आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2025: मेष, कर्क और मीन राशि के जातकों को आज रुचक योग का लाभ मिलेगा, जानें अपना आज का भविष्यफल
Aaj ka Rashifal | आज 31 अक्टूबर दिन शुक्रवार है और आज चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में धनिष्ठा नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज ग्रहण योग बनेगा, क्योंकि चंद्रमा राहु के साथ युति करेंगे। लेकिन आज चंद्रमा पर गुरु की चतुर्थ दृष्टि होने से ग्रहण योग का प्रभाव न्यून होगा। साथ ही कल मंगल अपनी स्वराशि में होकर रुचक योग बनाएंगे। ऐसे में आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानें आज का राशिफल विस्तार से।
Aaj Ka Rashifal 31 October 2025: 31 अक्टूबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, कर्क और मीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ एवं लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज कुंभ राशि में होने से राहु और चंद्रमा के बीच युति संबंध बनेगा, जिससे ग्रहण योग प्रभावी रहेगा। लेकिन चंद्रमा पर मंगल की चतुर्थ दृष्टि का होना और मंगल का रुचक राजयोग बनाना कई राशियों के लिए लाभदायक होगा। तो आइए जानते हैं आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि: लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा
मेष राशि से आज चंद्रमा का ग्यारहवें भाव में गोचर करना शुभ फलदायी होगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। आपको आज कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। संतान संबंधी विषयों में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र से आज धन प्राप्ति के योग दिखाई दे रहे हैं। आज घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज भाग्य: 86% उपाय: श्री शिव चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि: कारोबार में आज अच्छी कमाई होगी
वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज का दिन आपके लिए व्यस्त और भागदौड़ भरा रहेगा। आज सांसारिक सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी भी करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छी कमाई मिलने की खुशी होगी। परिवार के बुजुर्ग सदस्यों से आज आपको मार्गदर्शन मिलेगा। यदि वे कोई सलाह देते हैं तो उसे उपयोगी समझें और अपनाने का प्रयास करें, फायदा होगा। कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं में आज आपको पिता से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। आज भाग्य: 82% उपाय: प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।
मिथुन राशि: खर्च को आप संतुलित कर पाएंगे
मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। बीते दिनों हुए खर्च को आप संतुलित कर पाएंगे। अगर कोई लेनदेन फंसा हुआ है तो उसका समाधान हो सकता है। आज जीवनसाथी की सलाह से आर्थिक लाभ होगा। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसका मार्ग प्रशस्त होगा। आज आपका खुद का अटका हुआ धन भी कहीं से प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी में आपका दिन आज अनुकूल बीतेगा। पूर्व में किया हुआ निवेश भी आपको लाभ दिलाएगा। आज भाग्य: 84% उपाय: श्रीलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।
कर्क राशि: व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज कार्यक्षेत्र में आपको आर्थिक लाभ और पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। पितृ पक्ष से धन लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। शाम के समय आप अपने परिजनों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में शामिल हो सकते हैं। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझता नजर आ रहा है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिलेगी। व्यवहार कुशलता और वाणी कुशलता का भी आप आज लाभ उठा सकेंगे। आज भाग्य: 93% उपाय: प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से कुमकुम मिले जल अर्घ्य दें।
सिंह राशि: आप आज काम में प्रगति करेंगे
सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, कारोबारी जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। आज कुछ नए बदलाव करने होंगे, जिसका भविष्य में आपको बड़ा फायदा मिलेगा। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता की तैयारी में सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। आज शाम को आपको अपने किसी मित्र से धन लाभ होने के आसार हैं। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आज भाग्य: 82% उपाय: लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।
कन्या राशि: वाणी पर आज नियंत्रण रखना होगा
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ एवं लाभदायक रहेगा। आपको आज बिजनेस में साझेदारों से लाभ और सहयोग मिलेगा। नौकरी में आज महिला सहकर्मी और अधिकारियों से आपको सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। पिता की सेहत को ध्यान रखना होगा, उनकी कोई परेशानी बढ़ सकती है। पढ़ाई-लिखाई पर आपको आज ध्यान देने की जरूरत है। सलाह है कि दूसरों को कुछ भी कहने से पहले अच्छे से सोच लें, नहीं तो आपकी बातों से नाराज हो सकते हैं। आज भाग्य: 81% उपाय: श्री गणेश चालीसा का पाठ करना आज शुभ होगा।
तुला राशि: लाभ पाएंगे लेकिन कानूनी मामले में सतर्क रहें
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। राशि में विराजमान सूर्य के प्रभाव से आपको आज लाभ और सम्मान मिलेगा। घर में पुराने अटके हुए कार्यों को पूरा करने का अच्छा मौका मिलेगा, लेकिन आपको अपने आलस्य से बाहर निकलना होगा। संतान के कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से आज मन ही मन में आनंदित होंगे। नए कार्यों के कानूनी और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें। आज आपको अपनी माता की सेवा करने का अवसर भी प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को अपने सीनियर्स के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। आज भाग्य: 83% उपाय: सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।
वृश्चिक राशि: चिंता-परेशानी हो सकती है
वृश्चिक राशि के लिए लव लाइफ के मामले में आज का दिन अनुकूल रहेगा। परिवार में यदि किसी से मनमुटाव चल रहा था तो वह आज बातचीत के जरिए समाप्त हो जाएगा। आज महिला मित्रों के सहयोग से नौकरी में लाभ के योग हैं। काम या परिवार की बात आप आज हर क्षेत्र में तत्पर रहेंगे और आप अपनी जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाएंगे। संतान के भविष्य को लेकर आज आपको चिंता-परेशानी हो सकती है। आपको आज आर्थिक योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। आप आज खान-पान पर संयम रखें। नौकरी में आज आप काम के साथ ही साथ दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिता सकते हैं। आज भाग्य: 82% उपाय: गायों को गुड़-चना खिलाएं।
धनु राशि: लाभदायक रहेगा आज का दिन
धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपको कारोबार में साहसिक निर्णय का लाभ मिलेगा। आज नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बनते नजर आ रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपके सुझाव का स्वागत होगा और आपके सहयोगी भी आपकी बातों से आपका साथ देंगे। आज आप घर के कुछ जरूरी सामानों की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन आपको अपनी जेब का भी ध्यान रखना होगा। छोटी दूरी की यात्राएं लाभकारी रहेंगी। आज भाग्य: 86% उपाय: भगवान विष्णु का पूजन करें।
मकर राशि: दिन अच्छा बीतेगा
मकर राशि के जातकों के लिए आज चंद्रमा का गोचर शुभ रहेगा। आपके घर-परिवार में आज आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। नौकरी और कामकाज के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आपको आज किसी मित्र की मदद से फायदा होगा। आप आज सरकारी क्षेत्र से लाभ और सम्मान प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज प्रिय के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आज कुछ खरीदारी और व्यवहारिकता में धन खर्च होगा। आज भाग्य: 86% उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।
कुंभ राशि: दोस्तों से मिलने-जुलने का संयोग बनेगा
कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आपके राजनीति में भाग लेने के भी योग बन रहे हैं, जिसमें आपको लोगों का सहयोग भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में काम को पूरा कर पाने में आपके प्रतिद्वंद्वी पीछे रह जाएंगे, लेकिन आज आपको अपनी आमदनी और खर्च में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज धर्मार्थ कार्यों पर भी कुछ धन खर्च हो सकता है। आज अगर आप लंबे समय से किसी दोस्त से मिलने के बारे में सोच रहे थे तो वह आज पूरा हो सकता है। आज भाग्य: 89% उपाय: भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।
मीन राशि: लाभ और सम्मान पाएंगे
मीन राशि के लिए आज का दिन आर्थिक मामले में अनुकूल रहेगा। आपके धन में आज वृद्धि हो सकती है और आपको सम्मान मिलेगा। अगर आज आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज परिवार के बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में भी अच्छा मुनाफा होता नजर आ रहा है और पूर्व में किए गए निवेश से आपको फायदा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के दफ्तर में आज कुछ शत्रु गपशप कर सकते हैं, जिससे शाम के समय परेशानी हो सकती है। आज भाग्य: 84% उपाय: चीटियों को आटा डालें।









