आज का राशिफल (29 सितम्बर 2024)

आज का राशिफल (29 सितम्बर 2024)

Today’s Horoscope 29 september 2024 | आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कई उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग बन रहे हैं, वहीं कुछ को सावधानी से निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। सेहत, करियर, और पारिवारिक जीवन से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारियों के साथ हम आपके लिए लेकर आए हैं आज का विस्तृत राशिफल। आइए जानते हैं आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष (Aries) (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन की शुरुआत में किसी से विवाद हो सकता है जिससे मध्यान तक मन अशांत रहेगा। कार्य व्यवसाय में भी दिन उदासीन रहेगा और परिश्रम का उचित फल नहीं मिलेगा। हाथ आए अनुबंध भी निरस्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातक अधिक कार्यभार के कारण थकान अनुभव करेंगे। परिवार में किसी के स्वास्थ्य खराब होने अथवा महत्त्वपूर्ण कार्य निकलने से दिनचर्या में परिवर्तन करना पड़ेगा। आकस्मिक खर्च भी परेशान करेंगे। संतान आपकी अवहेलना करेगी।

वृषभ (Taurus) (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यों में गति आने से घर और कार्य क्षेत्र में अव्यवस्था में सुधार होगा। भविष्य के प्रति निश्चिंत रहेंगे। पारिवारिक सदस्य आपका पूरा सहयोग करेंगे। बीच-बीच में किसी पुराने विवाद के कारण अशांति बनी रहेगी फिर भी स्थिति नियंत्रण में रहेगी। व्यवसाय में महत्त्वपूर्ण कार्य समय से पहले पूर्ण होने से धन की आमद सुनिश्चित होगी। बुजुर्ग आपकी प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। आज अतिआत्मविश्वास से सम्मान हानि हो सकती है।

मिथुन (Gemini) (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आप आसपास के वातावरण से क्षुब्ध होकर एकांतवास करना पसंद करेंगे। लेकिन सांसारिक मोह अधिक होने के कारण ज्यादा समय एक निर्णय पर नहीं टिक पाएंगे। समाज और परिवार में खुद को एक समय पर अलग-थलग पाएंगे। क्रोध अधिक रहेगा, परंतु संयम और विवेक से किसी को परेशान नहीं करेंगे। संतान आपकी भावनाओं की कद्र करेगी, लेकिन अहंकार के कारण आप किसी का सहयोग नहीं लेंगे। आर्थिक कारणों से महत्त्वपूर्ण यात्रा या अन्य व्यवहार प्रभावित रहेंगे।

कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आप आनंद से बिताएंगे। किसी मनोकामना या बनाई योजना में सफलता मिलने की खुशी दिनभर बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ी असामान्य रह सकती है, स्वसन क्रिया संबंधी परेशानी हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आशा से अधिक लाभ कमा सकेंगे। यात्रा पर जाने का विचार होगा जिसमें थकान भी रहेगी, परंतु उत्साह के आगे वह अनुभव नहीं होगी। पड़ोसियों से ईर्ष्या युक्त संबंध रहेंगे। आप मदद प्राप्त करने में सफल रहेंगे लेकिन किसी की मदद करने में आनाकानी कर सकते हैं। परिवारजन आपकी बात मानेंगे।

सिंह (Leo) (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन सभी कार्यों में आशा के विपरीत फल मिलेगा। विशेषकर धन संबंधी कार्य अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बाद ही करें। कार्य क्षेत्र में गलत निर्णय लेने से धन और मान हानि भी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण भी कुछ ऐसा ही रहेगा। कार्य क्षेत्र की खीझ घर में निकालने से वातावरण अशांत बनेगा। पत्नी या संतान से तकरार हो सकती है। बड़े बुजुर्ग और अधिकारी भी नाराज रहेंगे। अनैतिक साधनों से धन कमाने की योजना में लाभ हो सकता है, परंतु जोखिम भी अधिक रहेगा।

कन्या (Virgo) (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज दिन का पूर्वार्द्ध शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन इसके बाद का समय कुछ कष्टदायक रहेगा। सभी महत्त्वपूर्ण कार्य आलस्य छोड़ जल्दी निपटाने का प्रयास करें। इस अवधि में धन लाभ भी होगा। मध्यान के बाद आकस्मिक खर्च बढ़ेंगे और संचित पूंजी खर्च हो सकती है। व्यापार में निवेश और उधारी के व्यवहार सोच-समझकर करें। परिवार में किसी महिला के रूठने पर खुशामद करनी पड़ सकती है।

तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन परोपकार की भावना अधिक रहेगी। अपने कार्य छोड़कर दूसरों के कार्य करने से परेशानी होगी, लेकिन मानसिक संतोष मिलेगा। दो पक्षों के विवाद के बीच फंस सकते हैं, इसलिए मध्यस्थता से बचें। शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे। आर्थिक और पारिवारिक कारणों से चिंता रहेगी। मदद के लिए किसी पर निर्भर रहेंगे, लेकिन सफलता नहीं मिलेगी। लोग आपकी बातों को हास्य में लेंगे।

वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका ध्यान कार्य क्षेत्र पर कम ही रहेगा, जिससे लाभ की आशा भी छोड़नी पड़ेगी। फिर भी आकस्मिक रूप से धन की आमद होगी, जो आपको आश्चर्यचकित करेगी। भोग-विलास की प्रवृत्ति में अधिक समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक कार्यों की अनदेखी से व्यवहारों में कमी आएगी। गृहस्थ सुख उत्तम रहेगा। अविवाहित या बेरोजगारों के लिए परिस्थिति अनुकूल बनेगी। यात्रा में सतर्क रहें, चोटादि का भय है।

यह खबर भी पढ़ें – आवारा कुत्तों के काटने को हल्‍के में न लें, तुरंत करें ये उपाय

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन कार्यों में असफलता के कारण नकारात्मक विचार मन को परेशान करेंगे। शारीरिक रूप से भी शिथिल रहेंगे। व्यवसायिक आयोजन अधूरे रहने से आलोचना हो सकती है। व्यवहारिकता की कमी के कारण लाभदायक संबंध टूट सकते हैं। नौकरीपेशा लोग काम से जी चुराएंगे, जिससे अधिकारियों का कोप भाजन बन सकते हैं। शाम के समय किसी महिला के सहयोग से धन लाभ की संभावना है।

हमारे पेज को फॉलो करें – Facebook

मकर (Capricorn) (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए तन-मन से उत्तम रहेगा। मानसिक प्रसन्नता रहने से कार्यों को बेहतर तरीके से कर पाएंगे। कार्य क्षेत्र में आशा के अनुसार लाभ न होने पर भी परेशान नहीं होंगे। अधिकारी वर्ग आपको कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं, जिसे आप सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। परिवार में सक्रीय रहेंगे और परिजनों की परेशानियों का समाधान करेंगे।

कुंभ (Aquarius) (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आप स्वार्थ सिद्धि के लिए नए सिरे से कार्य करेंगे। लेकिन अधिकारियों से कार्य निकालना आसान नहीं रहेगा। कार्य क्षेत्र या घर पर किसी अन्य के कारण हंगामा हो सकता है, फिर भी पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से समस्या हल हो जाएगी। आर्थिक दृष्टि से दिन परिश्रम वाला रहेगा। विरोधी चाहकर भी आपका बुरा नहीं कर पाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी।

मीन (Pisces) (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र पर निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी हो सकती है, फिर भी योजनाएं फलीभूत होंगी। धन लाभ थोड़े इंतजार के बाद होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में शांति रहेगी। पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। नए कार्यों की शुरुआत फिलहाल टालें। सुख के साधनों में वृद्धि होगी।

जय श्री महाकाल
आचार्य पंडित श्याम गुरु
तीर्थ पुरोहित ज्योतिषाचार्य
वास्तुविद पंडा श्री सिद्ध महादेव
नारायण धाम उज्जैन
मो. 9770333381
(पत्रिका या अन्य ज्योतिषी चर्चा के लिए शाम 7 से 9 के मध्य ही फोन करें)

Leave a Comment

अहान पांडे कौन हैं? साउथ के मशहूर विलेन कोटा श्रीनिवास का निधन Kota Srinivasa Rao death news शर्मनाक जांच! ठाणे के स्कूल में छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए अर्चिता फुकन और Kendra Lust की वायरल तस्‍वीरें! जानिए Babydoll Archi की हैरान कर देने वाली कहानी बाइक और स्कूटर चलाने वालों के लिए बड़ी खबर! Anti-Lock Braking System लो हो गया पंचायत सीजन 4 रिलीज, यहां देखें