---Advertisement---

शुक्रवार को चंद्रमा का मिथुन राशि में गोचर, गुरु-चंद्रमा की युति से कई राशियों को लाभ, कुछ के लिए सतर्कता जरूरी

---Advertisement---

शुक्रवार को चंद्रमा का मिथुन राशि में गोचर, गुरु-चंद्रमा की युति से कई राशियों को लाभ, कुछ के लिए सतर्कता जरूरी

Aaj ka Rashifal | आज 30 जनवरी 2026, शुक्रवार को चंद्रमा दिन-रात मिथुन राशि में आर्द्रा नक्षत्र में गोचर कर रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आज एक ओर जहां गजकेसरी योग बन रहा है, वहीं चंद्रमा से द्वितीय और द्वादश भाव के रिक्त होने के कारण केमद्रुम योग का प्रभाव भी देखा जाएगा।

आज का दिन विशेष रूप से मिथुन, कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए शुभ और लाभदायक रहने वाला है। इन राशियों को करियर, आर्थिक मामलों और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। वहीं कर्क राशि के जातकों को खर्च, मानसिक तनाव और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

ज्योतिषाचार्य पं. राकेश झा के अनुसार, आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और तरक्की के संकेत दे रहा है, लेकिन कुछ लोगों को संयम और समझदारी से काम लेने की सलाह भी दी गई है।

मेष राशि

आज आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। नौकरी और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ राशि

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

मिथुन राशि

गजकेसरी योग का विशेष लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी और नए कार्य की शुरुआत संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

कर्क राशि

खर्च अधिक रह सकते हैं। मानसिक तनाव संभव है। सेहत और वाद-विवाद से बचाव जरूरी है। विदेश से जुड़े कामों में लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि

सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन वापस आ सकता है। कानूनी मामलों में सावधानी रखें और सेहत पर ध्यान दें।

कन्या राशि

करियर में बड़ा अवसर मिल सकता है। नौकरी परिवर्तन के प्रयास सफल हो सकते हैं। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा।

तुला राशि

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वाणी और बुद्धि से सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक राशि

अप्रत्याशित खर्च परेशान कर सकते हैं। निवेश में सावधानी जरूरी है। वरिष्ठों की सलाह से लाभ मिलेगा।

धनु राशि

कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी और सफलता के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि

जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। संयम और संतुलन से काम लेना लाभदायक रहेगा।

कुंभ राशि

नया काम शुरू करने के योग हैं। विदेशी क्षेत्र से लाभ संभव है। शिक्षा और व्यापार में सफलता मिलेगी।

मीन राशि

नौकरी और व्यवसाय में अनुकूल स्थिति रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ संकेत हैं।


यह भी पढ़ें….
सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए समानता नितामो पर लगाई रोक प्रावधान अस्पष्ट, दुरुपयोग की आशंका; केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट करने के निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---

Leave a Comment