आज का राशिफल : वरिष्ठ योग से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, जानें अपना भविष्यफल

आज का राशिफल : वरिष्ठ योग से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal | शनिवार, 26 अप्रैल को ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है। चंद्रमा मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेंगे और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के बाद रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे। वहीं, सूर्य से द्वादश भाव में चंद्रमा की स्थिति ‘वरिष्ठ योग’ का निर्माण कर रही है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह योग मेष, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से फलदायी रहने वाला है। आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए आज के सितारे क्या कहते हैं: Aaj ka Rashifal 

Table of Contents

मेष राशि: परिवार में खुशहाली, बढ़ेगी जिम्मेदारी

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे। आर्थिक मामलों में थोड़ा खर्च बढ़ सकता है, खासकर घरेलू उपकरणों और सुख-सुविधाओं पर। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का अवसर मिलेगा और सामाजिक कार्यों में भी आपकी सक्रियता बढ़ेगी। Aaj ka Rashifal

भाग्यशाली अंक: 84%। उपाय: हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करें।

वृषभ राशि: धन लाभ के प्रबल योग, मिलेगी शुभ समाचार

आज आपको अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है और कार्यक्षेत्र में भी उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी और बच्चों के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। कोई अच्छी खबर आपका इंतजार कर रही है। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। Aaj ka Rashifal

भाग्यशाली अंक: 90%। उपाय: भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और पीपल के वृक्ष को जल दें।

मिथुन राशि: बढ़ेगा मान-सम्मान, यात्रा के योग

आज का दिन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना सफल हो सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें और विवादों से दूर रहें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे और घर पर मेहमान आ सकते हैं। Aaj ka Rashifal

भाग्यशाली अंक: 82%। उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि: पारिवारिक सुख, अनचाहे खर्च संभव

आज पारिवारिक जीवन संतोषजनक और सुखद रहेगा, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ससुराल पक्ष के संबंधियों का सहयोग मिलेगा। बच्चों के साथ समय बिताएं, उन्हें आपकी मदद की आवश्यकता हो सकती है। कुछ अनचाहे खर्च हो सकते हैं। सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। Aaj ka Rashifal

भाग्यशाली अंक: 82%। उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह राशि: खर्चों पर नियंत्रण रखें, यात्रा से बचें

आज आपका दिन थोड़ा खर्चीला रह सकता है, कुछ ऐसे खर्च होंगे जिन्हें टालना मुश्किल होगा। यदि यात्रा की योजना बना रहे हैं तो लंबी दूरी की यात्रा से बचें। पारिवारिक जीवन में पिता की सलाह और मार्गदर्शन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। प्रेम जीवन में साथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। तकनीकी विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं।

भाग्यशाली अंक: 81%। उपाय: गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि: आत्मचिंतन का दिन, शिक्षा पर ध्यान दें

आज का दिन आत्मचिंतन के लिए उत्तम है। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार कर लें। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है, क्योंकि मानसिक भटकाव हो सकता है। यदि आपके पिता अस्वस्थ चल रहे हैं तो उनकी सेहत में सुधार आ सकता है। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आप मनोरंजक गतिविधियों में शामिल होंगे और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

भाग्यशाली अंक: 83%। उपाय: श्रीविष्णु स्तोत्र का पाठ करें।

तुला राशि: परिवार संग मनोरंजन, प्रेम और सामंजस्य

आज आपको परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताने का अवसर मिलेगा। मित्रों और करीबियों का सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। घर पर किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। खेल प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में ध्यान देने की आवश्यकता है।

भाग्यशाली अंक: 88%। उपाय: श्री शिव चालीसा का पाठ करें और शिवलिंग का अभिषेक करें।

वृश्चिक राशि: आर्थिक जोखिम से बचें, सेहत का ध्यान रखें

आज आपको आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना चाहिए, अन्यथा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाकर चलें, नहीं तो जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। आपको शरीर के ऊपरी हिस्सों में परेशानी हो सकती है, इसलिए सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। प्रेम जीवन में आप अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं।

भाग्यशाली अंक: 81%। उपाय: किसी सफाईकर्मी को धन या अनाज दान करें।

धनु राशि: मधुर वाणी से बनेंगे काम, मिल सकता है सरप्राइज

आज आपको किसी करीबी रिश्तेदार की मदद करनी पड़ सकती है। अपनी मधुर और संयमित वाणी से बिगड़े हुए काम भी बना लेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा, लेकिन कुछ उलझनें भी आ सकती हैं। साझेदारी के कार्यों से दूरी बनाए रखें और अपने काम पर ध्यान दें। जीवनसाथी से आपको कोई प्यारा सरप्राइज मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली अंक: 83%। उपाय: लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं और माता-पिता का आशीर्वाद लें।

मकर राशि: उम्मीद से अधिक लाभ, वाहन सुख के योग

आज आपको अपने प्रयासों से उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है और यात्रा के भी योग बन रहे हैं। पिता और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आप उन्हें कहीं घुमाने भी ले जा सकते हैं। परिवार में माता-पिता और भाई-बहनों का भरपूर साथ मिलेगा। बच्चों की सेहत और शिक्षा को लेकर चिंता हो सकती है। बाहरी भोजन से परहेज करें।

भाग्यशाली अंक: 87%। उपाय: शिव चालीसा का पाठ करना लाभकारी होगा।

कुंभ राशि: शांति और संयम से काम लें, कारोबार में लाभ

आज आपको हर परिस्थिति को शांति और संयम से संभालने का प्रयास करना चाहिए। जल्दबाजी और अहंकार से बचें। अच्छी बात यह है कि आपको परिवार और दोस्तों दोनों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, नुकसान हो सकता है। कारोबार में लाभ मिलेगा, खासकर लोहा और किराना व्यापारियों के लिए आज विशेष रूप से कमाई के योग हैं। सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। अजनबियों पर अधिक भरोसा न करें।

भाग्यशाली अंक: 86%। उपाय: पीपल के वृक्ष को तिल और गुड़ मिश्रित जल अर्पित करें।

मीन राशि: समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान, मिलेगी अच्छी खबर

आज आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा। अपनी बुद्धि और समझ से व्यापार में लाभ अर्जित करेंगे। नौकरी में सहकर्मियों के साथ-साथ अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। परिवार में आपसी सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा। छोटी या लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा। कोई लंबे समय से अटका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है। Aaj ka Rashifal

भाग्यशाली अंक: 88%। उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें और किसी जरूरतमंद को तेल या उड़द दाल दान करें। Aaj ka Rashifal


यह भी पढ़े…
डार्क सर्कल्स से परेशान? आलू और खीरे का जादू करेगा कमाल… जानें कैसे करें इस्तेमाल

Leave a Comment

बाइक और स्कूटर चलाने वालों के लिए बड़ी खबर! Anti-Lock Braking System लो हो गया पंचायत सीजन 4 रिलीज, यहां देखें एमपी टूरिज्म का नया रिकॉर्ड, रिकॉर्ड 13 करोड़ पर्यटक पहुंचे Astronauts को सैलरी कितनी मिलती है MP CM Holi | होली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव pm modi in marisas : प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस दौरे पर