---Advertisement---

आज का राशिफल : केंद्र योग का शुभ प्रभाव, मिथुन, वृश्चिक और धनु राशि को मिलेगा विशेष लाभ

---Advertisement---

आज का राशिफल : केंद्र योग का शुभ प्रभाव, मिथुन, वृश्चिक और धनु राशि को मिलेगा विशेष लाभ

Aaj ka Rashifal | आज 4 अक्टूबर 2025, शनिवार को चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में शतभिषा नक्षत्र में होगा। चंद्रमा और राहु की युति से ग्रहण योग बनेगा, लेकिन गुरु की नवम दृष्टि इस प्रभाव को कम करेगी। साथ ही मंगल, चंद्रमा और गुरु के बीच बन रहा केंद्र योग मिथुन, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से शुभ और लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का राशिफल विस्तार से। Aaj ka Rashifal

मेष राशि: परिश्रम से मिलेगा लाभ

आज चंद्रमा आपके एकादश भाव में रहेगा, जो व्यवसाय में लाभ दिलाएगा, लेकिन इसके लिए मेहनत अधिक करनी होगी। शाम का समय परिवार के साथ आनंदमय बीतेगा। दांपत्य जीवन में तनाव संभव है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। सगे-संबंधियों से मुलाकात और घर की साज-सज्जा पर खर्च हो सकता है। उपाय: मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं और पीपल को जल चढ़ाएं। भाग्य: 82% आपके पक्ष में।

वृषभ राशि: दुविधा का समाधान होगा

कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। पुरानी उलझनें सुलझ सकती हैं। परिवार को प्राथमिकता देंगे और वैवाहिक जीवन में आनंद रहेगा। शाम को शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर सावधानी बरतें और छोटे निवेश से बचें। उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें। भाग्य: 87% आपके पक्ष में।

मिथुन राशि: आनंद और लाभ से भरा दिन

आज का दिन आपके लिए लाभकारी और आनंददायक रहेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में छात्र बेहतर प्रदर्शन करेंगे। व्यवसाय में नई तकनीक अपनाने से भविष्य में लाभ होगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। कार्य में गुणवत्ता लाने का प्रयास करें। उपाय: हनुमानजी को सिंदूर और पान चढ़ाएं। भाग्य: 88% आपके पक्ष में।

कर्क राशि: जोखिम से बचें

कारोबार में लाभ के योग हैं, लेकिन जोखिम भरे कार्यों से बचें। किसी अनुभवी से सलाह लेना फायदेमंद होगा। परिवार में विरोधी शांत रहेंगे, फिर भी सतर्क रहें। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और श्रीहरि स्तोत्र का पाठ करें। भाग्य: 83% आपके पक्ष में।

सिंह राशि: सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा

आज अप्रत्याशित अवसर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों से मुलाकात लाभकारी होगी। परिवार में विवाद से बचें और वाणी में मधुरता रखें। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। उपाय: जरूरतमंद को अन्न दान करें। भाग्य: 78% आपके पक्ष में।

कन्या राशि: विरोधियों से सावधान रहें

दिन लाभकारी रहेगा। पुरानी परेशानियां खत्म होंगी। व्यापार में ईमानदारी और लगन से काम करें, क्योंकि विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। यात्रा फलदायी होगी। लव लाइफ में प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। उपाय: पीपल के नीचे दीपक जलाएं। भाग्य: 86% आपके पक्ष में।

तुला राशि: टीम वर्क से लाभ

सेहत के प्रति सतर्क रहें। नौकरी में टीम वर्क से लाभ होगा। नया व्यापार शुरू करने से बचें। लव लाइफ मजबूत रहेगी और जीवनसाथी के साथ मनोरंजक समय बीतेगा। उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें। भाग्य: 85% आपके पक्ष में।

वृश्चिक राशि: व्यापार में बड़ा लाभ

आज व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है। शत्रुओं से सतर्क रहें। राजनीतिक क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। शुभ कार्यक्रम में प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। प्रेमी के साथ घूमने का अवसर मिलेगा। उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। भाग्य: 86% आपके पक्ष में।

धनु राशि: भाग्य का पूरा साथ

आज भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कामकाज के लिए यात्रा संभव है। सहकर्मियों से वाद-विवाद से बचें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। अनुभवी लोगों की सलाह व्यापार में फायदेमंद होगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उपाय: शनि मंत्र का जप करें। भाग्य: 86% आपके पक्ष में।

मकर राशि: परिश्रम का फल मिलेगा

काम का दबाव अधिक रहेगा। परिवार में मतभेद संभव हैं, वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के लिए उपहार खरीद सकते हैं। छात्रों को शिक्षकों की सलाह लाभ देगी। उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं। भाग्य: 84% आपके पक्ष में।

कुंभ राशि: खर्चीला दिन

आज खर्च अधिक होगा। दोस्त के लिए उपहार खरीद सकते हैं, लेकिन बजट का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मिलकर काम पूरा करेंगे। अनुभवी व्यक्ति की सलाह व्यवसाय को नई दिशा देगी। उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें और तुलसी को दूध व जल अर्पित करें। भाग्य: 85% आपके पक्ष में।

मीन राशि: घर के लिए खरीदारी

आज खर्च अधिक होगा, खासकर घर के लिए कुछ खास चीजें खरीद सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा। अटके कार्य पूरे होंगे। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। उपाय: पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं और शनि स्तोत्र का पाठ करें। भाग्य: 82% आपके पक्ष में। Aaj ka Rashifal

आज का दिन केंद्रयोग के प्रभाव से कई राशियों के लिए शुभअवसर लेकर आएगा। अपनी राशि के अनुसारउपाय करें और दिन का लाभ उठाएं। Aaj ka Rashifal


यह भी पढ़ें…
आखिर फसल मुआवजे में आगर जिला वंचित क्यों- विधायक बापू

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment