आज का पंचांग, अक्षय नवमी, शुक्रवार व्रत, लक्ष्मी पूजा और चोर पंचक का योग, जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 31 Oct 2025 | आज अक्षय नवमी (आंवला नवमी) का पावन पर्व है, साथ ही शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व है। आज से चोर पंचक की शुरुआत हो रही है, जो 5 दिनों तक चलेगा। इस दौरान वस्तुओं के चोरी होने का भय रहता है, इसलिए सावधानी बरतें। पूरे दिन रवि योग का शुभ प्रभाव रहेगा। पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक शुक्ल नवमी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, कौलव करण, वृद्धि योग, पश्चिम दिशाशूल और मकर राशि का चंद्रमा (फिर कुंभ) है।
अक्षय नवमी के दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। पूजा के बाद आंवले का दान करें और दोपहर में आंवले के पेड़ के नीचे भोजन ग्रहण करें। मान्यता है कि इस दिन पूजा से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है, क्योंकि आंवले के पेड़ से अमृत की बूंदें टपकती हैं, जो स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती हैं। पूजा के समय अक्षय नवमी की कथा अवश्य सुनें।
शुक्रवार व्रत रखने वालों के लिए शाम को सूर्यास्त के बाद माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करें। लाल गुलाब, कमल पुष्प, कमलगट्टा, अक्षत, सिंदूर, कुमकुम, धूप, दीप आदि अर्पित करें। बताशे या खीर का भोग लगाएं, शुक्रवार व्रत कथा सुनें तथा श्रीसूक्त या लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। इससे धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। कुंडली में शुक्र दोष वाले सफेद या गुलाबी वस्त्र धारण करें, इत्र लगाएं और सफेद वस्त्र, खीर, दूध, शक्कर, इत्र, सौंदर्य सामग्री आदि का दान करें। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होगा। आइए, जानते हैं आज के पंचांग के प्रमुख बिंदु और शुभ मुहूर्त।
आज का पंचांग विवरण
| तत्व |
विवरण |
| तिथि |
नवमी – सुबह 10:03 बजे तक, उसके बाद दशमी |
| नक्षत्र |
धनिष्ठा – शाम 06:51 बजे तक, फिर शतभिषा |
| करण |
कौलव – सुबह 10:03 बजे तक, तैतिल – रात 09:43 बजे तक, फिर गर |
| योग |
वृद्धि – सुबह 04:32 बजे से 1 नवंबर तक, उसके बाद ध्रुव |
| पक्ष |
शुक्ल |
| दिन |
शुक्रवार |
| चंद्र राशि |
मकर – सुबह 06:48 बजे तक, फिर कुंभ |
| दिशाशूल |
पश्चिम |
| शिववास |
गौरी के साथ – सुबह 10:03 बजे तक, उसके बाद सभा में |
सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय
| समय प्रकार |
समय |
| सूर्योदय |
सुबह 06:32 बजे |
| सूर्यास्त |
शाम 05:37 बजे |
| चंद्रोदय |
दोपहर 02:16 बजे |
| चंद्रास्त |
रात 01:44 बजे (1 नवंबर) |
आज के शुभ मुहूर्त और योग
| मुहूर्त/योग |
समय |
| ब्रह्म मुहूर्त |
सुबह 04:49 बजे से 05:41 बजे तक |
| अमृत काल |
सुबह 08:19 बजे से 09:56 बजे तक |
| अभिजीत मुहूर्त |
दोपहर 11:42 बजे से 12:27 बजे तक |
| विजय मुहूर्त |
दोपहर 01:55 बजे से 02:39 बजे तक |
| निशिता मुहूर्त |
रात 11:39 बजे से 12:31 बजे तक (1 नवंबर) |
| रवि योग |
पूरे दिन |
दिन के शुभ चौघड़िया मुहूर्त
| चौघड़िया |
समय |
फल |
| चर |
सुबह 06:32 बजे से 07:55 बजे तक |
सामान्य |
| लाभ |
सुबह 07:55 बजे से 09:18 बजे तक |
उन्नति |
| अमृत |
सुबह 09:18 बजे से 10:41 बजे तक |
सर्वोत्तम |
| शुभ |
दोपहर 12:04 बजे से 01:28 बजे तक |
उत्तम |
| चर |
शाम 04:14 बजे से 05:37 बजे तक |
सामान्य |
रात के शुभ चौघड़िया मुहूर्त
| चौघड़िया |
समय |
फल |
| लाभ |
रात 08:51 बजे से 10:28 बजे तक |
उन्नति |
| शुभ |
रात 12:05 बजे से 01:42 बजे तक (1 नवंबर) |
उत्तम |
| अमृत |
सुबह 01:42 बजे से 03:19 बजे तक (1 नवंबर) |
सर्वोत्तम |
| चर |
सुबह 03:19 बजे से 04:56 बजे तक (1 नवंबर) |
सामान्य |
आज के अशुभ समय
| अशुभ काल |
समय |
| गुलिक काल |
सुबह 07:55 बजे से 09:18 बजे तक |
| राहुकाल |
सुबह 10:41 बजे से दोपहर 12:04 बजे तक |
| यमगण्ड |
दोपहर 02:51 बजे से 04:14 बजे तक |
| दुर्मुहूर्त |
सुबह 08:45 बजे से 09:29 बजे तक, दोपहर 12:27 बजे से 01:11 बजे तक |
| चोर पंचक |
सुबह 06:48 बजे से कल सुबह 06:33 बजे तक |
आज के पंचांग के अनुसार, शुभ मुहूर्तों का लाभ उठाकर पूजा-अर्चना करें। चोर पंचक के दौरान सतर्क रहें और महत्वपूर्ण कार्यों से बचें।
यह भी पढ़ें…
देवउठनी एकादशी पर बाल विवाह पर कड़ी निगरानी: उज्जैन प्रशासन ने उड़नदस्ते और कंट्रोल रूम गठित किए, सूचना पर तत्काल कार्रवाई