आज का राशिफल : वृषभ, मिथुन और तुला राशि में आज बना है लाभ का संयोग, जानें अपना आज भविष्यफल

आज का राशिफल : वृषभ, मिथुन और तुला राशि में आज बना है लाभ का संयोग, जानें अपना आज भविष्यफल

Aaj ka Rashifal | आज 21 सितंबर दिन रविवार है और आज चंद्रमा का गोचर सिंह उपरांत कन्या राशि में होने जा रहा है। इस गोचर में आज चंद्रमा पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज चंद्रमा दिन के पहले भाग में आज शुक्र के साथ युति बनाएंगे। जबकि दिन के दूसरे भाग में आज चंद्रमा का सूर्य और बुध के साथ युति संबंध बनेगा। ऐसे में आज कन्या राशि में शशि आदित्य योग बनेगा और साथ ही आज दुरुधरा योग का भी संयोग बनेगा। ऐसे में आज मिथुन राशि के जातको को अटका धन मिल सकता है।, वृषभ राशि वालों की भी कमाई अच्छी होगी। देखें आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल विस्तार से। Aaj Ka Rashifal 21 September 2025 : 21 सितंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, मिथुन और तुला राशि के लिए लाभदायक होगा। आज चंद्रमा का गोचर सिंह उपरांत कन्या राशि में होगा। ऐसे में आज कन्या राशि में सूर्य, बुध के साथ चंद्रमा त्रिग्रह योग का निर्माण करेंगे। साथ ही आज सूर्य और चंद्रमा मिलकर शशि आदित्य योग बनाएंगे। इन स्थितियों आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें विस्तार पूर्वक आज का राशिफल। मेष राशि,दिन के दूसरे भाग में योजना में बदलाव करेंगे मेष राशि,दिन के दूसरे भाग में योजना में बदलाव करेंगे मेष राशि के जातको के लिए आज रविवार का दिन कुल मिलाकर अनुकूल कहा जा सकता है। आज आप अपने पेंडिंग काम के निपटाने में व्यस्त रह सकते हैं। घर की साफ सफाई और व्यवस्था में आपको आज जीवनसाथी की मदद करनी होगी अन्यथा जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ अचानक आने वाले काम की वजह से दिन के दूसरे भाग में आपको अपनी कार्ययोजना में परिवर्तन करना होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आज आपकी रुचि बढेगी। आर्थिक मामलों में दिन आपका आज खर्चीला रहेगा। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज दुर्गा देवी के 32 नाम स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। Horoscope Today 21 September 2025

वृषभ राशि

दिन कमाई के लिहाज से अच्छा वृषभ राशि,दिन कमाई के लिहाज से अच्छा वृषभ राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल कहा जा सकता है। दिन का पहला भाग जहां पारिवारिक जीवन पर फोकस रहने वाला है वहीं दिन का दूसरा भाग आपका मनोविनोद में बीतेगा। आपको आज माता और मातृपक्ष से लाभ एवं सहयोग मिलने का योग बना हुआ है। पारिवारिक बिजनेस से जुड़े जातको के लिए आज का दिन कमाई के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपको आज आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। जीवनसाथी की ओर से आपको आज कुछ सरप्राइज मिल सकता है। ​ आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ आज लाभदायक होगा।

मिथुन राशि

अटके धन की प्राप्ति होगी मिथुन राशि,अटके धन की प्राप्ति होगी मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। कोई अटका काम आपका बनेगा। आपका अटका हुए धन भी प्राप्त होगा। पारिवारिक व्यवसाय में संतान और जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको व्यापार में साझेदारों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं तो उसमें सफलता प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज किसी धार्मिक अथवा सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का भी मौका मिलेगा। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को दान देना चाहिए, गाय को गुड़ खिलाएं।

कर्क राशि

आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा कर्क राशि, आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा कर्क राशि के लिए आज रविवार का दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। आपको आज अपनी आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। आज शाम आप अपने परिजनों के साथ किसी शुभ कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जान पहचान का दायरा बढ़ेगा जिससे आपको भविष्य में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलती नजर आ रही है। जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं, उनके लिए आज का दिन उत्साहवर्धक और अनुकूल रहेगा। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज जरूरतमंद लोगों को अन्न अथवा धन का दान देना चाहिए।

सिंह राशि

बिना सोचा हुआ खर्च कर सकते हैं सिंह राशि, बिना सोचा हुआ खर्च कर सकते हैं सिंह राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपकी किसी चिंता और परेशानी का समाधान निकलेगा जिससे आप आज राहत की सांस लेंगे। आप आज किसी लुभावने डील के मिलने की वजह से बिना सोचा खर्च कर सकते हैं। आज भाई बहनों के संबंधों में स्नेह बढ़ेगा। आज आपको अपने पड़ोसी और अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानना होगा और उनके अनुसार चलने का प्रयास करना होगा। किसी का अटपटा व्यवहार मानसिक कष्ट दे सकता है। आज शाम का समय आपका उत्साहवर्धक रहेगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आप आनंद ले पाएंगे। ​ आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि

सेहत के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। कन्या राशि, सेहत के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। कन्या राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत में नरमी महसूस कर सकते है। विरोधियों और शत्रुओं से भी आपको आज सतर्क रहने की जरूरत है। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कोई भी फैसला जल्दबाजी मे लेने बचना होगा नहीं तो मानसिक रूप से आप परेशान हो सकते है। वैसे आज विपरीतलिंगी सगे संबंधी और दोस्तों से आपको सहयोग मिलने का योग बना हुआ है। छात्रों का मन आज विचलित हो सकता है। पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। यात्रा और वाहन पर आज खर्च का योग बना हुआ है। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गेहूं अथवा गेहूं के आटे का दान करें।

तुला राशि

प्रभाव और पहचान का दायरा बढ़ेगा तुला राशि, प्रभाव और पहचान का दायरा बढ़ेगा तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज का दिन संयम और शांति से बिताना चाहिए। दूसरों के मामलों में बिना पूछे हस्तक्षेप करने से आपको आज बचना चाहिए। घर में पुराने अटके हुए कार्यों को भी पूरा करने का भी आज आपको मौका मिलेगा। आज आपको कुछ वरिष्ठ व्यक्तियों से भी मेलजोल करने का भी अवसर प्राप्त होगा। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके सभी पहलुओं को ध्यान से देख लें। आज आपको कुछ सामाजिक कार्यों मे भी भाग लेने का मौका मिलेगा जिससे सामाजिक क्षेत्र मे आपका प्रभाव बढ़ेगा और आपकी पहचान का दायरा भी बढेगा। सलाह है कि आज आप वाणी पर नियंत्रण रखें। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज गायत्री चालीसा का पाठ करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें वृश्चिक राशि,आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें आज रविवार का दिन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। आपके लिए यह भी जरूरी है कि आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। दोपहर के बाद का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी सगे संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा। किसी महिला मित्र या संबंधी से आपको सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी के साथ रोमांटिक शाम बिताने का मौका मिलेगा। आप किसी अपरिचित व्यक्ति से भी सहयोग मिलेगा। आप परिवार के साथ रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आप आज उपाय के तौर पर लाल गाय को मीठी रोटी खिलाएं।

धनु राशि

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा धनु राशि,दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा धनु राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपको आज परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी को आप आज शॉपिंग के लिए भी ले जाएंगे। धार्मिक कार्यों में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, घर की व्यवस्था में आपको आज जीवनसाथी के साथ मिलकर काम करना होगा। व्यापार में आज आपकी कमाई बढेगी। किसी की मदद के लिए आपको आज धन और समय दोनो ही खर्च करना होगा, इससे मानसिक परेशानी होगी लेकिन आत्मिक संतोष मिलेगा। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

मकर राशि

उधार लेन देने से आपको बचना चाहिए मकर राशि,उधार लेन देने से आपको बचना चाहिए मकर राशि के जातको के लिए आज रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको भावुकता की बजाय व्यवहारिकता से काम लेने के जरूरत है। यदि आज कोई आपसे धन उधार मांगे तो सोच समझकर दें क्योंकि आपका पैसा फंस सकता है। संतान की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा जिससे आपको अपनी संतान पर गर्व होगा। आज आप अपने परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं या कोई पुराना मित्र या कोई मेहमान अचानक आपके सामने आ सकता है। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आज चावल और शक्कर का दान करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा कुंभ राशि,अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो आपको आज सफलता मिलेगी। आपके लिए सितारे कहते हैं शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। धर्म कर्म के काम में आज आप धन खर्च कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आज आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि

काम के सिलसिले में यात्रा का संयोग बनेगा मीन राशि,काम के सिलसिले में यात्रा का संयोग बनेगा मीन राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज पारिवारिक जीवन में संयम और तालमेल से रहना होगा नहीं तो जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपको आज किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती। सेहत का ध्यान रखैं। आपकी सेहत आज नरम रहने की आशंका है। बड़े भाई बहनों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों से संबंधित किसी बात को लेकर आपको आज चिंता हो सकती है। आपको आज दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने बचना होगा नहीं तो मान सम्मान की हानि होने का भय रहेगा। दिन आपका आज खर्चीला भी रहेगा। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए। Horoscope Today 21 September 2025


यह भी पढ़ें…
मेड रखना होगा महंगा! सरकार का नया डोमेस्टिक वर्कर्स बिल: 5% वेलफेयर फीस और सख्त नियम

Leave a Comment

अहान पांडे कौन हैं? साउथ के मशहूर विलेन कोटा श्रीनिवास का निधन Kota Srinivasa Rao death news शर्मनाक जांच! ठाणे के स्कूल में छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए अर्चिता फुकन और Kendra Lust की वायरल तस्‍वीरें! जानिए Babydoll Archi की हैरान कर देने वाली कहानी बाइक और स्कूटर चलाने वालों के लिए बड़ी खबर! Anti-Lock Braking System लो हो गया पंचायत सीजन 4 रिलीज, यहां देखें