आज का राशिफल: चंद्रमा-गुरु के सुनफा योग से चमकेगा भाग्य, वृषभ, कर्क और कन्या राशि को विशेष लाभ
Aaj ka Rashifal | बुधवार, 28 जनवरी 2026 को चंद्रमा दिन-रात वृषभ राशि में कृतिका उपरांत रोहिणी नक्षत्र से गोचर करेंगे। चंद्रमा के उच्च के होने से जहां शुभ प्रभाव बढ़ेगा, वहीं चंद्रमा से द्वितीय भाव में मिथुन राशि में विराजमान गुरु के कारण सुनफा योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को अत्यंत लाभदायक और समृद्धि देने वाला माना गया है।
आज बना यह शुभ योग विशेष रूप से वृषभ, कर्क और कन्या राशि के जातकों के लिए भाग्यवर्धक सिद्ध होगा। इन राशियों को न केवल भाग्य का साथ मिलेगा, बल्कि परिश्रम का भी पूरा फल प्राप्त होगा। हालांकि अन्य राशियों के लिए भी दिन सामान्य से बेहतर रहने के संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं पं. राकेश झा से मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल।
मेष राशि:
आज आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत रहेगी। जमा पूंजी में वृद्धि के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है। सेहत में आंखों से जुड़ी परेशानी संभव है।
वृषभ राशि:
करियर और नौकरी में पुराने अटके काम पूरे होंगे। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम और वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें।
मिथुन राशि:
मानसिक भटकाव के कारण काम प्रभावित हो सकता है। खर्च बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की सेहत चिंता का कारण बन सकती है।
कर्क राशि:
उच्च के चंद्रमा का विशेष प्रभाव आज आपको आत्मविश्वास से भर देगा। अचानक धन लाभ के संकेत हैं। व्यापार और नौकरी दोनों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।
सिंह राशि:
कार्यक्षेत्र में प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। पिता से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में पित्त संबंधी समस्या हो सकती है।
कन्या राशि:
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में बड़ा अवसर मिलने के योग हैं। बैंकिंग, अकाउंट और व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ होगा। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला राशि:
आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। कुछ अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी। दांपत्य जीवन में सहयोग बना रहेगा।
वृश्चिक राशि:
आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक है। साझेदारी के काम में फायदा होगा। नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। अतिउत्साह में चोट लगने की आशंका है।
धनु राशि:
कमाई के साथ खर्च भी बढ़ेगा। सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियां निभानी होंगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। सिरदर्द और माइग्रेन की शिकायत हो सकती है।
मकर राशि:
पूर्व में किए गए निवेश से लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है।
कुंभ राशि:
नई योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। सरकारी योजनाओं से लाभ मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।
मीन राशि:
आर्थिक योजनाओं से लाभ होगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। निवेश में सावधानी जरूरी है। पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिलेगा।
यह भी पढ़ें…..
“फिल्मों में ठुमके लगाने से क्या शंकराचार्य बनते हैं?”—ममता कुलकर्णी के बयान पर महामंडलेश्वर सुमनानंद गिरि का तीखा सवाल

मैं इंदर सिंह चौधरी वर्ष 2005 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने मास कम्यूनिकेशन में स्नातकोत्तर (M.A.) किया है। वर्ष 2007 से 2012 तक मैं दैनिक भास्कर, उज्जैन में कार्यरत रहा, जहाँ पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
वर्ष 2013 से 2023 तक मैंने अपना मीडिया हाउस ‘Hi Media’ संचालित किया, जो उज्जैन में एक विश्वसनीय नाम बना। डिजिटल पत्रकारिता के युग में, मैंने सितंबर 2023 में पुनः दैनिक भास्कर से जुड़ते हुए साथ ही https://mpnewsbrief.com/ नाम से एक न्यूज़ पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से मैं करेंट अफेयर्स, स्वास्थ्य, ज्योतिष, कृषि और धर्म जैसे विषयों पर सामग्री प्रकाशित करता हूं। फ़िलहाल मैं अकेले ही इस पोर्टल का संचालन कर रहा हूं, इसलिए सामग्री सीमित हो सकती है, लेकिन गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होता।



