मेष राशि (Aries): नई जिम्मेदारी मिल सकती है, खर्चों पर नियंत्रण रखें
आज मेष राशि वालों के लिए चंद्रमा का ग्यारहवें भाव में गोचर लाभ और व्यय दोनों का संकेत दे रहा है। आपको आज किसी भी प्रकार के उधार या कर्ज के लेन-देन से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं, इसलिए नौकरीपेशा लोगों को सतर्क और सजग रहने की आवश्यकता है। किसी के साथ अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन प्रेमी का मूड खराब हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। Aaj ka Rashifal
आज का भाग्य: 81% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश स्तोत्र या चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि (Taurus): अचानक लाभ के योग, सम्मान में वृद्धि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी सिद्ध होगा। आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाएगी और आप अपनी योजनाओं को कुशलतापूर्वक लागू कर पाएंगे। अचानक धन लाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं। मित्रों और भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे परिवार में आपका सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन भी मधुर और रोमांटिक रहेगा।
आज का भाग्य: 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीकृष्ण भगवान की पूजा करें और श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि (Gemini): दिन रहेगा लाभदायक, रुके हुए धन की प्राप्ति
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज बुधवार का दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आपकी राशि के स्वामी बुध की अनुकूल स्थिति आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ दिलाएगी। कहीं फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है और करियर में विकास के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अपनी वाक्पटुता और व्यवहार कुशलता से आप कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न कर पाएंगे। प्रेम जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी, लेकिन खानपान और स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।
आज का भाग्य: 89% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश गायत्री मंत्र – ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।। का जप करें। Aaj ka Rashifal
कर्क राशि (Cancer): मानसिक तनाव संभव, आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ मानसिक तनाव लेकर आ सकता है। किसी कार्य के अटक जाने से आपका मूड खराब हो सकता है। स्वास्थ्य भी थोड़ा नरम-गरम रह सकता है, इसलिए किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। हालांकि, आज आपकी रुचि धर्म, कर्म और आध्यात्मिक विषयों में अधिक रहेगी। अतीत में किए गए किसी कार्य का लाभ आपको मिल सकता है और किसी मित्र से सहयोग प्राप्त हो सकता है।
आज का भाग्य: 77% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं और दूर्वा अर्पित करें। Aaj ka Rashifal
सिंह राशि (Leo): आत्मविश्वास से भरपूर, अच्छी खबर मिल सकती है
सिंह राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और कुछ नया और रचनात्मक कार्य कर सकते हैं। आपके सहकर्मी और अधिकारी आपके काम और व्यवहार से प्रभावित होंगे। आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा और जीवनसाथी से भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आपके पराक्रम और उत्साह में वृद्धि होगी और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।
आज का भाग्य: 90% आपके पक्ष में रहेगा। किसी किन्नर को दान देना शुभ होगा।
कन्या राशि (Virgo): मेहनत का मिलेगा फल, पुराने निवेश से लाभ
कन्या राशि वालों को आज अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और किसी इच्छा की पूर्ति से मन प्रसन्न होगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और कोई महत्वपूर्ण कार्य परिवार की मदद से पूरा हो सकता है। करियर में नए अवसर मिलेंगे और आपके सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे। व्यापार में अच्छी डील हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी और पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। Aaj ka Rashifal
आज का भाग्य: 87% आपके पक्ष में रहेगा किसी जरूरतमंद को कॉपी या किताब का दान करें।
तुला राशि (Libra): नए अवसरों की प्राप्ति, सरकारी कार्य बनेंगे
तुला राशि के जातकों को आज शुक्र और बुध की युति का लाभ मिलेगा और कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा और नए अवसर प्राप्त होंगे सरकारी क्षेत्र से जुड़े अटके हुए कार्य भी आज पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और प्रेम जीवन भी अनुकूल रहेगा, प्रेमी के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिल सकता है।
आज का भाग्य: 89% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीदुर्गा चालीसा का पाठ करना लाभदायक होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio): धन मामलों में रहें सतर्क, जल्दबाजी से बचें
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज बुधवार का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा, लेकिन धन संबंधी मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है, अन्यथा नुकसान हो सकता है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। कानूनी मामलों में जोखिम लेने से बचें और कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
आज का भाग्य: 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना लाभदायक रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius): आर्थिक लाभ के योग, अनुभवी से मिलेगा सहयोग
धनु राशि वालों को आज आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें, अन्यथा नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। बिजली के उपकरणों से संबंधित कार्यों में विशेष लाभ मिलेगा। किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। धार्मिक और शुभ कार्यों में भाग ले सकते हैं।
आज का भाग्य: 84% आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ लाभदायक रहेगा।
मकर राशि (Capricorn): नई जिम्मेदारी मिल सकती है, दिखावे से बचें
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिखावे से बचें, अन्यथा मानहानि और धन हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर में सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। बिजली के उपकरणों और वाहन पर धन खर्च करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में सहयोग और सुख मिलेगा।
आज का भाग्य: 78% आपके पक्ष में रहेगा। राहु के मंत्र का जप करें।
कुंभ राशि (Aquarius): शुभ समाचार की प्राप्ति, शत्रु होंगे परास्त
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा और आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शत्रु और विरोधी आपका कुछ भी अहित नहीं कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है और कुछ उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी और आपके सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे। व्यापार में कुछ नया करने में सफलता मिलेगी, जिससे आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।
आज का भाग्य: 90% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।
मीन राशि (Pisces): आर्थिक मामलों में रहें सतर्क, जल्दबाजी से बचें
मीन राशि वालों को आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना चाहिए। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। कामकाज का दबाव अधिक रहने से थकान महसूस हो सकती है। प्रेम जीवन में प्रेमी के साथ मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, छोटी-मोटी परेशानियां बढ़ सकती हैं। किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें और सरकारी कार्यों में सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे।
आज का भाग्य: 81% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। Aaj ka Rashifal
यह भी पढ़े…
वास्तु टिप्स: घर में जल की सही व्यवस्था खोलेगी किस्मत के दरवाजे!