---Advertisement---

डॉ. सौरभ जैन बने सुसनेर भाजपा मंडल अध्यक्ष

---Advertisement---

भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने की घोषणा, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

सुसनेर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले की मंडल इकाइयों के लिए नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इस सूची में सुसनेर मंडल से डॉ. सौरभ जैन को नया भाजपा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक माननीय हेमंत खंडेलवाल की अनुशंसा पर की गई है, जिसकी अधिकृत घोषणा विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में की गई।

घोषणा के अनुसार जिले के अन्य मंडलों में भी नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है:

  • आगर नगर – भारत प्रजापति
  • कानड़ – अंतर सिंह, दौलतपुरा
  • बड़ागांव – दरबार सिंह, सुरजनी
  • सुसनेर – डॉ. सौरभ जैन
  • सोयत – अमित नागर

डॉ. सौरभ जैन की नियुक्ति की खबर सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है। डॉ. जैन लंबे समय से भाजपा के संगठन में कार्यकर्ता रहे हैं

प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ.जैन को बधाइयां दी।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment