📢अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुसनेर की नवीन कार्यकारिणी 2025-26 घोषित
सुसनेर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई सुसनेर की सत्र 2025-26 की नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर नवीन भवन सुसनेर में मंगलवार शाम 5 बजे की गई।
घोषणा अनुसार प्रतीक राठौर को नगर अध्यक्ष और चेतन शर्मा को नगर मंत्री के रूप में मनोनीत किया गया। कार्यक्रम का संचालन उमा ठाकुर ने किया।
इस अवसर पर सुसनेर भाग के भाग संयोजक गोविंद पाटीदार सहित संगठन के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा, जिसमें परिषद की भावी योजनाओं और गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।
journalist