आज का राशिफल : 20 नवंबर 2025

आज का राशिफल : 20 नवंबर 2025

वृश्चिक राशि में बना है चतुर्ग्रही योग, मिथुन, कर्क और कुंभ सहित कई राशियों को मिलेगा चौतरफा लाभ

Aaj ka Rashifal | आज 20 नवंबर, गुरुवार है। चंद्रमा का गोचर दिन-रात वृश्चिक राशि में होगा, जहां यह विशाखा उपरांत अनुराधा नक्षत्र से संचार करेगा। वृश्चिक राशि में चंद्रमा नीच का होगा, लेकिन मंगल के साथ होने से नीच भंग राजयोग बनेगा। साथ ही, सूर्य, बुध, चंद्रमा और मंगल के संयोग से साल का अंतिम चतुर्ग्रही योग भी निर्मित होगा। यह योग मिथुन, कर्क और कुंभ राशि वालों के लिए विशेष लाभकारी सिद्ध होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

Table of Contents

मेष राशि: वाणी को संयमित रखें और वाद-विवाद से बचें

आज गुरुवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रह सकता है। राशि से अष्टम भाव का चंद्रमा चिंता बढ़ा सकता है। अचानक परिस्थितियों से योजनाओं में बदलाव पड़ सकता है। पारिवारिक समस्या का समाधान होगा, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में आर्थिक फैसले जल्दबाजी में न लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। नौकरी में वाद-विवाद से बचें। भाग्य: 82% | उपाय: गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

वृषभ राशि: चतुर बुद्धि का लाभ मिलेगा

वृश्चिक राशि चतुर्थ भाव में ग्रहों का संयोग कई मामलों में लाभदायक रहेगा। चतुर बुद्धि और कार्यकुशलता से फायदा होगा। परिवार से सहयोग मिलेगा, मान-सम्मान प्राप्त होगा। शारीरिक समस्या में सुधार दिखेगा। किसी मदद के लिए धन-समय खर्च होगा, अनचाहे खर्च भी संभव। परिवार के साथ यात्रा का योग है। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। भाग्य: 87% | उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि: धन लाभ मिलने का योग बना है

मिथुन राशि वालों के लिए दिन लाभदायक। बड़ी मात्रा में धन लाभ संभव। मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। कुछ कार्यों में बाधा आएगी, लेकिन संयम से संभाल लेंगे। आय-व्यय में संतुलन बनेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। अच्छी खबर और मित्र से मुलाकात का योग। शुभ कार्यक्रम में भागीदारी संभव। बच्चों की चिंता दूर होगी। भाग्य: 88% | उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।

कर्क राशि: मान-सम्मान और धन पाएंगे

कर्क राशि वालों के लिए दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि वाला। सरकारी कामों में सफलता, मान-सम्मान बढ़ेगा। वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात का योग। अचानक खर्च संभव। बच्चों से प्रसन्नता मिलेगी। वैवाहिक जीवन प्रेमपूर्ण बीतेगा, लेकिन माता की सेहत की चिंता हो सकती है। भाग्य: 85% | उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी की मंजरी अर्पित करें।

सिंह राशि: परिश्रम से लाभ पाएंगे

सिंह राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला। परिश्रम से सफलता मिलेगी। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी, लेकिन अनचाहे खर्च संभव। व्यापार में कर्मचारियों से तालमेल रखें। सेल्स-मार्केटिंग वालों को बड़ी डील मिल सकती है। शाम को शुभ समारोह में भागीदारी। जीवनसाथी से मनमुटाव दूर हो सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। भाग्य: 83% | उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि: उपहार मिलने से खुशी होगी

कन्या राशि वालों के लिए तृतीय भाव में चतुर्ग्रही योग मिला-जुला प्रभाव वाला। कार्यों पर फोकस रखें, लापरवाही से नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में भाग्य लाभ, लेकिन उधार-कर्ज से बचें। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता। उपहार मिलने और चाहत पूरी होने की खुशी। साहसिक फैसला लाभकारी। भाग्य: 85% | उपाय: गाय को गुड़ और चना खिलाएं।

तुला राशि: धन योग से पाएंगे धन लाभ

तुला राशि वालों के लिए नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। चाहत पूरी होने की खुशी। संतान संबंधी चिंता संभव। द्वितीय भाव में धन योग से कोष में वृद्धि। फंसा धन वापस मिलेगा। प्रॉपर्टी और रेडीमेड कपड़ों के व्यापार में लाभ। लव लाइफ रोमांटिक। भाग्य: 87% | उपाय: पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

वृश्चिक राशि: सेहत और खर्च का ध्यान रखना होगा

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मिश्रित। योजनाओं में बदलाव पड़ सकता है। कार्यों में ध्यान रखें, अन्यथा अटकाव। यात्रा में सजग रहें। थकान, आंखों में जलन संभव। अनचाहे खर्च, लेकिन धन लाभ भी। सोच-समझकर फैसले लें। भाग्य: 81% | उपाय: तुलसी की मंजरी भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करें।

MP News

(व्हाट्सएप  ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://whatsapp.com/channel/0029ValRqro5K3zMVUrxrl28)

धनु राशि: सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें

धनु राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला। आर्थिक मामलों में संभलकर चलें। यात्रा-वाहन पर खर्च संभव। परिवार और जीवनसाथी से सहयोग। पुण्य लाभ और अनुभवी व्यक्ति से मदद। सेहत में कंधे-कमर दर्द की आशंका। लव लाइफ में तालमेल। भाग्य: 84% | उपाय: श्रीनारायण कवच का पाठ करें।

मकर राशि: विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा

मकर राशि वालों के लिए दिन लाभदायक। एकादश भाव का शुभ योग लाभकारी। पुराने कार्यों से फायदा। पारिवारिक सामंजस्य। प्रॉपर्टी निवेश सफल। विरोधियों से सतर्क रहें, योजनाएं गुप्त रखें। वस्त्र-सुख-साधन प्राप्ति। भाग्य: 87% | उपाय: तुलसी के पौधे को दूध और जल मिलाकर अर्घ्य दें और दीप दिखाएं।

कुंभ राशि: कोई बड़ी डील प्राप्त कर पाएंगे

कुंभ राशि वालों के लिए दिन लाभदायक। भाग्य कई मामलों में सहायक। व्यापार यात्रा संभव। विदेश व्यापार में शुभ समाचार, अच्छी डील। बच्चों के भविष्य की चिंता। ससुराल से लाभ, लेकिन मदद भी करें। निवेश से धन लाभ। सेहत में लापरवाही न बरतें। भाग्य: 84% | उपाय: गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं, राहु के मंत्र का जप करें।

मीन राशि: आर्थिक दबाव बना रह सकता है

मीन राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला। धैर्य-संयम रखें। नौकरी में दबाव, कार्य अटकाव संभव। प्रॉपर्टी विवाद बातचीत से सुलझाएं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग। वैवाहिक तालमेल अच्छा, लेकिन जीवनसाथी की सेहत की चिंता। यात्रा योग। भाग्य: 82% | उपाय: शिवलिंग का दूध और शहद से अभिषेक करें।


यह भी पढ़ें…
उज्जैन में दूसरी शादी पर पहली पत्नी पुलिस लेकर पहुंची, दूल्हा गायब

Leave a Comment

अहान पांडे कौन हैं? साउथ के मशहूर विलेन कोटा श्रीनिवास का निधन Kota Srinivasa Rao death news शर्मनाक जांच! ठाणे के स्कूल में छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए अर्चिता फुकन और Kendra Lust की वायरल तस्‍वीरें! जानिए Babydoll Archi की हैरान कर देने वाली कहानी बाइक और स्कूटर चलाने वालों के लिए बड़ी खबर! Anti-Lock Braking System लो हो गया पंचायत सीजन 4 रिलीज, यहां देखें