आज का राशिफल 29 अप्रैल 2025: गौरी और गजकेसरी योग से वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि को मिलेगा विशेष लाभ, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

आज का राशिफल 29 अप्रैल 2025: गौरी और गजकेसरी योग से वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि को मिलेगा विशेष लाभ, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka Rashifal | आज 29 अप्रैल 2025, दिन मंगलवार है। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि आज दिन भर रहेगी। चंद्रमा का गोचर आज दिन रात अपनी उच्च राशि वृषभ में हो रहा है और चंद्रमा को आज देवगुरु बृहस्पति का साथ भी मिल रहा है, जिससे गजकेसरी योग का अत्यंत शुभ संयोग बना हुआ है। इसके साथ ही आज गौरी योग का भी निर्माण हो रहा है। ग्रहों की इस विशेष स्थिति के चलते आज का दिन वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से मंगलकारी और लाभदायक रहने वाला है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। Aaj ka Rashifal

Table of Contents

मेष राशि: धैर्य से सफलता पाएंगे

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। हालांकि, काम का दबाव भी रहेगा। आप संयम और धैर्य से आज सफलता की ऊंचाइयों को छू सकते हैं, लेकिन क्रोध करने से बात बिगड़ सकती है। आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी और जीवनसाथी के साथ प्रेम और सद्भाव बना रहेगा। किसी शुभ कार्य पर आज धन खर्च कर सकते हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का संयोग बन सकता है। आपको आज अपनी ऊर्जा और रचनात्मक क्षमता का भी लाभ मिलेगा। Aaj ka Rashifal

वृषभ राशि: सकारात्मक दिन, लाभ पाएंगे

वृषभ राशि के जातकों का मन आज धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों की ओर आकर्षित होगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने पूर्व अनुभव और प्रबंधन क्षमता का लाभ उठा पाएंगे। नौकरी में आज अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। जो लोग नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं, उनके लिए भी आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपको आज व्यापार में लाभ मिलेगा। बिजली के उपकरण और वस्त्रों से संबंधित कारोबार करने वालों की कमाई में आज वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिवजी की पूजा करें और दूध से अभिषेक करें।

मिथुन राशि: तकनीकी ज्ञान का फायदा मिलेगा

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला और उलझन भरा रह सकता है। ऐसे में आज कोई भी जोखिम वाला काम करने से बचें। हालांकि, जिन लोगों का काम तकनीकी क्षेत्र से संबंधित है, वे अपनी कार्यकुशलता का लाभ उठा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज किसी सहयोगी या सहकर्मी की वजह से तनाव मिल सकता है। आज आपको कुछ नई समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। कोई काम आज अटक भी सकता है, इसलिए आज योजना बनाकर काम करना होगा। कठिनाइयों से पार पाने के लिए सकारात्मक रहें। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को तुलसी की माला अर्पित करें। Aaj ka Rashifal

कर्क राशि: योजना और प्रबंधन का फायदा मिलेगा

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी योजना और प्रबंधन का फायदा मिलेगा। मित्रों और सहकर्मियों से भी आज सहयोग मिलेगा और आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आप अपनी कमाई बढ़ाने के लिए आज किसी योजना में निवेश भी कर सकते हैं और आपको आज विदेशी क्षेत्र से भी फायदा मिल सकता है। आपको आज बच्चों की सेहत के प्रति ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपका मनोबल बढ़ेगा और आपका कोई जरूरी काम भी पूरा होगा। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को आज भोजन अथवा अन्न का दान दें।

सिंह राशि: कार्यक्षेत्र में दबाव की नीति से बचें

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आज आप किसी निवेश योजना में धन लगाकर लाभ पाने का प्रयास कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज ज्ञान विज्ञान में आपकी रुचि रहेगी। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। यदि प्रेमी से मनमुटाव चल रहा है तो बातचीत से स्थिति सुधरेगी। कोई लाभदायक डील मिलने से मन प्रसन्न हो जाएगा। आपके लिए सलाह है कि आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से तालमेल बनाकर चलें। यदि आप दबाव बनाने का प्रयास करेंगे तो सहकर्मियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आप आज भावुकता में किसी की मदद भी कर सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि: कमाई बढ़ने से खुशी होगी

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज परिवार और निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको अपने प्रयास से बढ़कर सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता में भी आज कन्या राशि के जातकों का प्रदर्शन बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में आप आज सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं, जबकि आज व्यापार में कमाई बढ़ने से आपको खुशी मिलेगी। जो लोग नौकरी में बदलाव का प्रयास कर रहे हैं, उनके लिए भी आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। इंक्रीमेंट और पद लाभ का भी संयोग बन सकता है। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को बूंदी का प्रसाद अर्पित करें। Aaj ka Rashifal

तुला राशि: परिश्रम से लाभ का संयोग बनेगा

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खट्टा मीठा सा रह सकता है। लाभ और सफलता का संयोग बनेगा, लेकिन इसके लिए आपको परिश्रम भी खूब करना होगा। आपको आज किसी व्यक्ति के बात व्यवहार से क्रोध खूब आएगा, लेकिन कुछ कर नहीं पाने से मन ही मन खीजेंगे। आपको आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। किसी पारिवारिक विषय को लेकर घर के बड़ों से सलाह और सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण काम आपका आज किसी पूर्वपरिचित की मदद से पूरा हो सकता है। दोस्तों से सहयोग पाएंगे। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानाष्टक का पाठ करना लाभदायक होगा।

वृश्चिक राशि: प्रयास से बढ़कर लाभ पाएंगे

वृश्चिक राशि पर आज गजकेसरी योग का शुभ प्रभाव बना हुआ है। आप आज धार्मिक और सामाजिक विषयों में रुचि लेंगे। आपके हाथों से कोई पुण्य कर्म हो सकता है। आपको आज आर्थिक मामलों में अपने प्रयास से बढ़कर लाभ प्राप्त होगा। आपको आज अपनी सकारात्मक सोच और परिश्रम का भी फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारीगण आपसे प्रसन्न होंगे और आपको उनसे प्रोत्साहन मिल सकता है। आपको आज सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। घर परिवार में आज आपकी स्नेह और तालमेल बना रहेगा। किसी शुभ कार्य में शामिल होने का संयोग बन सकता है। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबली की पूजा करें और सिंदूर का लेपन करें।

धनु राशि: बैंकिंग के काम में सफलता पाएंगे

धनु राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी होगा। आपके विरोधी और शत्रु आज आपका चाहकर भी अहित नहीं कर पाएंगे। जो जातक बीमार चल रहे हैं, उनकी सेहत में सुधार होगा और आपको आज कुछ नया करने और सीखने का मौका मिलेगा। चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज विशेष रूप से फायदा मिलेगा। बैंकिंग से संबंधित कोई काम है तो इसमें आपको आज सफलता मिलेगी। लव लाइफ में आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। कोई अटका काम आपका पूरा हो सकता है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गुरु के मंत्र ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः का जप करें।

मकर राशि: कमाई के नए साधन पाएंगे

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा। राशि के पंचम भाव में बना चंद्रमा और गुरु का शुभ योग आपको आज बच्चों की ओर से भी खुशी प्रदान करेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है। लव लाइफ में आप प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। विवाह योग्य जातकों के विवाह की बात बन सकती है। व्यापार में आज अच्छी कमाई होगी। आप आज कमाई के नए साधन भी प्राप्त करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से आपको आज सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। रुचिकर खानपान का आप आनंद ले पाएंगे। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

कुंभ राशि: सुख साधनों की प्राप्ति होगी

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन सुख साधनों में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपकी कमाई भी आज बढ़ेगी। नौकरी में आज आपको अपने प्रयास से बढ़कर कामयाबी मिलेगी। सहकर्मियों की ओर से आपको आज सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। जल्दबाजी में आपको आज कोई भी निर्णय लेने से बचना चाहिए। आप आज कुछ घरेलू जरूरतों पर धन खर्च करेंगे। किसी भौतिक सुख साधनों की भी प्राप्ति हो सकती है। किसी मित्र का सहयोग भावुक बनाएगा। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

मीन राशि: अप्रत्याशित लाभ पाएंगे

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं, उन जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको आज कुछ अप्रत्याशित लाभ भी आज प्राप्त होगा। नौकरी में आज आपको वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आज सुख पाएंगे, आपसी तालमेल भी बना रहेगा। कहीं से कोई आमंत्रण या अच्छी खबर मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में पहचान का दायरा बढ़ेगा। व्यापार में कमाई भी अच्छी होगी। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करना शुभ फलदायी होगा। Aaj ka Rashifal


यह भी पढ़े…
5 मिनट में बनाएं चाय के साथ या रात की भूख में खाने के लिए ये 5 सुपर टेस्टी स्नैक्स

Leave a Comment

बाइक और स्कूटर चलाने वालों के लिए बड़ी खबर! Anti-Lock Braking System लो हो गया पंचायत सीजन 4 रिलीज, यहां देखें एमपी टूरिज्म का नया रिकॉर्ड, रिकॉर्ड 13 करोड़ पर्यटक पहुंचे Astronauts को सैलरी कितनी मिलती है MP CM Holi | होली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव pm modi in marisas : प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस दौरे पर