कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया गया नमन, दीप जलाकर दी गई श्रद्धांजलि
सुसनेर। शनिवार को नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष सुसनेर डॉक्टर सौरभ जैन के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस की 26 वी वर्षगांठ के कार्यक्रम की शुरुआत शहर के तहसील रोड पर स्थित शहीद स्मारक में मनाया गया। जहां कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीरों की स्मृति में लोकतंत्र सेनानी संघ जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला, पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी, भाजपा जिला महामंत्री डॉक्टर गजेन्द्रसिंह चन्द्रावत, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह काँवल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मांगीलाल सोनी एवं महेश शर्मा, जिला मंत्री गिरजाशंकर राठोर, देवकरण मीणा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रियाज खान, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कमल गर्ग एवं कालूसिंह चौहान, भाजपा सोश्यल मीडिया जिला संयोजक रवि टेलर, युवामोर्चा जिला मंत्री लखन सेन, आशिकहुसेन मंसूरी, विजय पाटीदार, अक्षत जैन, विनय शर्मा आदि ने दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ जैन की। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा ने एवं आभार व्यक्त भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी मुकेश हरदेनिया ने किया किया। इस अवसर पर नगर के रिटायर्ड सैनिक सीताराम परमार एवं राजकुमार सोनी एवं वर्तमान में भारतीय सेना में अपनी सेवा दे रहे क्षेत्र के सैनिक कांतिलाल यादव को सभी अतिथियों द्वारा हारफुल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर ने अतिथियों ने कहा कि हम यहां देश के उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने एकत्र हुए हैं जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना मातृभूमि की रक्षा की। जब हम दीपावली के त्योहार का आनंद लेते हैं, तब हमारे सैनिक सरहद पर खून की होली खेलते हैं। जब-जब देश पर खतरा मंडराता है, तब हमारे सैनिक अपनी जान की बाजी लगाकर उसे बचाते हैं।
इस अवसर सभी अतिथियों ने एक पौधा माँ के नाम से पौधारोपण भी किया।
उक्त जानकारी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ विष्णु भावसार ने दी।
journalist