आज का राशिफल : मेष, तुला और धनु राशि के लिए वसुमान योग से लाभ

आज का राशिफल : मेष, तुला और धनु राशि के लिए वसुमान योग से लाभ

Aaj ka Rashifal | आज 22 जून 2025, रविवार को चंद्रमा मेष राशि से वृषभ राशि में भरणी नक्षत्र के साथ गोचर करेंगे। आज बुध का कर्क राशि में प्रवेश और सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर हो रहा है। चंद्रमा और शुक्र की युति से शुभ योग बन रहा है, जबकि चंद्रमा से तीसरे भाव में गुरु की स्थिति वसुमान योग का निर्माण कर रही है। इन ज्योतिषीय संयोगों के कारण आज का दिन मेष, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी और शुभ रहेगा। आइए, सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल जानते हैं। Aaj ka Rashifal

Table of Contents

मेष राशि: सामाजिक सम्मान और सुख में वृद्धि

आज चंद्रमा आपकी राशि से निकलकर वृषभ में प्रवेश करेंगे, जिससे सुख और आनंद का योग बनेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। बच्चों के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।
भाग्य: 86% आपके पक्ष में।
उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

वृषभ राशि: ससुराल से लाभ, आर्थिक स्थिति मजबूत

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा, लेकिन दोपहर बाद समय अनुकूल होगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है। परिवार में चल रहे तनाव को सुलझाने में सफल होंगे। सुख-सुविधा की वस्तुएं खरीद सकते हैं। वस्त्र और फैशन से जुड़े व्यवसाय में तेजी आएगी। दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन परिणाम सकारात्मक होंगे।
भाग्य: 78% आपके पक्ष में।
उपाय: मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

मिथुन राशि: करियर में उछाल, रिश्तों में सुधार

आज आप अपनी सोच और कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। करियर में चिंतित लोगों को अच्छा उछाल मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद सुलझ सकते हैं। बच्चों की शिक्षा और भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर किया गया कार्य सफल होगा।
भाग्य: 83% आपके पक्ष में।
उपाय: हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करें।

कर्क राशि: क्रोध पर नियंत्रण रखें, सेहत का ध्यान

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। आवेश में निर्णय लेने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। कारोबार में कमाई बढ़ेगी, लेकिन सेहत का ध्यान रखें, क्योंकि चोट लगने की आशंका है। भाई-बहनों से मतभेद हो सकता है। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी तकरार संभव है।
भाग्य: 78% आपके पक्ष में।
उपाय: तुलसी चालीसा या स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह राशि: रिश्तों में मजबूती, व्यवसाय में लाभ

आज व्यवसायियों के लिए दिन शुभ रहेगा। फैसले आपके पक्ष में होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। नया कार्य शुरू करने का विचार बन सकता है। यात्रा और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पिता या पैतृक पक्ष से लाभ होगा। बिजली के उपकरणों पर खर्च संभव है।
भाग्य: 83% आपके पक्ष में।
उपाय: सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

कन्या राशि: गलतियों को सुधारने का अवसर

आज का दिन आपके लिए उत्साहजनक रहेगा। लव लाइफ में आनंद मिलेगा। नई तकनीक अपनाकर लाभ कमा सकते हैं। पुरानी गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। व्यवसाय में लाभ होगा और कई कार्य एक साथ पूरे होंगे। परिवार में विवाद की स्थिति में धैर्य रखें। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।
भाग्य: 87% आपके पक्ष में।
उपाय: श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि: भाग्य का पूर्ण समर्थन, कार्यों में सफलता

आज का दिन हर तरह से लाभकारी रहेगा। चंद्रमा का वृषभ में गोचर आपको सुख और समृद्धि देगा। हर कार्य में सफलता मिलेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तनाव दूर होगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। यात्रा का योग बन सकता है।
भाग्य: 93% आपके पक्ष में।
उपाय: भगवान शिव का अभिषेक करें और रुद्राष्टक का पाठ करें।

वृश्चिक राशि: पारिवारिक तनाव, संयम रखें

आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। पारिवारिक उलझनों से तनाव हो सकता है। बिजली के उपकरणों की मरम्मत पर खर्च होगा। संतान की शिक्षा और करियर को लेकर चिंता रहेगी। प्रॉपर्टी डील में सफलता मिल सकती है। संयमित बोलचाल से लाभ होगा।
भाग्य: 80% आपके पक्ष में।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि: परिवार के साथ सुखद समय

आज का दिन लाभकारी रहेगा। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। कार्ययोजनाएं सफल होंगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य रहेगा। लव लाइफ में प्रेमी के लिए गिफ्ट खरीद सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। व्यवसाय में कमाई का अच्छा अवसर मिलेगा।
भाग्य: 85% आपके पक्ष में।
उपाय: गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

मकर राशि: खर्चों में वृद्धि, जीवनसाथी से तालमेल

आज मानसिक उलझनें रहेंगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें, अन्यथा तकरार हो सकती है। नौकरी में मेहनत का फल मिलेगा। अनचाहे खर्च से मूड खराब हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। लव लाइफ में रोमांटिक समय बिताएंगे। यात्रा का योग बन सकता है।
भाग्य: 80% आपके पक्ष में।
उपाय: राहु के मंत्र “ॐ रां राहवे नमः” का जाप करें।

कुंभ राशि: सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी

आज का दिन प्रगतिशील और उत्साहवर्धक रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। व्यवसाय में अटका माल निकलने से खुशी होगी।
भाग्य: 91% आपके पक्ष में।
उपाय: सूर्य पुराण का पाठ करें।

मीन राशि: भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि

आज का दिन लाभकारी रहेगा। चंद्रमा आपके तीसरे भाव में गोचर करेंगे, जिससे भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। साहस और परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। नया घर या दुकानखरीदने की योजना बन सकती है। दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। बच्चों से खुशी मिलेगी।
भाग्य: 94% आपके पक्ष में।
उपाय: लाल गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।

नोट: यह राशिफल ज्योतिषीयगणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगतपरामर्श के लिए अपने ज्योतिषी से संपर्क करें।


यह भी पढ़ें….
क्या सच होगी जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? भारतीय ज्योतिष और रियो तात्सुकी की चेतावनी से दुनिया में हड़कंप

Leave a Comment

बाइक और स्कूटर चलाने वालों के लिए बड़ी खबर! Anti-Lock Braking System लो हो गया पंचायत सीजन 4 रिलीज, यहां देखें एमपी टूरिज्म का नया रिकॉर्ड, रिकॉर्ड 13 करोड़ पर्यटक पहुंचे Astronauts को सैलरी कितनी मिलती है MP CM Holi | होली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव pm modi in marisas : प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस दौरे पर