बुध-शुक्र की युति और गजकेसरी योग से आज चमकेगा भाग्य, मेष, मिथुन और सिंह राशि के लिए लाभदायक रहेगा गुरुवार
Aaj ka Rashifal | गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए विशेष शुभ फल देने वाली है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में रोहिणी नक्षत्र उपरांत मृगशिरा नक्षत्र से होते हुए मिथुन राशि में होगा। इस गोचर के प्रभाव से चंद्रमा और गुरु के बीच संबंध बन रहा है, जिससे आज शाम गजकेसरी योग का निर्माण होगा।
इसके साथ ही आज बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी-नारायण योग भी बन रहा है, जो धन, करियर, व्यापार और सुख-समृद्धि में वृद्धि का संकेत देता है। ज्योतिषाचार्य पं. राकेश झा के अनुसार आज का दिन विशेष रूप से मेष, मिथुन और सिंह राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। हालांकि अन्य राशियों को भी अपने परिश्रम के अनुरूप शुभ फल प्राप्त होंगे।
मेष राशि
आज का दिन करियर और तकनीकी कार्यों में सफलता देने वाला रहेगा। नौकरी परिवर्तन के प्रयास सफल हो सकते हैं। विदेशी क्षेत्र से जुड़े काम में लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, वहीं प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी आवश्यक है।
वृषभ राशि
सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी। पूर्व में किए गए कार्यों का लाभ मिलेगा। अधिकारियों से तालमेल बनाए रखना फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा।
मिथुन राशि
दिन के पहले भाग में मानसिक दबाव और खर्च की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन शाम के बाद हालात बेहतर होंगे। शिक्षा और शिक्षण से जुड़े जातकों को विशेष सफलता मिलेगी। पारिवारिक समस्या का समाधान संभव है।
कर्क राशि
भाग्य से अधिक परिश्रम पर भरोसा करना होगा। कार्यक्षेत्र में तनाव संभव है। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से पारिवारिक समस्याएं सुलझेंगी।
सिंह राशि
आज का दिन शुभ और लाभकारी रहेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता मिलेगी। अटका धन प्राप्त हो सकता है। किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ का योग है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
कन्या राशि
बिजनेस और नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। बैंकिंग, अकाउंट और वित्तीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
तुला राशि
करियर से जुड़ी उलझन दूर होगी। राजनीतिक और सामाजिक संपर्कों से लाभ मिलेगा। नए कार्य की शुरुआत संभव है। यात्रा में सावधानी रखें।
वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में प्रभाव और प्रतिष्ठा बनी रहेगी। नौकरी परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक और प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा।
धनु राशि
दिन मिश्रित रहेगा। शुरुआती भागदौड़ के बाद शाम का समय सुखद रहेगा। आय में वृद्धि होगी। वरिष्ठ लोगों से संपर्क बढ़ेगा।
मकर राशि
आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। सरकारी काम पूरे होंगे। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन संतुलित रखें।
कुंभ राशि
साथी सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। ऑफिस राजनीति से दूरी बनाकर रखें। सेहत को लेकर सावधानी जरूरी है।
मीन राशि
चतुर बुद्धि और अनुभव का लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी, शिक्षण और प्रबंधन क्षेत्र में सफलता के योग हैं। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें….
बारामती विमान हादसा: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित 5 लोगों की मौत, लैंडिंग के दौरान क्रैश

मैं इंदर सिंह चौधरी वर्ष 2005 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने मास कम्यूनिकेशन में स्नातकोत्तर (M.A.) किया है। वर्ष 2007 से 2012 तक मैं दैनिक भास्कर, उज्जैन में कार्यरत रहा, जहाँ पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
वर्ष 2013 से 2023 तक मैंने अपना मीडिया हाउस ‘Hi Media’ संचालित किया, जो उज्जैन में एक विश्वसनीय नाम बना। डिजिटल पत्रकारिता के युग में, मैंने सितंबर 2023 में पुनः दैनिक भास्कर से जुड़ते हुए साथ ही https://mpnewsbrief.com/ नाम से एक न्यूज़ पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से मैं करेंट अफेयर्स, स्वास्थ्य, ज्योतिष, कृषि और धर्म जैसे विषयों पर सामग्री प्रकाशित करता हूं। फ़िलहाल मैं अकेले ही इस पोर्टल का संचालन कर रहा हूं, इसलिए सामग्री सीमित हो सकती है, लेकिन गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होता।



