---Advertisement---

आज का राशिफल 15 दिसंबर 2025: शुभ योग से मेष, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए लाभदायक दिन, होगी उन्नति और सफलता

---Advertisement---

आज का राशिफल 15 दिसंबर 2025: शुभ योग से मेष, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए लाभदायक दिन, होगी उन्नति और सफलता

Aaj ka Rashifal | Horoscope Today, 15 December 2025 (सोमवार): आज चंद्रमा का गोचर चित्रा नक्षत्र उपरांत विशाखा नक्षत्र से तुला राशि में हो रहा है। इससे चंद्रमा-मंगल का त्रि-एकादश योग बन रहा है। साथ ही सूर्य, बुध और शुक्र की युति बन रही है। देर रात सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इन शुभ योगों के प्रभाव से मेष, कर्क और कन्या राशि वालों को विशेष लाभ व प्रगति मिलेगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल…

मेष राशि: सरकारी कामों में मिलेगी सफलता

आज सप्तम चंद्रमा के शुभ प्रभाव से दिन फलदायी रहेगा। कार्य सुचारू रूप से पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में लाभदायक अवसर मिलेंगे। सरकारी कामों और साझेदारी में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भाग्य प्रतिशत: 87% उपाय: शिवजी का अभिषेक करें, “ओम नमः शिवाय” का जाप करें।

वृषभ राशि: विरोधी सक्रिय रहेंगे, सावधानी बरतें

दिन मिला-जुला रहेगा। खर्च बढ़ सकता है। योजनाओं में अचानक बदलाव संभव। जोखिम वाले काम टालें। सेहत का ध्यान रखें। मामा-मौसी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। भाग्य प्रतिशत: 82% उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी

दिन सुखद व रोमांटिक रहेगा। आर्थिक लाभ, शिक्षा में सफलता और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। विदेश संबंधित कार्यों में फायदा संभव। भाग्य प्रतिशत: 88% उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि: सुख-सहयोग और कार्यक्षेत्र में सफलता

सुख भाव में चंद्रमा का गोचर अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में सफलता, माता व मित्रों से सहयोग मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। घर में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। भाग्य प्रतिशत: 86% उपाय: भगवान शिव का दही से अभिषेक करें।

सिंह राशि: नौकरी-बिजनेस में सकारात्मक खबर

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में लाभ और साहसिक निर्णय संभव। वैवाहिक व सामाजिक जीवन सुखद रहेगा। भाग्य प्रतिशत: 86% उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि: आर्थिक मामलों में लाभदायक मौके

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी-बिजनेस में नए अवसर व सहयोग मिलेगा। बुद्धि-कुशलता से सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। भाग्य प्रतिशत: 85% उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि: भावुकता पर नियंत्रण रखें

पारिवारिक सुख-सहयोग मिलेगा, लेकिन सेहत व काम में सावधानी बरतें। भावुकता में निर्णय न लें। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। भाग्य प्रतिशत: 84% उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि: खर्चीला दिन, जोखिम से बचें

खर्च बढ़ सकता है। पारिवारिक उलझनें संभव। आवेश में निर्णय न लें। सेहत व वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। तकनीकी कार्यों में लाभ। भाग्य प्रतिशत: 82% उपाय: सूर्यदेव को कुमकुम मिश्रित जल से अर्घ्य दें।

धनु राशि: सूर्य के आगमन से दिन का उत्तरार्ध शुभ

सूर्य का राशि में प्रवेश होगा। प्रारंभ में सुस्ती, बाद में लाभ। आर्थिक मामलों में कमाई-खर्च संतुलित। वैवाहिक जीवन सुखद। भाग्य प्रतिशत: 85% उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें।

मकर राशि: आर्थिक लाभ के मजबूत योग

फंसा धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। अप्रत्याशित लाभ संभव। वैवाहिक जीवन में वाणी पर संयम रखें। भाग्य प्रतिशत: 84% उपाय: शिवजी का दूध से अभिषेक करें।

कुंभ राशि: मानसिक तनाव व अचानक खर्च संभव

कार्यक्षेत्र में चुनौतियां। भरोसे में सावधानी बरतें। पिता व पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। भाग्य प्रतिशत: 82% उपाय: राहु मंत्र “ओम रां राहवे नमः” का जाप करें।

मीन राशि: संयम से दिन बिताएं

किसी की बातों में न आएं। पारिवारिक तनाव व सेहत संबंधी पुरानी समस्या उभर सकती है। विरोधियों से सतर्क रहें। भाग्य प्रतिशत: 80% उपाय: भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें।


यह भी पढ़े…
शनि पाया 2026 राशिफल: मेष, सिंह और धनु पर रहेगा शनिदेव का लौह पाया, साल भर सावधानी बरतें तो मिलेगा लाभ

 

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment