आज का राशिफल 20 जनवरी 2026: मंगल–चंद्रमा की युति से मेष, वृषभ और सिंह को धन-लाभ के योग, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Aaj ka Rashifal | आज 20 जनवरी 2026, दिन मंगलवार है। आज चंद्रमा का गोचर मकर राशि के उपरांत कुंभ राशि में होगा और इस दौरान चंद्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के बाद श्रवण नक्षत्र से संचार करेंगे। आज के दिन चंद्रमा और मंगल (दिन के स्वामी ग्रह) की युति से चंद्रमंगल योग बन रहा है, जो धन, करियर और व्यापार के लिए शुभ माना जाता है। साथ ही चंद्रमा और सूर्य की युति भी प्रभावी रहेगी। इन ग्रहयोगों के प्रभाव से आज का दिन विशेष रूप से मेष, वृषभ और सिंह राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। आइए जानते हैं पं. राकेश झा से मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि:
आज का दिन शुभ और मंगलकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं और वरिष्ठ सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजली, तकनीक या ऊर्जा से जुड़े कार्यों में लाभ संभव है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। यात्रा का योग भी बन सकता है। भाग्य: 89% | उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें।
वृषभ राशि:
आय में वृद्धि के संकेत हैं। वस्त्र, आभूषण और श्रृंगार से जुड़े कारोबारियों को विशेष लाभ मिलेगा। पूर्व निवेश से फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सम्मान बढ़ेगा और दांपत्य जीवन में तालमेल रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन शुगर रोगी सावधानी रखें। भाग्य: 87% | उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।
मिथुन राशि:
बीते दिनों की परेशानियों से राहत मिलेगी। नई डील या अवसर मिल सकता है, जिससे अचानक खर्च या खरीदारी संभव है। शिक्षा और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। गर्दन और पीठ में दर्द की संभावना है। भाग्य: 85% | उपाय: हनुमान जी को चमेली के तेल में सिंदूर अर्पित करें।
कर्क राशि:
ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। अटके हुए काम पूरे होंगे और अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन भावुकता और वाणी पर नियंत्रण जरूरी है। भाग्य: 86% | उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें, गाय को गुड़ खिलाएं।
सिंह राशि:
आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं। पारिवारिक व्यवसाय में घरवालों का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों में सफलता संभव है। दांपत्य जीवन में मतभेद से बचें। पीठ और गर्दन में तकलीफ हो सकती है। भाग्य: 86% | उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें।
कन्या राशि:
नौकरी और आर्थिक मामलों में अनुकूलता रहेगी। विपरीतलिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार के साथ समय आनंददायक रहेगा। भाग्य: 86% | उपाय: शिव चालीसा का पाठ व शिव अभिषेक करें।
तुला राशि:
अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ हो सकता है। सुख-साधनों में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से मनमुटाव संभव है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। सर्वाइकल या गर्दन से जुड़ी समस्या हो सकती है। भाग्य: 86% | उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें।
वृश्चिक राशि:
कामकाज का दबाव रहेगा और कुछ कार्य अटक सकते हैं। प्रबंधन क्षमता से परिस्थितियां संभाल लेंगे। किराना या घरेलू कारोबार में लाभ होगा। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। बीपी रोगी सावधान रहें। भाग्य: 86% | उपाय: गेहूं व खाद्य सामग्री का दान करें।
धनु राशि:
दिन की शुरुआत थोड़ी बाधाओं के साथ हो सकती है, लेकिन बाद में स्थितियां अनुकूल होंगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। भाग्य: 85% | उपाय: हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं।
मकर राशि:
रूचक राजयोग के प्रभाव से करियर में उन्नति होगी। सरकारी काम या टेंडर में सफलता संभव है। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार और ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। भाग्य: 82% | उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशि:
व्यवसाय में लाभ मिलेगा, लेकिन किसी पर अधिक भरोसा न करें। शोध, तकनीक और धातु से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। सिरदर्द या थकान हो सकती है। भाग्य: 82% | उपाय: राहु मंत्र का जप करें।
मीन राशि:
करियर और आर्थिक मामलों में शुभ योग बन रहे हैं। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। भाग्य: 88% | उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें।
यह भी पढ़ें…
आचरण सुधारें, ग्रह स्वयं होंगे शांत: बिना मंत्र-रत्न के मिलेगा शुभ फल

मैं इंदर सिंह चौधरी वर्ष 2005 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने मास कम्यूनिकेशन में स्नातकोत्तर (M.A.) किया है। वर्ष 2007 से 2012 तक मैं दैनिक भास्कर, उज्जैन में कार्यरत रहा, जहाँ पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
वर्ष 2013 से 2023 तक मैंने अपना मीडिया हाउस ‘Hi Media’ संचालित किया, जो उज्जैन में एक विश्वसनीय नाम बना। डिजिटल पत्रकारिता के युग में, मैंने सितंबर 2023 में पुनः दैनिक भास्कर से जुड़ते हुए साथ ही https://mpnewsbrief.com/ नाम से एक न्यूज़ पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से मैं करेंट अफेयर्स, स्वास्थ्य, ज्योतिष, कृषि और धर्म जैसे विषयों पर सामग्री प्रकाशित करता हूं। फ़िलहाल मैं अकेले ही इस पोर्टल का संचालन कर रहा हूं, इसलिए सामग्री सीमित हो सकती है, लेकिन गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होता।





