आज का राशिफल: मिथुन, सिंह और कन्या राशि पर आदित्य योग की कृपा, जानें अन्य राशियों का हाल

आज का राशिफल: मिथुन, सिंह और कन्या राशि पर आदित्य योग की कृपा, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal | आज, 24 अप्रैल 2025, गुरुवार को ज्योतिषीय गणना के अनुसार मिथुन, सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है। चंद्रमा आज कुंभ राशि में शतभिषा और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से गोचर करेगा। इस गोचर में चंद्रमा से द्वितीय भाव में शुभ ग्रहों की उपस्थिति एक शुभ योग का निर्माण कर रही है। वहीं, सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान होकर आदित्य योग बना रहे हैं। इन शुभ संयोगों के बीच, आइए जानते हैं कि मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा| Aaj ka Rashifal

मेष राशि (Aries):

आज आपकी आय में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी लाभकारी सौदे की प्राप्ति से भी खुशी मिलेगी। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में तेजी रहने से आपकी कमाई बढ़ेगी। हालांकि, वाहन चलाते समय और कार्य करते समय सावधानी बरतें, अन्यथा चोट लगने की संभावना है। यदि आप कोई नया व्यवसाय या रोजगार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो यह प्रयास सफल हो सकता है। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें।

वृषभ राशि (Taurus):

आज आपको अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, अन्यथा बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, परेशानी हो सकती है। वाहन और मशीनरी का उपयोग करते समय सावधानी रखें। कामकाज और व्यापार सामान्य रूप से चलेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से आपको सहयोग मिलेगा। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा और शक्कर डालें।

मिथुन राशि (Gemini):

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा बजट प्रभावित हो सकता है। व्यापार में आर्थिक लाभ की संभावना है, लेकिन नौकरी में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। अपनी बुद्धि और चतुराई से आप लाभ प्राप्त करेंगे और किसी उलझन को सुलझाने में सफल हो सकते हैं। दोपहर के बाद आप अपनी प्रतिभा का भरपूर लाभ उठाएंगे। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव की पूजा करें और पंचाक्षरी मंत्र का जप करें। Aaj ka Rashifal

कर्क राशि (Cancer):

आज आपका मन चंचल रहेगा और वैचारिक उलझन के कारण आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। कानूनी मामलों में कोई भी जोखिम लेने से बचें। जल्दबाजी में किए गए कार्यों से भी नुकसान हो सकता है। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा और पूर्व में किए गए निवेश से भी लाभ मिलेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। हल्दी या केसर का तिलक लगाएं।

सिंह राशि (Leo):

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत लाभकारी रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक और व्यापारिक यात्राएं सफल होंगी। अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है और भाग्य आपके साथ रहेगा। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि रहेगी। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि (Virgo):

कन्या राशि के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपको अपनी योजनाओं और परिश्रम का लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय लाभदायक रहेगा और आपकी कमाई में वृद्धि होगी। घर में सहयोग और सुख बना रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। उधार लेने और देने से बचें। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को गुड़ और चने की दाल खिलाएं।

तुला राशि (Libra):

तुला राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन लाभकारी और अनुकूल रहेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूर्ण हो सकता है। मित्रों और करीबी रिश्तेदारों से आपको सहयोग मिलेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी और सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। आप किसी मंदिर या धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। मनोरंजन पर खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। बीमार लोगों को दवाई का दान देना चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

आज गुरुवार का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ और लाभदायक रहेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपको किसी कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिससे आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन के लिए भी आज का दिन लाभकारी रहेगा। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जल लाभदायक रहेगा। Aaj ka Rashifal

धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि के लिए आज गुरुवार का दिन लाभदायक होने के साथ-साथ मानसिक तनाव देने वाला भी रह सकता है। कामकाज में कुछ बाधाएं और परेशानियां आ सकती हैं। कोई बनता हुआ काम भी तकनीकी समस्या के कारण अटक सकता है। व्यवसाय में परिश्रम अधिक रहेगा लेकिन लाभ सामान्य रहेगा। किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है जिससे आपको खुशी मिलेगी। आपके लिए बेहतर होगा कि आज आप जोखिम और जल्दबाजी वाली बातों से दूर रहें। आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का रोज पाठ करें।

मकर राशि (Capricorn):

मकर राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन लाभकारी है। आपकी योजनाएं और व्यावसायिक यात्राएं सफल होंगी। आपको आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए, खासकर आंख और कान से संबंधित कुछ समस्या होने की आशंका है। लेन-देन में सावधानी बरतें और किसी की बातों में आकर धन का निवेश न करें। यदि कहीं आपका धन फंसा हुआ है तो उसे निकालने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी। कला और रचनात्मक विषयों में आपकी रुचि रहेगी। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य प्रदान करना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius):

कुंभ राशि के जातक आज गुरुवार को दोस्तों के साथ मौज-मस्ती का आनंद लेंगे। आपको स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा और अपनी बौद्धिक कुशलता का लाभ मिलेगा। किसी अनुभवी और प्रभावशाली व्यक्ति से आपको मार्गदर्शन मिल सकता है। नौकरी में अनुकूल स्थिति बनी रहेगी और सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा। हालांकि, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। समाज में आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करना लाभदायक रहेगा।

मीन राशि (Pisces):

आज मीन राशि के लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। आप धार्मिक और पुण्य कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। आर्थिक लाभ भी आपको मिल सकता है। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं और जोखिम से बचें। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को हरा चारा और गुड़ खिलाएं। Aaj ka Rashifal


यह भी पढ़े…
कश्मीर में बर्बर हमला: पहलगाम में बंदूकधारियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया, दो दर्जन से ज़्यादा की मौत

Leave a Comment

Astronauts को सैलरी कितनी मिलती है MP CM Holi | होली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव pm modi in marisas : प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस दौरे पर क्या रोहित और कोहली वनडे से रिटायर हो रहे हैं? क्या सच में Tamannaah Bhatia और Vijay Varma का ब्रेकअप हो गया? Nadaaniyan on Netflix : खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान की केमेस्‍ट्री