शत्रुओं से सतर्क रहें। जरूरत की वस्तुओं के साथ शौक की चीजें भी खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिल सकती है। लेनदेन का मामला चुकता होगा। दोस्तों के साथ पार्टी की योजना बनाएं, लेकिन पुराने मित्र से मिलने पर गिले-शिकवे न करें।

मकर (Capricorn)

आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। बिजनेस में अजनबी पर भरोसा न करें। किसी मित्र की याद आएगी। मन की इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत करनी होगी। घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

कुंभ (Aquarius)

आज खर्चों से भरा दिन रहेगा। मन की इच्छा पूरी होगी और बिजनेस में लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। माताजी से बातचीत करें और मित्र की मदद के लिए आगे आएं। दूसरों की भलाई में धन खर्च करें।

मीन (Pisces)

आज समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन संबंधित मदद मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। राजनीति में कदम बढ़ा रहे लोगों को सहयोगियों से राहत मिलेगी।


यह भी पढ़ें…
व्हाट्सएप के नए फीचर्स के साथ आप भी बढ़ाएं अपना बिजनेस

Leave a Comment

बाइक और स्कूटर चलाने वालों के लिए बड़ी खबर! Anti-Lock Braking System लो हो गया पंचायत सीजन 4 रिलीज, यहां देखें एमपी टूरिज्म का नया रिकॉर्ड, रिकॉर्ड 13 करोड़ पर्यटक पहुंचे Astronauts को सैलरी कितनी मिलती है MP CM Holi | होली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव pm modi in marisas : प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस दौरे पर