आज का राशिफल: 16 दिसंबर 2025

आज का राशिफल: 16 दिसंबर 2025

ज्योतिषीय गणना के अनुसार मिथुन, तुला और धनु राशि वालों के लिए विशेष रूप से लाभदायक दिन

Aaj ka Rashifal | आज चंद्रमा तुला राशि में स्वाति नक्षत्र के बाद विशाखा नक्षत्र में गोचर करेगा। चंद्रमा और सूर्य त्रि-एकादश भाव में सम योग बनाएंगे। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से आदित्य मंगल योग बनेगा, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। जानिए मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल।

Table of Contents

मेष राशि: आर्थिक लाभ का संयोग बनेगा

मंगलवार का दिन शुभ और मंगलकारी रहेगा। कमाई में वृद्धि होगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। वस्त्र-आभूषण कारोबारियों को लाभ। वैवाहिक जीवन सुखद, जीवनसाथी की मदद से घरेलू कार्य पूरे होंगे। पड़ोसी-मित्रों से सहयोग। सेहत अच्छी, लेकिन जोखिम से बचें। भाग्य प्रतिशत: 88% उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें, हनुमानजी को तुलसी अर्पित करें।

वृषभ राशि: परिवार से सहयोग, लेकिन काम में सतर्क रहें

दिन मिश्रित फलदायी। परिवार से सुख-समर्थन, लेकिन सगे-संबंधियों पर विचार थोपने से बचें। संतान को लेकर तनाव संभव। लव लाइफ में साहसिक फैसला रिश्ते को मजबूत बनाएगा। कार्यक्षेत्र में सजग रहें, नकारात्मकता से दूर रहें। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। भाग्य प्रतिशत: 81% उपाय: सूर्यदेव को कुमकुम मिश्रित जल से अर्घ्य दें।

मिथुन राशि: कार्यक्षेत्र में उन्नति का मौका

दिन उत्साहवर्धक। सहकर्मी की मदद से जरूरी काम पूरा होगा। नौकरी में तरक्की के योग। पुराने कार्यों का लाभ। खर्च के साथ आय बनी रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों में बदलाव जरूरी। धर्म-कर्म में रुचि। सेहत में सुधार, लेकिन सांस की समस्या पर ध्यान दें। भाग्य प्रतिशत: 85% उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं, पिता से आशीर्वाद लें।

कर्क राशि: कार्यक्षेत्र में आवेश से बचें

परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा। विरोधियों से सतर्क रहें। पेंडिंग काम समय पर निपटाएं। पारिवारिक जीवन अनुकूल, लेकिन कुछ उलझन संभव। अनचाहे खर्च। घुटनों के दर्द पर ध्यान दें, खानपान संयमित रखें। भाग्य प्रतिशत: 84% उपाय: तुलसीजी को दूध से अर्घ्य दें।

सिंह राशि: करियर में उन्नति और शुभ समाचार

सूर्य के धनु गोचर से लाभ-प्रभाव में वृद्धि। नौकरी में सकारात्मक खबर। सरकारी कार्यों में सफलता। पिता-वरिष्ठों से सहयोग। वैवाहिक सुख। बच्चों से खुशी। यात्रा के योग। पित्तवर्धक भोजन से परहेज करें। भाग्य प्रतिशत: 86% उपाय: सूर्य मंत्र “ओम ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः” जपें और जल अर्घ्य दें।

कन्या राशि: दोस्तों और वरिष्ठों से सहयोग

सुखद दिन। वरिष्ठों से मार्गदर्शन। बड़ी इच्छा पूरी होगी। शिक्षा-बैंकिंग में सफलता। आर्थिक लाभ। पारिवारिक समस्या का समाधान। लव लाइफ रोमांटिक। नस-नाड़ी की समस्या पर ध्यान। भाग्य प्रतिशत: 84% उपाय: श्री गणेश चालीसा पाठ करें, गणेशजी को सिंदूर अर्पित करें।

तुला राशि: जीवन में सकारात्मक बदलाव

लाभदायक दिन। नए संपर्क फायदेमंद। नौकरी में प्रभाव। अल्पकालिक निवेश से लाभ, लेकिन भावुकता में फैसला न लें। दयालुता का दुरुपयोग होने से सतर्क रहें। घुटने-कंधे के दर्द पर ध्यान। भाग्य प्रतिशत: 87% उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि: कमाई बढ़ेगी, काम बनेगा

आर्थिक लाभप्रद। बिजनेस में वृद्धि। रेडीमेड वस्त्र और विदेशी क्षेत्र से लाभ। शिक्षा और सरकारी कार्यों में सफलता। पिता-चाचा से सहयोग। वैवाहिक जीवन में संयम रखें। आंखों की जलन संभव, वाहन सावधानी से चलाएं। भाग्य प्रतिशत: 85% उपाय: लाल चंदन तिलक करें, लाल गाय को रोटी-गुड़ खिलाएं।

धनु राशि: पिता तुल्य व्यक्ति से लाभ

उत्तम दिन, लेकिन आवेश से बचें। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक-सारकारी लाभ। पिता तुल्य व्यक्ति से सहयोग। वैवाहिक तनाव संभव, वाद-विवाद से दूर रहें। अपच-जलन से सावधान। भाग्य प्रतिशत: 86% उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।

मकर राशि: कामकाज में सतर्कता जरूरी

मिला-जुला दिन। काम अटक सकता है। कोर्ट-कचहरी से दूर रहें। नौकरी बदलने की जल्दबाजी न करें। शुभचिंतक से सहयोग। संतान की चिंता दूर होगी। बुजुर्गों की सेहत और सर्वाइकल पर ध्यान। भाग्य प्रतिशत: 84% उपाय: गुड़ दान करें, हनुमान चालीसा पाठ करें।

कुंभ राशि: सरकारी क्षेत्र से फायदा

सुखद और शानदार दिन। बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। सरकारी लाभ। उलझन का समाधान। बिजली-तांबा-सोना कारोबारियों को लाभ। पैतृक संपत्ति से फायदा। सिरदर्द-अपच संभव। भाग्य प्रतिशत: 87% उपाय: राहु मंत्र जपें, कुत्ते को रोटी खिलाएं।

मीन राशि: नई जिम्मेदारी मिल सकती है

शुभ-लाभदायक। अनुभव का लाभ। सहकर्मियों से तालमेल रखें। नई जिम्मेदारी के योग। विदेशी क्षेत्र से लाभ। संतान और ससुराल से सहयोग। हड्डियों की पुरानी चोट पर ध्यान। भाग्य प्रतिशत: 84% उपाय: हनुमानजी को तुलसी अर्पित करें, बजरंगबाण पाठ करें।


यह भी पढ़े…
अरबी के फायदे: वेट लॉस से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल तक… अरबी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 बेमिसाल लाभ!

Leave a Comment

अहान पांडे कौन हैं? साउथ के मशहूर विलेन कोटा श्रीनिवास का निधन Kota Srinivasa Rao death news शर्मनाक जांच! ठाणे के स्कूल में छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए अर्चिता फुकन और Kendra Lust की वायरल तस्‍वीरें! जानिए Babydoll Archi की हैरान कर देने वाली कहानी बाइक और स्कूटर चलाने वालों के लिए बड़ी खबर! Anti-Lock Braking System लो हो गया पंचायत सीजन 4 रिलीज, यहां देखें