आज का राशिफल : गौरी योग और दुरुधरा योग का शुभ संयोग, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि के लिए लाभकारी दिन

आज का राशिफल : गौरी योग और दुरुधरा योग का शुभ संयोग, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि के लिए लाभकारी दिन

Aaj ka Rashifal | आज 17 सितंबर, बुधवार को चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में पुष्य नक्षत्र में गोचर करेगा। इस गोचर के कारण आज गौरी योग और दुरुधरा योग का निर्माण हो रहा है, क्योंकि चंद्रमा से द्वादश भाव में गुरु और द्वितीय भाव में शुक्र विराजमान हैं। यह शुभ ग्रह स्थिति कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगी। आइए जानते हैं कि आज मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा। Aaj ka Rashifal

मेष राशि: बैंकिंग कार्यों में मिलेगी सफलता

मेष राशि वालों के लिए आज मानसिक तनाव और उलझन बढ़ सकती है। वाणी पर संयम रखें, तभी रिश्तों को बेहतर बनाए रख पाएंगे। नौकरी में सावधानी बरतें, क्योंकि विरोधी सक्रिय रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें और खानपान में संयम रखें। बच्चों से खुशी मिलेगी और बैंकिंग से जुड़े कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। उपाय: गणेश स्तोत्र या चालीसा का पाठ करें। भाग्य: 81% आपके पक्ष में।

वृषभ राशि: करियर में उन्नति के शुभ संकेत

वृषभ राशि के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। नया सीखने और करने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। करियर में उन्नति के संकेत हैं। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा और लव लाइफ में ग्रहों की शुभ स्थिति का लाभ मिलेगा। कारोबार में शाम को विशेष लाभ का योग है। उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं। भाग्य: 91% आपके पक्ष में।

मिथुन राशि: आर्थिक लाभ और स्वास्थ्य में सुधार

मिथुन राशि वालों के लिए बुध और सूर्य की युति से शुभ लाभ का योग बना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। विपरीत लिंगी सहकर्मी से सहयोग और कोई आनंददायक खबर मिल सकती है। यात्रा का योग भी बन सकता है। उपाय: दुर्गा नाम स्तोत्र का पाठ करें। भाग्य: 87% आपके पक्ष में।

कर्क राशि: प्रेम और खुशी से भरा दिन

कर्क राशि वालों का मनोबल और आत्मविश्वास आज मजबूत रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन खर्चों पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में राहत मिलेगी और वाणी की कुशलता से लाभ होगा। लव लाइफ में प्रेम और खुशी मिलेगी। दोस्तों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें। भाग्य: 86% आपके पक्ष में।

सिंह राशि: ससुराल पक्ष से लाभ का योग

सिंह राशि वालों को आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। पारिवारिक संपत्ति का विवाद सुलझ सकता है। मित्रों और भाइयों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ और घरेलू सामानों में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा और ड्राइविंग में सावधानी बरतें। उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें और गणेश चालीसा का पाठ करें। भाग्य: 74% आपके पक्ष में।

कन्या राशि: उज्ज्वल और अनुकूल दिन

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उज्ज्वल रहेगा। आर्थिक प्रयास सफल होंगे और वाणी की कुशलता से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। पारिवारिक स्थिति अनुकूल रहेगी और भाई-बहनों से रिश्ते सुधरेंगे। लव लाइफ में रोमांटिक समय बितेगा। रोजगार के प्रयास सफल होंगे। उपाय: शिव पंचाक्षरी मंत्र का जप करें। भाग्य: 89% आपके पक्ष में।

तुला राशि: नए कार्यों में भाग्य का साथ

तुला राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। भाग्य लाभ दिलाएगा, लेकिन मानसिक तनाव भी हो सकता है। सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। व्यापार में वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग लाभ देगा। नया काम शुरू करने में भाग्य का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और संतान की चिंताएं कम होंगी। उपाय: गुरुजनों और वरिष्ठों का आशीर्वाद लें। भाग्य: 91% आपके पक्ष में।

वृश्चिक राशि: आर्थिक लाभ का शुभ योग

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज और करियर के लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। रोजगार के प्रयास सफल होंगे। लव लाइफ में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। किसी महिला मित्र की मदद से लाभ हो सकता है। अप्रत्याशित स्रोत से भी लाभ मिलेगा। उपाय: भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें। भाग्य: 92% आपके पक्ष में। Aaj ka Rashifal

धनु राशि: विरोधियों से सावधान रहें 

धनु राशि के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा, लेकिन विरोधी और शत्रु सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी। व्यवसाय में अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह से पारिवारिक व्यवसाय में सफलता मिलेगी। सेहत और खानपान पर ध्यान दें। पिता और बड़े भाई से सहयोग मिलेगा। उपाय: राहु के मंत्र का जप करें। भाग्य: 87% आपके पक्ष में। Aaj ka Rashifal

मकर राशि: अटके कार्य पूरे होंगे

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और लाभकारी रहेगा। उपहार की प्राप्ति होगी और अपरिचित व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। व्यापार के लिए यात्रा सफल रहेगी। पराक्रम से अटके कार्य पूरे होंगे। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। समय से पहले निकलें। उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। भाग्य: 85% आपके पक्ष में।

कुंभ राशि: साख का लाभ मिलेगा

कुंभ राशि वालों के लिए आज कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में साख का फायदा होगा। लोन के प्रयास सफल हो सकते हैं। शुभ कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में असमंजस रहेगा और संतान को लेकर चिंता हो सकती है। उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु स्तोत्र का पाठ करें। भाग्य: 82% आपके पक्ष में।

मीन राशि: अटके कार्य बनेंगे

मीन राशि वालों को आज काम पर ध्यान देना चाहिए। अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति या पिता पक्ष से सुख मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिल सकती है। ससुराल पक्ष से तालमेल बनाए रखें। लव लाइफ में प्रेम और सहयोग रहेगा। धार्मिक कार्य में भाग लेंगे। उपाय: गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। भाग्य: 87% आपके पक्ष में। Aaj ka Rashifal


यह भी पढ़ें…
आंखों की रोशनी बढ़ाने के 6 आयुर्वेदिक नुस्खे: लौंग और त्रिफला से हटाएं चश्मा, दूर करें मोतियाबिंद

Leave a Comment

अहान पांडे कौन हैं? साउथ के मशहूर विलेन कोटा श्रीनिवास का निधन Kota Srinivasa Rao death news शर्मनाक जांच! ठाणे के स्कूल में छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए अर्चिता फुकन और Kendra Lust की वायरल तस्‍वीरें! जानिए Babydoll Archi की हैरान कर देने वाली कहानी बाइक और स्कूटर चलाने वालों के लिए बड़ी खबर! Anti-Lock Braking System लो हो गया पंचायत सीजन 4 रिलीज, यहां देखें